छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5923 खबरें
Shakti Kalash Yatra Bagbahara: बागबाहरा में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, हरिद्वार से पहुंचा शक्ति कलश
Shakti Kalash Yatra Bagbahara: बागबाहरा में 108 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज हो गई हैं। शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंचा शक्ति कलश श्रद्धालुओं के साथ भव्य शोभायात्रा में गायत्री मंदिर ले जाया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत स्थापना की गई।
Krishna Janmashtami Celebration: आरंग में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी अमर ज्योति भवन में गूंजा आध्यात्मिक संदेश
Krishna Janmashtami Celebration: आरंग के अमर ज्योति भवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बी.के. लता बहन ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और श्रेष्ठ कर्मों का संदेश दिया। आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।
Krishna Janmashtami Celebration: सरस्वती शिशु मंदिर फरफौद व रीवा में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व
Krishna Janmashtami Celebration: सरस्वती शिशु मंदिर फरफौद और रीवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर शोभायात्रा, मटकी फोड़, खेल प्रतियोगिताओं और कृष्ण लीला में हिस्सा लिया। रीवा में 27 भैया कृष्ण और 66 बहनें राधा रानी के रूप में नजर आईं।
Arang Irrigation Projects: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से 13.43 करोड़ से अधिक के सिंचाई कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति
Arang Irrigation Projects: आरंग में 13.43 करोड़ रुपये से अधिक के तीन सिंचाई कार्यों को प्रशासकीय मंजूरी मिली है। इससे 251 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है।
Guru Balakdas Jayanti: गुरु बालकदास जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक, महापुरुष के योगदान को किया याद
Guru Balakdas Jayanti: गुड़ेलाभाठा में गुरु बालकदास जयंती समारोह आयोजित हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गुरु बालकदास जी को नमन कर उनके सामाजिक सुधार, शिक्षा, समानता और एकता के योगदान को याद किया। उन्होंने युवाओं से महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।
Guru Balakdas Jayanti: समारोह में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कहा- महापुरुषों के विचारों को जीवन में उतारना जरूरी
Guru Balakdas Jayanti: महासमुंद के ग्राम गुड़ेलाभाठा में गुरु बालकदास जयंती समारोह आयोजित हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनके विचारों और सामाजिक योगदान को याद करते हुए युवाओं से प्रेरणा लेने की अपील की।
CG Breaking: AAP को बड़ा झटका! प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा, संगठन पर उठाए गंभीर सवाल
CG Breaking: छत्तीसगढ़ AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, 2023 चुनाव में कार्यकर्ताओं की कथित उपेक्षा और पार्टी के स्पष्ट रोडमैप की कमी पर सवाल उठाए।
Raigarh Wood Smuggling: खैर-तेंदू की बेशकीमती लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
Raigarh Wood Smuggling: खैर और तेंदू की अवैध लकड़ी कटाई व तस्करी करने वाले इंटरस्टेट नेटवर्क का पुलिस और वन विभाग ने खुलासा किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। जांच में फर्जी ट्रांसपोर्ट परमिट (TP) के जरिए अवैध लकड़ी को वैध बताकर दूसरे राज्यों में भेजने की बात सामने आई है।
Caste Census 2027: OBC की अलग पहचान जरूरी, विनोद चंद्राकर ने केंद्र से की मांग
Caste Census 2027: महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने जनगणना-2027 में OBC की स्पष्ट और पृथक पहचान सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने जातिगत आंकड़ों के वैज्ञानिक वर्गीकरण पर जोर दिया।
Krishna Janmashtami: कोरबा में धूमधाम से निकली शोभायात्रा, मंत्री देवांगन और महापौर संजू देवी हुईं शामिल
Krishna Janmashtami: कोरबा के घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा और रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत शामिल हुए। मंत्री ने यादव समाज की मांगों के अनुरूप करीब 75 लाख रुपये के विकास कार्यों की जानकारी दी। वहीं, महापौर ने भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
Chhattisgarh News: वन विभाग वालाे ने मृत भालू के नाखून ले जाने वाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार
Chhattisgarh News: मरवाही में मृत भालू के चार नाखून काटकर ले जाने के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से भालू के चार नाखून बरामद किए गए हैं। पोस्टमार्टम में भालू की मौत का कारण तीव्र फेफड़ों का संक्रमण बताया गया है।
Chhattisgarh Agriculture: धान से ज्यादा मुनाफा दे रही गेंदे की खेती, किसान आनंद राम ने 55 हजार लागत में कमाए 3.41 लाख रुपए
Chhattisgarh Agriculture: लैलूंगा के किसान आनंद राम सिदार ने 0.400 हेक्टेयर में गेंदा फूल की खेती कर 44 क्विंटल उत्पादन लिया। 55 हजार रुपये लागत के बाद उन्हें 3.41 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।