छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5923 खबरें
Bhilai fake note case: शराब भट्टी से 200 रुपये का नकली नोट मिलने का दावा, पंचर की दुकान पर खुला राज
Bhilai fake note case: बटालियन स्थित सरकारी शराब भट्टी से 200 रुपये का संदिग्ध नोट मिलने का मामला सामने आया है। नेहरू नगर निवासी युवक ने नोट मिलने का दावा किया है। पुलिस में शिकायत नहीं होने के कारण फिलहाल नोट के नकली होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Water Conservation: सूरजपुर मॉडल की देशभर में गूंज, देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल किया
Water Conservation: सूरजपुर जिले ने जल संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जल संचय जन भागीदारी अभियान के तीसरे चरण में जिले को देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में पहला स्थान मिला। जिले में 5,429 जल संरचनाएं विकसित कर 94.89 लाख घन मीटर जल भराव क्षमता तैयार की गई, जिससे 5,608 हेक्टेयर से अधिक सिंचित क्षेत्र बढ़ा है।
Raigarh News: ओ.पी. चौधरी ने शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया
Raigarh News: अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए वित्त मंत्री एवं विधायक ओपी चौधरी ने शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने रिंग रोड, केलो रिवर फ्रंट, मरीन ड्राइव, पुलों, ऑक्सीजोन और खेल सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दिए।
Dantewada News: अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, जादू-टोने के शक में व्यक्ति की हत्या, शव जलाने का आरोप
Dantewada News: अरनपुर थाना क्षेत्र में जादू-टोना करने के शक में 53 वर्षीय जोगा मंडावी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि घटना के बाद शव को भी जला दिया गया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bilaspur Cyber Crime: YONO ऐप डाउनलोड कराने के बहाने बुजुर्ग शिक्षक के खाते से उड़ाए 3.16 लाख
Bilaspur Cyber Crime: के जबड़ापारा में साइबर ठगों ने 89 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक को बैंक कर्मचारी बनकर झांसे में लिया और YONO ऐप डाउनलोड कराने के बहाने खाते से 3.16 लाख रुपए उड़ा दिए। शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Teacher Day Celebration: गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल रीवा में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक
Teacher Day Celebration: : गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल रीवा में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। माल्यार्पण, पुष्पवर्षा और सम्मान समारोह के दौरान गुरु-शिष्य परंपरा की झलक देखने को मिली।
Teachers Day: रायगढ़ की दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान, नवाचार और समर्पण के लिए होंगी सम्मानित
Teachers Day: रायगढ़ जिले की शिक्षिका ओमकुमारी पटेल और आरती साहू को शिक्षा में नवाचार, गतिविधि आधारित शिक्षण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामुदायिक सहभागिता के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान दिया जाएगा। शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को राज्यपाल दोनों शिक्षिकाओं को सम्मानित करेंगे।
Chhattisgarh Cyber Fraud: मोबाइल गुम होने के बाद बैंक खाते से 5.12 लाख रुपये पार, UPI इस्तेमाल तक नहीं करते थे पीड़ित
Chhattisgarh Cyber Fraud: दुर्ग के पाटन में मोबाइल गुम होने के बाद एक व्यक्ति के बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 5.12 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कभी यूपीआई का इस्तेमाल नहीं किया।
Bilaspur News: रतनपुर में बिजली का टूटा तार बना जानलेवा, करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत
Bilaspur News: रतनपुर में मंदिर जा रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। आठाबिसा तालाब के पास टूटा एलटी तार सड़क पर गिरा था, जिसकी चपेट में आने से ईश्वर अनंत उर्फ राजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसी जगह पहले भी करंट से मौत की घटना सामने आ चुकी है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
Bhilai Steel Plant Theft: CISF की सतर्कता से टली चोरी, प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल बरामद
Bhilai Steel Plant Theft: स्क्रैब कॉपर केबल चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। सीआईएसएफ ने प्लांट परिसर से करीब 100 किलो कॉपर केबल कार में लोड कर बाहर ले जाने की तैयारी कर रहे पांच आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर 50 हजार रुपए की केबल और 30 हजार रुपए के चार मोबाइल फोन समेत कुल 80 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।
PM Kisan Samman Nidhi: सरकारी किस्तों को बनाया निवेश, किसान ने 10 गायों से बढ़ाई अपनी आमदनी
PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि बचाकर 75 वर्षीय किसान परशुराम गुप्ता ने महज 10 हजार रुपये से गौ-पालन शुरू किया। आज उनके पास 10 गायें हैं और वे रोज करीब 100 लीटर दूध बेचकर हर महीने लगभग 1.20 लाख रुपये का कारोबार कर रहे हैं।
Chhattisgarh Textile Industry: नवा रायपुर में आकार लेगा टेक्सटाइल इको-सिस्टम, CM साय ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा
Chhattisgarh Textile Industry: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल और अपैरल उद्योग के विस्तार, निवेश और रोजगार पर चर्चा की। राज्य को सेंट्रल इंडिया का प्रमुख टेक्सटाइल हब बनाने और कोसा सिल्क को आधुनिक तकनीक व बाजार से जोड़ने पर जोर दिया गया।