छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5923 खबरें
Bihan Yojana: रायगढ़ की रुकमणी ने सीमेंट से मंदिर बनाकर बदली किस्मत, अब कमा रहीं 45 हजार रुपए महीना
Bihan Yojana: रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड की रुकमणी कुंवर ने बिहान योजना से जुड़कर अपने हुनर को रोजगार का रूप दिया। स्व-सहायता समूह से ऋण लेकर उन्होंने सीमेंट से मंदिर और सजावटी सामग्री बनाना शुरू किया। आज वह इस काम से हर महीने करीब 45 हजार रुपए तक की आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। उनका सफर ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।
CG Forest Department Promotion: 18 रेंजर बने सहायक वन संरक्षक, रायपुर मुख्यालय से जारी हुई पदोन्नति सूची
CG Forest Department Promotion: छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 18 रेंजरों को पदोन्नति देकर सहायक वन संरक्षक (ACF) बनाया है। रायपुर मुख्यालय से जारी आदेश में पदोन्नत अधिकारियों की सूची जारी की गई है।
Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद
Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के पास पुलिस ने गांजा बेचने की कोशिश कर रहे महाराष्ट्र के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 520 ग्राम गांजा, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अब गांजा सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
Korba Suicide Case: मोबाइल की लत बनी जानलेवा, नेटवर्क नहीं आने से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम
Korba Suicide Case: मोबाइल पर रील देखने के दौरान नेटवर्क चले जाने से नाराज 52 वर्षीय मंगलो बाई ने कीटनाशक पी लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव की है। परिवार के अनुसार महिला को मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत थी।
OP Choudhary Raigarh: किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक शिक्षा जरूरी, फन फेयर में विद्यार्थियों का दिखा आत्मविश्वास
OP Choudhary Raigarh: पीएम शासकीय विद्यालय कोड़ातराई में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान सह फन फेयर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यालय के नवीन भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उनमें नवाचार, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना जरूरी है।
Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण
Chhattisgarh Panchayat Election: हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों की उम्र को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि आधार कार्ड और वोटर आईडी में दर्ज जन्म तिथि उम्र का अंतिम प्रमाण नहीं मानी जा सकती। चुनाव लड़ने की पात्रता तय करने के लिए 10वीं की मार्कशीट, स्कूल रिकॉर्ड और आधिकारिक जन्म पंजीकरण जैसे दस्तावेज अधिक विश्वसनीय होंगे।
PM Awas Yojana Gramin: सक्ती में 11 सितंबर को होगा बड़ा कार्यक्रम, शिवराज चौहान और CM साय होंगे शामिल
PM Awas Yojana Gramin: सक्ती जिले के ग्राम जेठा में 11 सितंबर 2026 को होने वाले वृहद कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन के साथ कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा।
Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान
Raipur Murder Case: जमीन बिक्री से मिले करीब एक करोड़ रुपए के विवाद में दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि पैसों को लेकर लंबे समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी ने दो साथियों की मदद से शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सक्रियता से मामला खुल गया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Chhattisgarh Crime News: शिक्षक के घर से लाखों के गहने और नकदी पार, शक के घेरे में आई घरेलू सहायिका
Chhattisgarh Crime News: महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में शिक्षक होमराज चौधरी के घर से करीब 1.80 लाख रुपये के सोने के जेवर, नकदी और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने घर में काम करने वाली रसोईया पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी ने मौका पाकर घर में प्रवेश किया और सीसीटीवी कैमरा भी बंद कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
PM Modi Gujarat Visit: 35 हजार करोड़ की बड़ी सौगात देंगे PM मोदी, WDFC कॉरिडोर का करेंगे लोकार्पण
PM Modi Gujarat Visit: गुजरात दौरे में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 326 किलोमीटर लंबे हिस्से का लोकार्पण करेंगे और मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन भी करेंगे।
US Open Tennis: एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
US Open Tennis: एलेना रायबाकिना ने यूएस ओपन 2026 महिला एकल में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाओमी ओसाका को 6-1, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अब उनका मुकाबला ओलंपिक चैंपियन झेंग किनवेन से होगा।
Mahasamund News: इन्स्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, पैसा दोगुना करने के लालच में गृहणी से 32 तोला सोना और 4.62 लाख ठगे
Mahasamund News: सरायपाली में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद महिला से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 4.62 लाख रुपये और 32 तोला सोने के गहने हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।