Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत

कारोबार

कुल 239 खबरें

थमे मेडिकल स्टोर्स के पहिए : ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशभर में केमिस्टों का हल्लाबोल, छत्तीसगढ़ में 18,000 दुकानें बंद
थमे मेडिकल स्टोर्स के पहिए : ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशभर में केमिस्टों का हल्लाबोल, छत्तीसगढ़ में 18,000 दुकानें बंद
देशभर के दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन फार्मेसियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। All India Organisation of Chemists and Druggists के आह्वान पर छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मेडिकल स्टोर्स बंद रहे। व्यापारियों का आरोप है कि भारी डिस्काउंट और अनियमित ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे मेडिकल स्टोर्स के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। रायपुर में 3 हजार से ज्यादा मेडिकल दुकानें बंद रहीं। वहीं प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए सरकारी अस्पतालों, जनऔषधि केंद्रों और निजी अस्पतालों के मेडिकल स्टोर्स को सक्रिय रखा है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 20 May 2026
ग्लोबल फूड मार्केट : अबू धाबी फूड हब में इंडो-फूड पार्क की शुरुआत, हजारों करोड़ के निर्यात का रास्ता साफ
ग्लोबल फूड मार्केट : अबू धाबी फूड हब में इंडो-फूड पार्क की शुरुआत, हजारों करोड़ के निर्यात का रास्ता साफ
ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (TPCI) की पहल पर यूएई के विश्व प्रसिद्ध अबू धाबी फूड हब में ‘इंडो-फूड पार्क’ स्थापित किया जा रहा है। यह परियोजना भारतीय खाद्य कंपनियों को यूएई, जीसीसी देशों, अफ्रीका और यूरोप के बाजारों तक सीधी पहुंच देने में मदद करेगी। इस पार्क के जरिए भारतीय निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जुड़ने, लाइव ब्रांडिंग करने और ग्लोबल सप्लाई चेन का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 19 May 2026
MCX Silver Price : शुरुआती गिरावट के बाद चांदी में शानदार रिकवरी, ऑल-टाइम हाई से अब भी ₹1.92 लाख सस्ती
MCX Silver Price : शुरुआती गिरावट के बाद चांदी में शानदार रिकवरी, ऑल-टाइम हाई से अब भी ₹1.92 लाख सस्ती
सोमवार को MCX पर चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार खुलते ही चांदी करीब ₹7 हजार टूटकर ₹2,64,949 प्रति किलो तक पहुंच गई, लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी बढ़ने से इसमें तेज रिकवरी आई और भाव फिर ₹2.72 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गए। हालांकि, चांदी अभी भी अपने जनवरी में बने ₹4.40 लाख प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई से करीब ₹1.92 लाख सस्ती है। विशेषज्ञों के मुताबिक अब बाजार की दिशा वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग पर निर्भर करेगी।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 18 May 2026
डिजिटल ब्लैकआउट की आहट :  तेल के बाद अब दुनिया के इंटरनेट पर मंडराया संकट, ईरान की नजरों में समुद्र के नीचे बिछा डेटा नेटवर्क
डिजिटल ब्लैकआउट की आहट :  तेल के बाद अब दुनिया के इंटरनेट पर मंडराया संकट, ईरान की नजरों में समुद्र के नीचे बिछा डेटा नेटवर्क
मध्य पूर्व में जारी तनाव अब सिर्फ मिसाइलों और तेल सप्लाई तक सीमित नहीं रह गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान से जुड़े रणनीतिक हलकों की नजर अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नीचे गुजरने वाली अंडरसी इंटरनेट केबल्स पर है, जिनसे दुनिया का 95% से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय डेटा ट्रैफिक चलता है। अगर इन केबल्स को नुकसान पहुंचता है, तो इंटरनेट स्पीड, बैंकिंग, सोशल मीडिया, क्लाउड सर्विसेज और AI सिस्टम्स पर वैश्विक असर पड़ सकता है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 18 May 2026
इंस्टाग्राम : मस्क का बयान वायरल, ‘फ्री स्पीच’ बनाम ‘जिम्मेदारी’ पर बहस तेज
इंस्टाग्राम : मस्क का बयान वायरल, ‘फ्री स्पीच’ बनाम ‘जिम्मेदारी’ पर बहस तेज
Elon Musk ने इंस्टाग्राम को लेकर दिए गए बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया है। मस्क ने कहा कि “इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है” और पुरुषों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल शेयर करने पर टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने इसे लैंगिक रूढ़ियों और ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति असंवेदनशील बताया, जबकि समर्थकों ने इसे व्यंग्य और इंटरनेट ह्यूमर का हिस्सा बताया। विवाद के बाद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सार्वजनिक जिम्मेदारी को लेकर बहस तेज हो गई है।
कीर्तिमान नेटवर्क 16 May 2026
रिकॉर्ड तेजी : सराफा बाजार में लगी आग! चांदी ₹2.69 लाख और सोना ₹1.58 लाख के पार, जानें इस भारी उछाल की वजह
रिकॉर्ड तेजी : सराफा बाजार में लगी आग! चांदी ₹2.69 लाख और सोना ₹1.58 लाख के पार, जानें इस भारी उछाल की वजह
