छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5923 खबरें
Mahasamund News: झलप-बागबाहरा मार्ग पर बरपा गड्ढों का कहर, परेशान ग्रामीणों ने किया छिलपावन चौक पर चक्काजाम
Mahasamund News: झलप-बागबाहरा मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार सुबह छिलपावन चौक के पास चक्काजाम कर दिया। सड़क के गहरे गड्ढों और कीचड़ में वाहन फंसने से राहगीरों को परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत और डामरीकरण शुरू करने की मांग की है।
Bagbahara Alumni Meet: प्लेटिनम, हीरक और स्वर्ण जयंती के त्रिवेणी संगम में भावुक हुए पूर्व छात्र
Bagbahara Alumni Meet: शिक्षा समिति के 70 वर्ष पूरे होने पर पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित हुआ। प्लेटिनम, हीरक और स्वर्ण जयंती के इस त्रिवेणी संगम में देशभर से पहुंचे पूर्व छात्रों ने पुरानी यादें साझा कीं। समारोह में संस्थापकों और सेवानिवृत्त गुरुजनों का सम्मान, स्मारिका व ई-बुक विमोचन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
Janmashtami Mahotsav: इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में शामिल हुए CM साय, प्रदेश की खुशहाली की कामना
Janmashtami Mahotsav: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया।
Bastar Education: बंदूकों के साए से बाहर निकला बस्तर, दो दशक बाद 600 से ज्यादा स्कूलों में फिर गूंजी बच्चों की किलकारी
Bastar Education: माओवादी हिंसा प्रभावित इलाकों में शिक्षा व्यवस्था फिर पटरी पर लौट रही है। 600 से अधिक स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने के साथ स्मार्ट क्लास और स्थानीय भाषाओं में शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है।
Nepal Flood: तीन और भारतीय नागरिकों का रेस्क्यू, 275 अब भी लापता
Nepal Flood: नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशुली बाजार से पांच वर्षीय बच्चे समेत तीन और भारतीयों को सुरक्षित बचाया गया। अब तक 169 भारतीयों का रेस्क्यू हो चुका है, जबकि 275 अभी भी लापता हैं।
CGPSC Recruitment Scam: घोटाले की जांच तेज, 30 से अधिक लोगों को ED का समन
CGPSC Recruitment Scam: भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच में ED ने 30 से अधिक लोगों को समन जारी किया है। एजेंसी कथित नौकरी रैकेट, करोड़ों रुपये के लेनदेन, CSR फंड और कैश सिंडिकेट की कड़ियों की जांच कर रही है।
Womens T20 Asia Cup: भारत-पाकिस्तान की टक्कर आज, दुबई में होगा महिला टी20 एशिया कप का बड़ा मुकाबला
Womens T20 Asia Cup: आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ग्रुप-ए का अहम मुकाबला खेला जाएगा। भारत सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है और जीत के साथ ग्रुप चरण का समापन करना चाहेगा। वहीं पाकिस्तान की नजर सेमीफाइनल की राह मजबूत करने पर होगी। मैच रात 8 बजे से शुरू होगा।
Teachers Day: राष्ट्रपति मुर्मू ने शिक्षकों के योगदान को सराहा, 48 स्कूली शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
Teachers Day: शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षकों से नई तकनीक और शिक्षण विधियां अपनाने के साथ छात्रों में स्वतंत्र सोच व जिज्ञासा विकसित करने की अपील की। इस अवसर पर 48 स्कूली और 21 उच्च शिक्षा व पॉलिटेक्निक शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
Chhattisgarh Ball Badminton Championship: बलौदाबाजार, खैरागढ़ और महासमुंद का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले
Chhattisgarh Ball Badminton Championship: भिलाई में 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। पुरुष वर्ग में 20 और महिला वर्ग में 16 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
government job fraud Chhattisgarh: जेल में बंद बीजेपी के पूर्व नेता और बेटे पर एक और FIR, पैसे लेते वीडियो वायरल
government job fraud Chhattisgarh: बलौदाबाजार में जिला अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के नाम पर छह युवकों से 6 लाख रुपये ठगने का आरोप सामने आया है। मामले में जेल में बंद कृष्णा अवस्थी और उसके बेटे प्रणव अवस्थी के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने नई FIR दर्ज की है। पीड़ितों ने पैसे के लेन-देन का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है।
Congress Protest: कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह, बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन
Congress Protest: महासमुंद में कांग्रेस ने चीनी की बढ़ती कीमतों और एथेनॉल नीति के खिलाफ एक दिवसीय ‘चीनी सत्याग्रह’ किया। विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
Jal Jeevan Mission Bilaspur: करोड़ों बहाने के बाद भी पानी को तरस रहे 516 गांव, 151 टंकियों का काम अटका
Jal Jeevan Mission Bilaspur: जिले में जल जीवन मिशन के तहत 553 आरसीसी पानी की टंकियों में से 402 का निर्माण पूरा हुआ है, जबकि 151 टंकियां अभी अधूरी या लंबित हैं। सोलर पंप और पाइपलाइन का काम भी कई जगह अटका हुआ है।