शिक्षा
कुल 352 खबरें
IOB Recruitment : बैंक में मैनेजर और सीनियर मैनेजर बनने का मौका, 291 पदों पर भर्ती, 15 सितंबर तक करें आवेदन
IOB Recruitment: इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 291 पदों पर भर्ती निकाली है। मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा।
NEET PG: परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी, छात्रों का प्रदर्शन, 5 सितंबर को फिर होगा एग्जाम
NEET PG: जयपुर में परीक्षा के दौरान तकनीकी गड़बड़ी से कई छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई। छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।
Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें
Chhattisgarh Government Schools: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिक्षकों की कमी और स्कूलों की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद सियासत तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से खाली पदों पर स्थायी भर्ती समेत तीन प्रमुख मांगें रखी हैं।
UCO Bank Recruitment: मैनेजर के 20 पदों पर मौका, AI/ML-साइबर सिक्योरिटी में नौकरी,₹93,960 तक सैलरी
UCO Bank Recruitment: यूको बैंक में AI/ML और साइबर सिक्योरिटी के 20 मैनेजर पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार 18 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। बेसिक सैलरी ₹93,960 तक है।
ISRO Recruitment: 16 सितंबर तक करें आवेदन, जानें परीक्षा पैटर्न, फीस और चयन प्रक्रिया
ISRO Recruitment: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा 38 शहरों में होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2026 है।
India Post GDS Recruitment: बिना परीक्षा 10वीं पास को सरकारी नौकरी का मौका, 23,757 पदों पर भर्ती
India Post GDS Recruitment: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 23,757 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थियों को बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा। उम्मीदवारों का चयन 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त से शुरू होगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर से किए जा सकेंगे।
CGBSE Board Results: पुनर्मूल्यांकन ने बदली बाजी, 10वीं-12वीं की स्थायी मेरिट सूची जारी, कई छात्रों ने लगाई लंबी छलांग
CGBSE Board Results: बोर्ड परीक्षा की पुनर्गणना व पुनर्मूल्यांकन के बाद स्थायी मेरिट सूची जारी कर दी है। री-चेकिंग के बाद 10वीं में एहसान अली 8वें स्थान से संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए, जबकि 12वीं में तनीषा साहू ने 8वें से चौथा स्थान हासिल किया। दोनों कक्षाओं की टॉप-10 सूची में 13-13 नए विद्यार्थियों को जगह मिली है।
IIT suicides: IIT छात्र की मौत पर अभिजीत दीपके ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
IIT suicides: CJP संयोजक अभिजीत दीपके ने IIT दिल्ली के छात्र ऋषिकेश कुमार की मौत पर दुख जताते हुए देश की शिक्षा व्यवस्था और छात्रों पर बढ़ते दबाव को लेकर चिंता जताई। उन्होंने छात्रों को बेहतर सहयोग और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल देने की जरूरत बताई। साथ ही IIT में छात्रों की मौतों और सुभाष चंद्रा के कथित कर्ज सेटलमेंट को लेकर भी सवाल उठाए।
Chhattisgarh Education News : शिक्षा के लिए समर्पण की मिसाल बनीं रेखा राय, शिक्षक दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित
Chhattisgarh Education News: शिक्षक दिवस 2026 पर सरगुजा की प्रधान पाठिका रेखा राय और शिक्षक अजय कश्यप को राज्यपाल सम्मानित करेंगे। रेखा राय बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए अपने वेतन का 5 से 10 प्रतिशत हिस्सा स्कूल और विद्यार्थियों की जरूरतों पर खर्च करती हैं।
IIT Delhi: दिल्ली में छात्र प्रदर्शन जारी, पुलिस पर निगरानी के आरोप
IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली में एमएससी फिजिक्स के छात्र ऋषिकेश कुमार की मौत के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्र स्वतंत्र जांच, संस्थान के अधिकारियों पर कार्रवाई और परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने पुलिस पर निगरानी का आरोप लगाया है और आंदोलन में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के दावों को खारिज किया है।
UGC NET Result: 1.47 लाख उम्मीदवार क्वालीफाई, फाइनल आंसर-की भी जारी
UGC NET Result: 84 विषयों के लिए आयोजित परीक्षा में 6.07 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 1,47,579 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर, PhD एडमिशन और JRF कैटेगरी में क्वालीफाई हुए हैं। NTA ने रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है।
IIT BHU Non Teaching Recruitment: 55 पदों पर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक करें आवेदन
IIT BHU Non Teaching Recruitment: IIT BHU ने नॉन-टीचिंग के 55 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इसमें जूनियर सुपरिटेंडेंट, जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट और जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।