छत्तीसगढ़
2535 खबरें
अभियान : रायगढ़ में तंबाकू के खिलाफ एकजुट हुए लोग, जागरूकता रैली से फैलाया संदेश
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रायगढ़ में समाज कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सियान गुड़ी जतन केंद्र से निकली इस रैली में नागरिकों, युवाओं और वरिष्ठों ने भाग लेकर तंबाकू व धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाई।
मामला : फर्जी आय प्रमाण पत्र से बेटी को उत्कर्ष योजना में प्रवेश दिलाने वाला शिक्षक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक सरकारी शिक्षक को फर्जी आय प्रमाण पत्र के जरिए अपनी बेटी को पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना में कक्षा 6वीं में निःशुल्क प्रवेश दिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि शिक्षक ने अपनी वास्तविक वार्षिक आय 6.79 लाख रुपये होने के बावजूद केवल 75 हजार रुपये दर्शाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए।
उत्पादन : नैनो उर्वरकों से किसान को मिला बेहतर उत्पादन, लागत में आई कमी
ग्राम कोसरंगी के प्रगतिशील किसान भूषण साहू ने अपनी धान की फसल में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया प्लस का उपयोग कर बेहतर परिणाम प्राप्त किए हैं। कृषि विभाग और इफको महासमुंद के सहयोग से किए गए डेमोंस्ट्रेशन के बाद उन्होंने पाया कि इन तरल उर्वरकों से फसल स्वस्थ रही और उत्पादन पारंपरिक खेती के समान रहा, जबकि दानेदार खाद की खपत में कमी आई।
हड़ताल : विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, मारपीट विवाद से गरमाया छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ कथित मारपीट मामले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। घटना में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर आरोप लगे हैं। विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
निरीक्षण : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने खेल सुविधाओं के विकास पर दिया जोर
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब का निरीक्षण कर टेनिस कोर्ट और खेल सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम है।
ठगी : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव समेत 14 लोग बने शिकार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.77 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संजय मिश्रा समेत 14 लोगों को डीमैट अकाउंट और हर महीने आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर निवेश कराया गया।
सामूहिक विवाह : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 21 जोड़ों का विवाह संपन्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर 21 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वैदिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक परंपराओं के बीच सम्पन्न इस आयोजन में जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने योजना की सहायता राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने की घोषणा करते हुए इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया।
चुनाव 2026 : सुबह से मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़, EVM और बैलेट से वोटिंग जारी
छत्तीसगढ़ में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्यभर में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें और भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। नगरीय निकाय चुनाव EVM के माध्यम से जबकि पंचायत चुनाव बैलेट बॉक्स से कराए जा रहे हैं।
भव्य समापन : अमराई परंपरा को फिर से जीवंत करने की जरूरत - बृजमोहन अग्रवाल
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय संस्कृति में आम के धार्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए गांवों में अमराई (आम बाग) की परंपरा को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने आयोजन की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि देशभर के 400 से अधिक किसानों द्वारा 250 किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए, जिन्हें देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
बड़ी सौगात : तकनीकी विकास को नई रफ्तार, दुर्ग आईटी पार्क का लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग के सिविल लाइन्स में अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण किया। यह परियोजना आईआईटी भिलाई और राज्य शासन के सहयोग से विकसित की गई है और इसका उद्देश्य युवाओं को तकनीकी शिक्षा, नवाचार और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री साय ने 105 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले को 105 करोड़ 4 लाख 69 हजार रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान के बावजूद कार्यक्रम जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुआ, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री साय ने दी 739 करोड़ की विकास सौगात, दुर्ग में सुशासन का विस्तार
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर में 739 करोड़ 38 लाख रुपये की विकास सौगात दी। इस दौरान 251 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता के बीच जाकर समस्याओं का त्वरित समाधान और योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है।