Saturday, 18 Jul 2026 भारत

छत्तीसगढ़

2535 खबरें

कार्रवाई : हीराकुड एक्सप्रेस से मिला 10 किलो गांजा
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने हीराकुड एक्सप्रेस के एम-1 कोच के शौचालय की फॉल्स सीलिंग से 10 किलो गांजा बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई में करीब 5 लाख रुपये मूल्य की नशे की खेप जब्त की गई। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जबकि ओडिशा सहित कई रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
कीर्तिमान डेस्क 31 May 2026
संवाद से जीती पुलिस : पुलिस की अनोखी पहल, वर्षों पुराना सामाजिक मतभेद हुआ समाप्त
कोंडागांव के ग्राम मिरमिंडा में गांडा समाज और अन्य ग्रामीणों के बीच वर्षों से चल रहा सामाजिक विवाद पुलिस की ‘सहयोग चौपाल’ पहल के माध्यम से सुलझ गया। पुलिस और प्रशासन ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर संवाद कराया, जिसके बाद आपसी सहमति से विवाद समाप्त हुआ और गांव में भाईचारा व सामाजिक सौहार्द बहाल हो गया।
कीर्तिमान डेस्क 31 May 2026
झांसा : सोने के झुमके गिरवी रख हड़पे डेढ़ लाख रुपये, महिला गिरफ्तार
जगदलपुर में सोने के झुमके गिरवी रखकर करीब 1.50 लाख रुपये की हेराफेरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने नीतू नागवानी (45) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने बेटे के साथ मिलकर पीड़ित के झुमके गिरवी रख दिए और प्राप्त राशि का निजी उपयोग किया।
कीर्तिमान डेस्क 31 May 2026
हादसा : 22 फीट ऊंचाई से गिरकर कर्मचारी की मौत, ठेकेदार पर केस दर्ज
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना में फॉल्स सीलिंग मरम्मत के दौरान 22 फीट ऊंचाई से गिरकर घायल हुए इलेक्ट्रीशियन कुबेर चंद्र साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आने पर मेसर्स जय इंटरप्राइजेस के ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
कीर्तिमान डेस्क 31 May 2026
कार्रवाई : आईपीएल ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, नागपुर कनेक्शन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
सांकरा पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और नकदी जब्त की है। डिजिटल साक्ष्यों में संदिग्ध लेन-देन, चैट और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क से कई स्थानीय एजेंट और खाईवाल जुड़े हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 31 May 2026
हड़कंप : 14 वर्षीय किशोरी को गर्भवती बताकर थाने में रखने का मामला, TI व महिला आरक्षक सस्पेंड
राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी को गलत मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गर्भवती बताने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस उसे रात में थाने ले गई और उसके साथ मारपीट की गई। अगले दिन जिला अस्पताल की जांच में किशोरी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट नेगेटिव आई। मामले में TI अरुण कुमार नामदेव और महिला प्रधान आरक्षक जयश्री सिंह को निलंबित कर दिया गया है,
कीर्तिमान डेस्क 31 May 2026
बड़ी कार्रवाई : इंटर-स्टेट चोर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, रायपुर से बरामद हुए चोरी के औजार
दुर्ग पुलिस ने इंटर-स्टेट चोर गिरोह के मुख्य आरोपी मोहम्मद नासिर हुसैन उर्फ आनस खान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं। आरोपी की निशानदेही पर रायपुर के मेकाहारा परिसर से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और एक स्कूटी बरामद की गई है।पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह बंद मकानों और कॉलोनियों की रेकी कर सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
कीर्तिमान डेस्क 31 May 2026
पुलिस का शिकंजा : घने जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर 8 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के भड़सेना जंगल में चल रहे बड़े जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर अंबागढ़ चौकी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा, जहां से 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से 1.13 लाख रुपये नकद, 8 मोबाइल, 3 मोटरसाइकिल और ताश सहित कुल 3.47 लाख रुपये का मशरूका जब्त हुआ।
कीर्तिमान डेस्क 31 May 2026
खेती में क्रांति : कम लागत, अधिक उत्पादन और मिट्टी की सेहत सुधार की नई राह नैनो यूरिया
खेती की बढ़ती लागत और मिट्टी की घटती उर्वरता के बीच नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए एक आधुनिक और प्रभावी विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इनके वैज्ञानिक उपयोग से पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में लागत में कमी, पोषक तत्वों की बेहतर उपलब्धता और फसल उत्पादन में सुधार संभव है। नैनो उर्वरकों से पौधों को तेजी से पोषण मिलता है, जिससे फसल की बढ़वार और गुणवत्ता बेहतर होती है।
कीर्तिमान डेस्क 31 May 2026
नशा : युवाओं का भविष्य और समाज की शांति दोनों संकट में
ग्रामीण अंचलों में नशे का बढ़ता प्रचलन अब गंभीर सामाजिक और कानून-व्यवस्था की समस्या बनता जा रहा है। 13-14 वर्ष के किशोर भी इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिससे चोरी, मारपीट और हत्या जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हाल ही में मंदिरहसौद क्षेत्र में दो हत्याओं ने स्थिति की गंभीरता को और उजागर किया है।
कीर्तिमान डेस्क 31 May 2026
कार्रवाई : रायपुर में 52 फल दुकानों पर छापा, भारी मात्रा में खराब फल जब्त
रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने तीन दिन के विशेष अभियान के तहत 52 फल दुकानों की जांच की। इस दौरान 105 किलो सड़े आम, 10 किलो अंगूर और 7 दर्जन खराब केले नष्ट कराए गए। अधिकारियों ने साफ-सफाई और सुरक्षित भंडारण के निर्देश दिए तथा केमिकल से फल पकाने पर सख्त चेतावनी दी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कीर्तिमान डेस्क 31 May 2026
सामूहिक विवाह : बेमेतरा में 21 जोड़ों के साथ विधायक दीपेश साहू भी रचाएंगे शादी
बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में तरुणा साहू के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। इस कार्यक्रम में कुल 21 जोड़ों का विवाह एक ही मंच पर संपन्न होगा। विधायक की बारात बैलगाड़ी से निकलेगी, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी। दीपेश साहू ने योजना की राशि मेधावी छात्राओं की पढ़ाई में खर्च करने की बात कही है।
कीर्तिमान डेस्क 31 May 2026
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें