छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5923 खबरें
Jhiram Ghati Case : डॉ शिवकुमार डहरिया ने NIA जांच पर उठाए सवाल
Jhiram Ghati Case: झीरम घाटी हत्याकांड में 13 साल बाद 10 आरोपियों की दोषसिद्धि हुई है। फैसले के बाद डॉ. शिवकुमार डहरिया ने NIA जांच पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या हमले के पीछे की पूरी साजिश का सच सामने आया है।
Tank Ram Verma : सगुनी में विकास कार्यों का लोकार्पण, शिक्षकों का सम्मान और महिलाओं को बांटा पूरक आहार
Tank Ram Verma: तिल्दा विकासखंड के ग्राम सगुनी में मंत्री टंक राम वर्मा ने नव निर्मित रंगमंच और अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। उन्होंने शिक्षकों का सम्मान और महिलाओं को पूरक आहार वितरित किया। मंत्री ने बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के 260 गांवों और 2 नगरपालिकाओं में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
Anganwadi Development : नए भवन से बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बच्चों को मिली बेहतर सुविधा
Anganwadi Development: सरगुजा के अम्बिकापुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सपना के झोझया पारा धनगवां में 11.69 लाख रुपये की लागत से नया आंगनबाड़ी भवन बनाया जा रहा है। वीबी-जी राम जी और महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से तैयार हो रहे इस भवन में बच्चों और माताओं के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
Chhattisgarh News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में मिली शिकायत पर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में लगे 8 ट्रैक्टर जब्त किए। वाहन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे 22 वर्षीय रितेश सारथी को ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर रूप से घायल युवक रातभर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा रहा। रविवार सुबह राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण
Janjgir Champa News: अकलतरा के ग्राम पंचायत पीपरसत्ती में सतनामी समाज के मुक्तिधाम तक जाने वाला रास्ता बारिश में कीचड़ और गड्ढों से बदहाल हो गया है। ग्रामीणों को अंतिम यात्रा के दौरान भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी सड़क निर्माण की मांग की है।
Chhattisgarh News: धमतरी में विकास कार्यों का मैदानी निरीक्षण, आयुक्त तारन प्रकाश ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
Chhattisgarh News: धमतरी के कुरूद में आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर विकास कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना और ग्रामीण आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय जरूरतों के अनुसार कार्ययोजना बनाने और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
Chhattisgarh Politics: सुखदेव भगत बने नए प्रदेश प्रभारी, शिवकुमार डहरिया ने दी बधाई
Chhattisgarh Politics: सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बधाई देते हुए संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।
Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं
Child Labour Action: जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से 8 नाबालिग बालिकाओं को रेस्क्यू किया। सभी को चाइल्ड लाइन के समक्ष प्रस्तुत कर पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, जिम्मेदार ठेकेदार और निर्माण एजेंसी के खिलाफ बाल श्रम निषेध कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Sukma News: ग्रामीणों की समस्याएं सुनने गांव पहुंचे कलेक्टर, स्कूल-आंगनबाड़ी को मिली मंजूरी
Sukma News: सुकमा के मेटागुड़ा गांव पहुंचे कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। आंगनबाड़ी और प्राथमिक शाला भवन को मंजूरी देने के साथ सिंचाई, रोजगार, बिजली और सड़क सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई की गई।
Raipur Dahi Handi: अवधपुरी मैदान में दही हांडी उत्सव की धूम, CM साय ने दी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
Raipur Dahi Handi: गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। उन्होंने गोविंदाओं का उत्साह बढ़ाते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं और दही हांडी को एकता, सहयोग व टीम भावना का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में लखबीर सिंह लक्खा और बी प्राक की प्रस्तुतियों ने भी समां बांधा।
Mahasamund News: दिनदहाड़े पुलिस आरक्षक की स्कूटी चोरी, डिक्की में थी वर्दी और जरूरी दस्तावेज
Mahasamund News: खोपली पड़ाव में ढाबे के सामने से दिनदहाड़े पुलिस आरक्षक की स्कूटी चोरी हो गई। स्कूटी की डिक्की में पुलिस वर्दी, शासकीय मोबाइल, पर्स और जरूरी दस्तावेज रखे थे। बागबाहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।