सोना और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी तेजी दर्ज की गई है। चांदी ₹12,900 महंगी होकर ₹2.69 लाख प्रति किलो पहुंच गई, जबकि सोना ₹7,132 बढ़कर ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम हो गया। साल 2026 में अब तक सोना ₹25,015 और चांदी ₹38,080 तक महंगी हो चुकी है। कीमतों में इस उछाल की मुख्य वजह केंद्र सरकार द्वारा सोना-चांदी के आयात शुल्क को 6% से बढ़ाकर 15% करना माना जा रहा है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 16 May 2026
महायुद्ध के आसार : केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, पेट्रोल निर्यात पर पहली बार लगा विंडफॉल टैक्स
महायुद्ध के आसार : केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, पेट्रोल निर्यात पर पहली बार लगा विंडफॉल टैक्स
केंद्र सरकार ने बढ़ती वैश्विक तेल कीमतों और ईरान-इजरायल तनाव के बीच बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल के निर्यात पर पहली बार ₹3 प्रति लीटर विंडफॉल टैक्स लगा दिया है, जो 16 मई 2026 से लागू हो गया। वहीं सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर निर्यात टैक्स में भारी कटौती कर उद्योगों को राहत दी है। सरकार का उद्देश्य घरेलू बाजार में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना और तेल कंपनियों के अतिरिक्त मुनाफे पर नियंत्रण रखना है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 16 May 2026
बैंकिंग जगत में धमाका : सरकारी बैंकों ने रचा इतिहास, हर सेकंड में कमाए ₹62,000
बैंकिंग जगत में धमाका : सरकारी बैंकों ने रचा इतिहास, हर सेकंड में कमाए ₹62,000
सरकारी बैंकों ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 1.98 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाकर नया इतिहास रच दिया। यह लगातार चौथा साल है जब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारी मुनाफे में रहे हैं। बैंकों का कुल कारोबार बढ़कर 283.3 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि लोन वितरण में 15.7% की वृद्धि दर्ज हुई।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 14 May 2026
सरकार का बड़ा तोहफा : 14 खरीफ फसलों की MSP में भारी बढ़ोतरी, अब धान ₹2,441 के पार
सरकार का बड़ा तोहफा : 14 खरीफ फसलों की MSP में भारी बढ़ोतरी, अब धान ₹2,441 के पार
केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान समेत 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। सामान्य धान का MSP ₹72 बढ़ाकर ₹2,441 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि सूरजमुखी बीज और कपास में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। सरकार का कहना है कि सभी फसलों का MSP उत्पादन लागत से कम से कम 50% अधिक तय किया गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और खाद्य तेल-दालों के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 14 May 2026
सहमा छत्तीसगढ़ : पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, स्टॉक खत्म होने से मचा हड़कंप
सहमा छत्तीसगढ़ : पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, स्टॉक खत्म होने से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों (बालोद, जगदलपुर, धमतरी, गुरुर) में ईंधन खत्म होने की अफवाहों के कारण लोगों ने पेट्रोल-डीजल की अत्यधिक खरीदारी (पैनिक बाइंग) शुरू कर दी। इससे कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ गई और कुछ स्थानों पर स्टॉक खत्म होने की स्थिति बन गई। ट्रक और बस जैसे परिवहन प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने और ड्रम/कैन में ईंधन भरने पर रोक लगाकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 14 May 2026
महंगाई का एक और झटका : अमूल दूध आज से ₹2 महंगा, जानें अब क्या होंगे नए दाम
महंगाई का एक और झटका : अमूल दूध आज से ₹2 महंगा, जानें अब क्या होंगे नए दाम
Amul ने 14 मई 2026 से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। बढ़ोतरी की वजह पशु चारे, पैकेजिंग और ईंधन की बढ़ती लागत बताई गई है। साथ ही किसानों को अधिक भुगतान देने के लिए खरीद मूल्य भी बढ़ाया गया है। नई कीमतों के अनुसार अमूल गोल्ड, ताज़ा, काउ मिल्क और भैंस दूध सभी महंगे हो गए हैं। इस फैसले का असर आम लोगों के रसोई बजट पर पड़ेगा और दही, पनीर, घी जैसी डेयरी चीजें भी महंगी हो सकती हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अब दूसरी डेयरी कंपनियां भी कीमतें बढ़ा सकती हैं।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 14 May 2026
सोना-चांदी की कीमतों में उछाल : पीएम मोदी की नो गोल्ड अपील और 15% भारी टैक्स से मचा हड़कंप
सोना-चांदी की कीमतों में उछाल : पीएम मोदी की नो गोल्ड अपील और 15% भारी टैक्स से मचा हड़कंप
केंद्र सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है, जिससे बाजार में कीमती धातुओं के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से अगले एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है, ताकि विदेशी मुद्रा भंडार बचाया जा सके और रुपये को मजबूती मिले। सरकार के फैसले से शादी-विवाह और निवेश पर असर पड़ने की आशंका है, जबकि विशेषज्ञों ने सोने की तस्करी बढ़ने का खतरा भी जताया है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 13 May 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें