केंद्र सरकार
कुल 96 खबरें
Indian Navy 2026: भारत की समुद्री ताकत होगी और मजबूत, नौसेना में शामिल होंगे 18 नए जहाज
Indian Navy 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2026 भारतीय नौसेना के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। इस दौरान नौसेना में 18 नए युद्धपोत शामिल किए जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि हाल में शामिल किए गए युद्धपोतों में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है। रक्षा मंत्री ने नौसेना के आधुनिकीकरण, समुद्री निगरानी प्रणाली को मजबूत करने और आत्मनिर्भर रक्षा निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
Ayushman Bharat Yojana: सेवा संकल्प अभियान की पहल, आयुष्मान कार्ड से मिला निःशुल्क इलाज और नई उम्मीद
Ayushman Bharat Yojana: बालोद जिले की जमुना बाई लंबे समय से घुटने के दर्द से परेशान थीं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिला अस्पताल बालोद में उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद उन्होंने वॉकर के सहारे चलना शुरू कर दिया और परिवार को राहत मिली।
US Tariff Exemption: अमेरिका ने भारत समेत 20 देशों को दी राहत, दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ
US Tariff Exemption: अमेरिका ने भारत समेत 20 देशों से आयात होने वाली कुछ विशेष चिकित्सा दवाओं और संबंधित सामग्रियों को 100 प्रतिशत प्रस्तावित टैरिफ से छूट देने का फैसला किया है। इसमें दुर्लभ बीमारियों, जीन थेरेपी, सेल थेरेपी, बांझपन उपचार और अन्य उन्नत चिकित्सा उपयोगों में आने वाली दवाएं शामिल हैं। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने फेडरल रजिस्टर में इस संबंध में सूची जारी की है।
CBSE Three Language Policy: कक्षा 6 के बच्चों के लिए बदल सकता है तीन भाषा नियम
CBSE Three Language Policy: CBSE के अनुसार कक्षा 7, 8 और 9 के मौजूदा छात्रों को कक्षा 10 में तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। वहीं कक्षा 6 के छात्रों को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। केंद्र सरकार फिलहाल उन्हें छूट देने के पक्ष में नहीं है और नए भाषा ढांचे को इसी सत्र से लागू करने की बात कह रही है।
Har Ghar Munga Abhiyan: कुपोषण के खिलाफ छत्तीसगढ़ की पहल बनी देश की चर्चा, PM मोदी ने की तारीफ
Har Ghar Munga Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के हर घर मुनगा-घर घर मुनगा अभियान का उल्लेख करते हुए इसकी सराहना की। कुपोषण से लड़ाई के लिए शुरू किए गए इस अभियान के तहत प्रदेशभर में अब तक 10 लाख से अधिक मुनगा पौधों का वितरण किया जा चुका है। स्थानीय संसाधनों और जनभागीदारी पर आधारित यह पहल महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के पोषण सुधार पर केंद्रित है।
India at United Nations: जयशंकर बोले- संघर्षों को रोकना जरूरी, नागरिकों की सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति पर दें ध्यान
India at United Nations: UNGA में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वैश्विक संघर्षों को लेकर चिंता जताते हुए नागरिक सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति, आतंकवाद और AI सहयोग पर भारत का रुख स्पष्ट किया।
Seva Sankalp Abhiyan: सेवा यात्रियों से PM मोदी का संवाद, बोले- विकसित भारत में सबकी भागीदारी जरूरी
Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रियों से संवाद करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत में गांव और शहरों के बीच का अंतर कम हुआ है। उन्होंने ग्रामीण विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के महत्व पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना हर नागरिक की भागीदारी से ही पूरा होगा।
PM Surya Ghar Yojana: बिजली बिल से मिली राहत, छत पर सोलर प्लांट लगाकर त्रिलोक मिश्रा बने आत्मनिर्भर
PM Surya Ghar Yojana: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के त्रिलोक मिश्रा ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाकर अपने घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाया है। पहले जहां हर महीने 3 से 3.5 हजार रुपये बिजली बिल आता था, वहीं अब सौर ऊर्जा से बिजली खर्च में बड़ी राहत मिली है।
PM Krishi Sinchai Yojana 2.0: जशपुर में किसान की नई पहल, पशुपालन से मजबूत हुई आर्थिक स्थिति
PM Krishi Sinchai Yojana 2.0: जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के ग्राम सन्ना निवासी ओम प्रकाश यादव ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत मिली 56 हजार रुपए की सहायता से उन्नत नस्ल की गाय खरीदी। अब दूध बिक्री से उन्हें 40 हजार रुपए से अधिक की अतिरिक्त आय हो चुकी है। पशुपालन के साथ जैविक खाद के उपयोग से खेती की लागत भी कम हुई है।
Viksit Bharat: सेवा यात्रियों से PM मोदी का संवाद, बोले- हर नागरिक का योगदान जरूरी
Viksit Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर तक यात्रा कर रहे सेवा यात्रियों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना सभी नागरिकों की भागीदारी और योगदान से ही पूरा होगा। पीएम मोदी ने वड़नगर और काशी से मिले संस्कारों का जिक्र करते हुए युवाओं की सेवा भावना की सराहना की।
PM Modi: 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर सेवा अभियान, पीएम मोदी आज यात्रियों से करेंगे संवाद
PM Modi: सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा यात्रा के प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे। 17 सितंबर से शुरू हुई इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को सामुदायिक सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक कार्यों से जोड़ना है। यात्रा के दौरान प्रतिभागी विभिन्न राज्यों के गांवों और शहरों में स्वच्छता अभियान, जनसंवाद और सेवा गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। यह अभियान 7 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
Viksit Bharat: राष्ट्रपति मुर्मू ने 12,600 छात्रों को दी डिग्री, युवाओं से विकसित भारत के लिए आगे आने की अपील
Viksit Bharat: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वडोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के 75वें दीक्षांत समारोह में युवाओं को देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के प्रयासों से भारत 2047 से पहले विकसित राष्ट्र बन सकता है। राष्ट्रपति ने शिक्षा को राष्ट्र और समाज के हित में उपयोग करने, तकनीकी बदलावों को अपनाने और बहुविषयक सोच को बढ़ावा देने पर जोर दिया।