Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Education Department: प्रमोशन अटका, अफसरों की कमी बढ़ी, प्राचार्यों को मिल रही संयुक्त संचालक की कुर्सी, उठे सवाल Rewa News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, विधायक के बयान से मचा हड़कंप Uber-Rapido License Suspension: चंडीगढ़ में ऐप कैब सेवाओं पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स CG School Education: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 प्राचार्यों और अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची Ganja Smuggling: ओडिशा से कटनी और गुजरात तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, पुलिस ने मुख्य सप्लायर समेत 6 को दबोचा CG Education Department: प्रमोशन अटका, अफसरों की कमी बढ़ी, प्राचार्यों को मिल रही संयुक्त संचालक की कुर्सी, उठे सवाल Rewa News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, विधायक के बयान से मचा हड़कंप Uber-Rapido License Suspension: चंडीगढ़ में ऐप कैब सेवाओं पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स CG School Education: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 प्राचार्यों और अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची Ganja Smuggling: ओडिशा से कटनी और गुजरात तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, पुलिस ने मुख्य सप्लायर समेत 6 को दबोचा
W 𝕏 f
होम महासमुंद Female students received free bicycles: विधायक या…
Free Bicycle Distribution (Image Source: Keertiman Media)
Free Bicycle Distribution (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Female students received free bicycles: विधायक यादव ने किया मुनगाशेर के छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

Female students received free bicycles: के ग्राम मुनगाशेर में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने छात्राओं को नियमित विद्यालय आने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कीर्तिमान नेटवर्क | मयंक शर्मा
09 Sep 2026, 09:06 AM
बागबाहरा
Female students received free bicycles: ग्राम मुनगाशेर स्थित शासकीय स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खल्लारी विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव शामिल हुए और छात्राओं को साइकिल वितरित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा से जोड़ना और पढ़ाई के दौरान आने वाली व्यावहारिक परेशानियों को दूर करना है। साइकिल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और आवागमन में लगने वाला समय भी कम होगा।

मेहनत और अनुशासन का विशेष महत्व 

उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज की प्रगति का आधार है। आज बेटियां शिक्षा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासन की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से साइकिल का सदुपयोग करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में मेहनत और अनुशासन का विशेष महत्व है। 

ये जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित 

शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनके मार्गदर्शन में पढ़ाई करने से सफलता की राह आसान होती है। कार्यक्रम में एडिशन ठाकुर सरपंच बघामुड़ा, कृष्णा कुमार ठाकुर सरपंच सोहागपुर, राजू चंद्राकर सरपंच प्रतिनिधि, सालिक चंद्राकर, भेखलाल सबर, चंद्रकुमार, पुनीत सबर, शेखर सबर, सुंदरलाल साहू, एन. कुमार साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें