छत्तीसगढ़
2535 खबरें
समीक्षा बैठक : मुख्यमंत्री साय ने समीक्षा बैठक में सुशासन और विकास कार्यों के निर्देश दिए
बेमेतरा में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासन को जनकेंद्रित, जवाबदेह और संवेदनशील बनाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की सफलता का असली आधार जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान है। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, राजस्व मामलों, पेयजल, स्वास्थ्य, कृषि और प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
जल संरक्षण : मोर गांव, मोर तरिया अभियान बना मिसाल
बिलासपुर जिले में “मोर गांव, मोर तरिया” अभियान के तहत जल संरक्षण और संवर्धन कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मस्तूरी के बोहारडीह सहित विभिन्न क्षेत्रों में तालाब निर्माण कार्य मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में 38 नए तालाबों को मंजूरी दी गई है।
किसानों को बड़ी राहत : कोरबा में खाद-बीज पर्याप्त, प्रशासन सख्त मोड में
कोरबा जिले में खरीफ 2026 के लिए खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में पर्याप्त भंडारण मौजूद है और किसानों को किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। कलेक्टर ने खाद-बीज वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए जैविक और हरी खाद जैसे ढैंचा, मूंग और नील
ऑपरेशन आघात का प्रहार : अवैध महुआ शराब कारोबार पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
“ऑपरेशन आघात” के तहत धरमजयगढ़ और खरसिया पुलिस ने अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नशे के अवैध कारोबार पर सख्त संदेश दिया है।
हत्याकांड : ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने पति-देवर संग मिलकर युवक की हत्या
कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव में खेत से बंद बोरी में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि मृतक 23 वर्षीय कोमल वर्मा का मंदाकिनी वर्मा से अवैध संबंध था, जिसके चलते वह उसे आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा था।
गौरव : अनिमेष कुजूर की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गर्व
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 134वीं कड़ी का श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि इस बार मन की बात छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर बना, क्योंकि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मंच से प्रदेश की प्रतिभाओं और सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख किया।
शराब तस्करी : दुर्ग में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिले के थाना नंदिनी नगर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर बायपास रोड खदान चौक पर घेराबंदी कर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान 40 पौवा देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 4 हजार रुपये है, जबकि वाहन सहित कुल 34 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की बड़ी कामयाबी : 18 गुम मोबाइल बरामद, 3 लाख की संपत्ति लौटाकर 18 परिवारों के चेहरे खिले
राजनांदगांव के बसंतपुर थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से विशेष अभियान चलाकर 18 गुम मोबाइल फोन बरामद किए और उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को लौटा दिया। करीब 3 लाख रुपये मूल्य के इन मोबाइलों की वापसी से 18 परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। मोबाइल मिलने पर लोगों ने राहत और खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस का आभार जताया।
हादसा : बेंगलुरु के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, बच्चों समेत 8 की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में साच पास की ओर जा रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे बेंगलुरु के दो परिवारों के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी पर्यटक डलहौजी से टैक्सी बुक कर बर्फ देखने जा रहे थे।
मुसीबत : गौरव पथ प्रोजेक्ट से बढ़ी परेशानी, छह वार्डों में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित
शहर में बरोंडा चौक से कलेक्टर बंगला तक चल रहे गौरव पथ निर्माण कार्य के दौरान लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से पेयजल पाइपलाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। पिछले दो महीनों में यह पाइपलाइन सातवीं बार टूट चुकी है, जिससे मौहारीभाठा सहित वार्ड 15, 18, 25, 27, 28 और 29 में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
चुनाव : मतदान से पहले बड़ा प्रशासनिक फैसला, 1 जून को पूरे जिले में अवकाश घोषित
कवर्धा जिले में 1 जून को होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा ने पूरे जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और अधिक सहभागिता के साथ संपन्न हो सके। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और कई प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। साथ ही, जिले की सभी देशी और विदेशी शराब दुकानों को भी बंद रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
बड़ी तैयारी : भयमुक्त मतदान के लिए पुलिस तैयार, एसपी अंकिता शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था जांची
नगर पंचायत घुमका में 1 जून को होने वाले मतदान से पहले राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा ने क्षेत्र का दौरा कर मतदान केंद्रों, संवेदनशील बूथों और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मोबाइल पेट्रोलिंग बढ़ाने, आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने और मतदाताओं के लिए भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।