Sunday, 21 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सनसनी :  बंद बीएसपी स्कूल में कल्याण कॉलेज के छात्र ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस लाखो की धोखाघड़ी : 1.50 लाख का झांसा देकर किसान के नाम पर लिया 10 लाख का लोन, आरोपी गिरफ्तार हादसा : आंधी से टूटा बिजली का तार बना काल, करंट लगने से पति-पत्नी की मौके पर मौत कार्रवाई : 31 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार सनसनी : भिलाई छात्रावास में छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव खुलासा : कांकेर में शराब माफियाओं पर वार, 40 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार सनसनी :  बंद बीएसपी स्कूल में कल्याण कॉलेज के छात्र ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस लाखो की धोखाघड़ी : 1.50 लाख का झांसा देकर किसान के नाम पर लिया 10 लाख का लोन, आरोपी गिरफ्तार हादसा : आंधी से टूटा बिजली का तार बना काल, करंट लगने से पति-पत्नी की मौके पर मौत कार्रवाई : 31 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार सनसनी : भिलाई छात्रावास में छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव खुलासा : कांकेर में शराब माफियाओं पर वार, 40 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम कारोबार Tata Motors : EV सेक्टर में टाटा का दमदार जलवा
टाटा मोटर्स 3400
टाटा मोटर्स 3400
कारोबार

Tata Motors : EV सेक्टर में टाटा का दमदार जलवा

टाटा मोटर्स को माल ढुलाई, लॉजिस्टिक्स और यात्री परिवहन के लिए 3400 से अधिक इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों का बड़ा ऑर्डर मिला है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jun 2026, 06:09 PM
नई दिल्ली

देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors को इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों (EV) के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। कंपनी को माल ढुलाई, लॉजिस्टिक्स और यात्री परिवहन सेवाओं के लिए 3400 से अधिक इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। इस बड़ी डील के बाद बाजार में टाटा मोटर्स के शेयर को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है और सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही इस स्टॉक पर खास नजर रहने की संभावना है। कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मिले ऑर्डर में करीब 2000 छोटे कमर्शियल वाहन और पिकअप, 900 इलेक्ट्रिक ट्रक तथा 500 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। इन वाहनों का उपयोग ई-कॉमर्स, एफएमसीजी, लॉजिस्टिक्स और शहरी परिवहन सेवाओं में किया जाएगा।

ईवी सेक्टर में बढ़ रहा ग्राहकों का भरोसा

टाटा मोटर्स का कहना है कि विभिन्न उद्योगों से मिले रहे ऑर्डर इस बात का संकेत हैं कि इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों पर ग्राहकों का भरोसा लगातार मजबूत होते जा रहा है। कंपनी के अनुसार अब इलेक्ट्रिक वाहन केवल परीक्षण परियोजनाओं तक हि सीमित नहीं हैं, बल्कि नियमित व्यावसायिक संचालन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनते जा रहे हैं। पिछले एक वर्ष के दौरान कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए कई नए मॉडल लॉन्च किए हैं, जिन्हें अलग-अलग व्यवसायिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

1 जुलाई से बढ़ेंगी कमर्शियल वाहनों की कीमतें

इस बीच टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि 1 जुलाई 2026 से उसके कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की वृद्धि की जाएगी। कंपनी का कहना है कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और अन्य परिचालन खर्चों के दबाव को संतुलित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के अनुसार अलग हो सकती है।

वैश्विक विस्तार पर कंपनी का फोकस

हाल ही में टाटा मोटर्स के चेयरमैन N. Chandrasekaran ने कहा कि कंपनी अगले पांच वर्षों में वैश्विक बाजारों में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। उनके अनुसार टाटा समूह का ऑटोमोबाइल कारोबार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन चुका है और आने वाले वर्षों में यह कारोबार लगभग 80 अरब डॉलर के राजस्व के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते ऑर्डर, मजबूत ईवी पोर्टफोलियो और वैश्विक विस्तार की योजनाएं आने वाले समय में टाटा मोटर्स के प्रदर्शन को नई गति दे सकती हैं। ऐसे में सोमवार को बाजार खुलने पर निवेशकों की नजर इस शेयर की चाल पर बनी रहेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें