कारोबार
कुल 239 खबरें
सपने को बनाया कारोबार : नौकरी छोड़ी, 10 महीने में खड़ा किया 14 लाख रुपये महीने का फैशन ब्रांड
जयपुर की निष्ठा रावत ने नौकरी छोड़कर अपना फैशन ब्रांड ‘नेहफी’ (Nehfi) शुरू किया और महज 10 महीनों में इसे 14 लाख रुपये महीने के रेवेन्यू तक पहुंचा दिया। फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई और चार साल के अनुभव के बाद उन्होंने पारंपरिक जयपुरी कला को आधुनिक डिजाइनों के साथ जोड़कर ऐसा कलेक्शन तैयार किया, जिसे महिलाएं रोजमर्रा की जिंदगी में पहन सकें।
कमाई में उछाल : बेहतर टैक्स कलेक्शन से पहली तिमाही में 64,945 करोड़ रुपये का राजस्व
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में तमिलनाडु सरकार की कुल आय 64,944.97 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1,189.27 करोड़ रुपये अधिक है। बेहतर टैक्स कलेक्शन ने केंद्र से मिले कम अनुदान की भरपाई की, जिससे राज्य की वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रही।
मिशन बुलेट ट्रेन : 7000 KM हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के लिए भारत बनाएगा अपना BTCS, आत्मनिर्भर बनेगा देश
भारत बुलेट ट्रेन नेटवर्क को विस्तार देने की तैयारी कर रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के बाद सात नए कॉरिडोर के लिए भारतीय रेलवे अपना स्वदेशी भारत ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (BTCS) विकसित कर रहा है। यह तकनीक हाई-स्पीड ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और सिग्नलिंग के लिए इस्तेमाल होगी, जिससे विदेशी सिस्टम पर निर्भरता कम होगी।
अनोखा सफर : कश्मीर के इंजीनियर ने छोड़ी नौकरी, वजवान स्टार्टअप से खड़ा किया 15 लाख का कारोबार
कश्मीर के कंप्यूटर साइंस इंजीनियर आदम फरीदी ने नौकरी करने के बजाय अपना फूड स्टार्टअप शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने ‘वाजारू फूड्स’ के जरिए पारंपरिक कश्मीरी वजवान को देशभर के लोगों तक पहुंचाने की पहल की। बिना बाहरी निवेश के शुरू हुआ यह स्टार्टअप एक साल के भीतर मुनाफे में पहुंच गया और 15 लाख रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू हासिल कर चुका है।
बड़ी सफलता : पेटीएम की पैरेंट कंपनी का शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 79% बढ़कर ₹220 करोड़ पहुंचा
पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 79 प्रतिशत बढ़कर ₹220 करोड़ पहुंच गया, जबकि कुल आय बढ़कर ₹2,630 करोड़ हो गई। पेमेंट बिजनेस और फाइनेंशियल सर्विसेज में मजबूत ग्रोथ से कंपनी को बड़ा फायदा मिला है।
बड़ी सफलता : रिलायंस FMCG बिजनेस ने हासिल किया अहम मुकाम, पहली बार EBITDA स्तर पर पहुंचा
देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज अब अपने कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कारोबार को तेजी से विस्तार देने में जुटी है। कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। रिलायंस का FMCG बिजनेस पहली बार EBITDA के स्तर पर पॉजिटिव हो गया है।
बदली किस्मत : ₹38 हजार की नौकरी छोड़ी, चाय बेचकर हर महीने कमा रहे ₹1 लाख
38 हजार रुपये महीने की नौकरी छोड़ एक युवक ने करीब 2 लाख रुपये लगाकर चाय की दुकान शुरू की। आज वह रोजाना सैकड़ों कप चाय बेचकर सभी खर्चों के बाद करीब 1 लाख रुपये मासिक मुनाफा कमा रहा है। उसकी सफलता की यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
होर्मुज संकट गहराया : अमेरिका-ईरान तनाव का असर LNG सप्लाई घटी, भारत ने बदला आयात का रास्ता
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए होने वाले LNG निर्यात में भारी गिरावट आई है। सुरक्षा जोखिम बढ़ने के बाद भारत ने ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने के लिए UAE और ओमान के वैकल्पिक मार्गों से तेल और LNG आयात शुरू किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि संकट लंबा खिंचने पर लागत बढ़ सकती है, लेकिन हालात सामान्य होने पर बाजार को राहत मिलने की उम्मीद है।
Launch : Renault Kwid Facelift तैयार, Tata Punch को देगी कड़ी टक्कर
रेनो अपनी लोकप्रिय हैचबैक Renault Kwid का फेसलिफ्ट मॉडल 3 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। नई कार में आकर्षक डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर, आधुनिक फीचर्स और बेहतर सेफ्टी मिलने की उम्मीद है, जबकि 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन पहले जैसा ही रहेगा।
साइबर अटैक : टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का डेटा डार्क वेब पर लीक
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स एक बड़े साइबर हमले का शिकार हुई है, जिसमें 2 लाख से अधिक फाइलें और करीब 630GB डेटा डार्क वेब पर लीक होने का दावा किया गया है। लीक डेटा में एपल और टेस्ला से जुड़े गोपनीय दस्तावेज, डिजाइन फाइलें और कर्मचारियों की संवेदनशील जानकारी शामिल होने की बात सामने आई है।
Tata Motors : EV सेक्टर में टाटा का दमदार जलवा
टाटा मोटर्स को माल ढुलाई, लॉजिस्टिक्स और यात्री परिवहन के लिए 3400 से अधिक इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों का बड़ा ऑर्डर मिला है।
डीजल बिक्री पर बड़ा बदलाव : अब 200 लीटर की सीमा, थोक खरीद पर सख्ती लागू
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल वितरण को नियंत्रित करने के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। अब रिटेल पंपों से कॉमर्शियल और औद्योगिक इकाइयां ईंधन नहीं खरीद सकेंगी। आम ग्राहकों के लिए एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल खरीदने की सीमा तय की गई है और इसके पुनः विक्रय पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।