छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5923 खबरें
GPM Illegal Mining: खनिज विभाग का एक्शन, रेत और मिट्टी परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त
GPM Illegal Mining: अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेत एवं मिट्टी का परिवहन कर रहे 4 ट्रैक्टर जब्त किए। वाहनों के मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
School Roof Leakage: बारिश में बेहाल सरकारी स्कूल, कहीं कमरों में पानी तो कहीं एक कमरे में कई कक्षाएं
School Roof Leakage: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जनकपुर क्षेत्र के तीन सरकारी स्कूलों में बारिश का पानी कक्षाओं में टपकने और जमा होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सुरक्षा के चलते कई बार मध्यान भोजन के बाद बच्चों को घर भेजना पड़ रहा है।
Child Helpline 1098: बाल अपराध रोकने छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान, स्कूलों में बच्चों को दी गई जरूरी जानकारी
Child Helpline 1098: छत्तीसगढ़ में बाल अधिकारों और सुरक्षा को लेकर रायपुर, बालोद व बेमेतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को पॉक्सो, बाल विवाह, साइबर अपराध और हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।
Mahasamund Ganja Smuggling: उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा गांजा जब्त
Mahasamund Ganja Smuggling: कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे एक युवक और नाबालिग को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 4.210 किलो गांजा, बाइक, दो मोबाइल और नकदी समेत करीब 3.53 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। मामले में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Korba News: 10 साल से बदहाल सड़क, कीचड़ में बैठकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जानिए पूरी खबर...
Korba News: मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाल सड़क को लेकर पांच गांवों के ग्रामीणों ने कीचड़ में बैठकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग करते हुए चक्काजाम की चेतावनी दी है।
Mahasamund Crime News: विशेष सर्च अभियान में 47 भगोड़े वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार
Mahasamund Crime News: पुलिस के विशेष सर्च अभियान में 3 सितंबर को जिलेभर से 47 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 18 स्थायी और 29 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के बाद संबंधित अदालतों में पेश किया गया।
Bagbahara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई, सम्मान के साथ दीं शुभकामनाएं
Bagbahara News: जनपद पंचायत में करारोपण अधिकारी मानसिंग बरिहा और पंचायत सचिव बहादुर यादव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों के सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और योगदान की सराहना करते हुए शाल, श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।
China Masters 2026: भारत की मजबूत दस्तक, श्रीकांत-सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में
China Masters 2026: किदांबी श्रीकांत और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। श्रीकांत ने विक्टर लाई को हराया, जबकि सात्विक-चिराग ने पोपोव बंधुओं को मात दी।
Rang Tarang: पारंपरिक वाद्यों की थाप ने बांधा समां, कलाकारों को मिली खूब सराहना
Rang Tarang: अंतिम दिवस पर मांदरी, ढोलक, तबला और वायलिन की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक पेश की।
EOS-05 Launch: GSLV-F17 की सफल उड़ान, कृषि और आपदा निगरानी होगी आसान
EOS-05 Launch: भारत ने GSLV-F17 के जरिए EOS-05 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को सफलतापूर्वक उप-भूतुल्यकालिक कक्षा में स्थापित किया। उपग्रह से मिले इमेजिंग डेटा का उपयोग कृषि, प्राकृतिक संसाधनों की निगरानी और आपदा प्रबंधन में किया जा सकेगा।
Mahasamund Road Accident: खतरनाक मोड़ बना ब्लैक स्पॉट, डिवाइडर से टकराया ट्रक
Mahasamund Road Accident: खल्लारी के पास ओमकार बांध का मोड़ हादसों का ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। रात में डिवाइडर नजर नहीं आने से ट्रक हादसे का शिकार हुआ। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।
Mahasamund Students: प्रतिभावान विद्यार्थियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, राष्ट्रपति से की मुलाकात
Mahasamund Students: प्रतिभावान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान, नवाचार और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के साथ Mission ShakthiSAT, नीति आयोग की Exposure Visit और अटल इनक्यूबेशन सेंटर जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया।