छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5923 खबरें
Saraswati Cycle Distribution : खल्लारी में बेटियों को मिली शिक्षा की नई रफ्तार, 107 छात्राओं को बांटी गई सरस्वती साइकिल
Saraswati Cycle Distribution: खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झारा और देवरी में आयोजित कार्यक्रमों में 107 छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरित की गई। जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि साइकिल मिलने से ग्रामीण छात्राओं के लिए स्कूल पहुंचना आसान होगा और उनकी शिक्षा को निरंतरता मिलेगी। देवरी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।
PM Modi : भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं की बड़ी भूमिका
PM Modi: SRCC के शताब्दी समारोह में भारत की 7.8% तिमाही आर्थिक वृद्धि को देश की मजबूती का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि भारत नीतिगत गतिरोध से निकलकर नीतिगत गतिशीलता की ओर बढ़ चुका है। प्रधानमंत्री ने SRCC की शैक्षणिक विरासत और युवाओं के योगदान की भी सराहना की।
Janmashtami Celebration: सोहागपुर भुरकोनी और अरण्ड में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी
Janmashtami Celebration: बागबाहरा के ग्राम सोहागपुर भुरकोनी और अरण्ड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने के साथ प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर
Mungeli News: मुंगेली जिले के बरेला नगर पंचायत स्थित माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल में मटका फोड़ कार्यक्रम के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। कार्यक्रम की तैयारी के बीच सातवीं कक्षा का छात्र वैभव जायसवाल हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से छात्र बुरी तरह झुलस गया और उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
Raipur News : मीनल चौबे से जुड़े वीडियो मामले में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन हिरासत में
Raipur News: राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उद्योग भवन के सामने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा और इसके बाद पूछताछ व आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ ले गई।
Teacher Day Celebration: अमसेना स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान
Teacher Day Celebration: अमसेना के गुरु घासीदास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने पुष्पवर्षा कर शिक्षकों का स्वागत किया और उनके योगदान के प्रति सम्मान व आभार व्यक्त किया।
Teacher Protest : पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों का आंदोलन, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका
Teacher Protest: शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के टीईटी उत्तीर्ण हजारों शिक्षक शनिवार को नवा रायपुर के तुता मैदान में जुटे। लंबित पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों ने यहां “टीईटी आधारित पदोन्नति न्याय सत्याग्रह” किया। इसके बाद सभी शिक्षक शांतिपूर्ण रैली के रूप में शिक्षा मंत्री के निवास का घेराव करने के लिए रवाना हुए।
Durg News: YouTube चैनल से सट्टा-मटका के प्रचार का आरोप, पुलिस ने दबोचा
Durg News: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में पुलिस ने YouTube चैनल के जरिए सट्टा-मटका के अंकों का प्रचार-प्रसार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी “ANSHU MATKA” नामक YouTube चैनल पर सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी से जुड़े वीडियो बनाकर अपलोड करता था और उनके माध्यम से सट्टा कारोबार को बढ़ावा दे रहा था।
Teacher Day Celebration: सरस्वती शिशु मंदिर रीवा में शिक्षक दिवस पर आचार्यो-दीदियों को गणवेश प्रदान किया
Teacher Day Celebration: सरस्वती शिशु मंदिर रीवा में शिक्षक दिवस गरिमामय माहौल में मनाया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों का सम्मान किया और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र नशीने ने सभी दीदी-आचार्यों को गणवेश प्रदान किया।
Lok Rang Festival : छत्तीसगढ़ की लोक विरासत का भव्य उत्सव, लोकगीत-नृत्य और लोकगाथाओं से सजेगी शाम
Lok Rang Festival: रायपुर में 6 से 8 सितंबर तक तीन दिवसीय ‘लोकरंग पर्व’ का आयोजन होगा। मुक्ताकाशी मंच पर भरथरी, पंडवानी, नाचा, पंथी, करमा, सुआ सहित विभिन्न लोकगीत, लोकनृत्य और लोकगाथाओं की प्रस्तुतियां होंगी।
Teacher Day Celebration : सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक सम्मान के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
Teacher Day Celebration: महासमुंद के सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने भजन, नृत्य, मटकी फोड़ और राधा-कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी
Cooperative Bank Jobs: छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को रोजगार देने के लिए 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है। इनमें जिला सहकारी बैंकों के 198 और प्राथमिक कृषि साख समितियों में 1,162 समिति प्रबंधक पद शामिल हैं। रायपुर में सबसे अधिक 508 पदों पर भर्ती होगी।