Saturday, 18 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
मर्डर केस : महिला की हत्या के बाद शव के किए कई टुकड़े, आरोपी ने कबूला जुर्म एक्शन : फॉरेस्ट नाका पर पुलिस की घेराबंदी, बैग से निकला 12.7 किलो गांजा अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी : आरोपी रिमांड पर, बरामदगी और पूछताछ शुरू बस हादसा : पेरम्बलूर में 23 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, ड्राइवर बना फरिश्ता छात्र की आत्महत्या : केमिस्ट्री की सप्लीमेंट्री परीक्षा के बाद छात्र ने लगाई फांसी, परिवार में मातम प्रशासन से खोज की मांग : सरगुजा का श्रद्धालु तीर्थ यात्रा से लौटते समय गायब, तलाश में परिवार ने गिरवी रखी जमीन मर्डर केस : महिला की हत्या के बाद शव के किए कई टुकड़े, आरोपी ने कबूला जुर्म एक्शन : फॉरेस्ट नाका पर पुलिस की घेराबंदी, बैग से निकला 12.7 किलो गांजा अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी : आरोपी रिमांड पर, बरामदगी और पूछताछ शुरू बस हादसा : पेरम्बलूर में 23 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, ड्राइवर बना फरिश्ता छात्र की आत्महत्या : केमिस्ट्री की सप्लीमेंट्री परीक्षा के बाद छात्र ने लगाई फांसी, परिवार में मातम प्रशासन से खोज की मांग : सरगुजा का श्रद्धालु तीर्थ यात्रा से लौटते समय गायब, तलाश में परिवार ने गिरवी रखी जमीन

छत्तीसगढ़

2558 खबरें

सुविधा : बिलासपुर–पोत्तनूर समर स्पेशल ट्रेन 28 मई को रवाना
रेलवे ने भीषण गर्मी और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिलासपुर से पोत्तनूर के बीच एकतरफा समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08201 बिलासपुर से 28 मई को रात 21:10 बजे रवाना होकर रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, विजयवाड़ा सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 9:45 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच (16 स्लीपर सहित) लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।
कीर्तिमान डेस्क 27 May 2026
समीक्षा बैठक : विकास कार्यों में तेजी के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
सचिव विकासशील की अध्यक्षता में ई-प्रगति पोर्टल पर दर्ज महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, देरी और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही साप्ताहिक जियो-टैग रिपोर्ट अनिवार्य करने और कलेक्टरों को दैनिक मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।
कीर्तिमान डेस्क 27 May 2026
ममता की मर्मभेदी चीख : रायगढ़ के जंगलों में मृत बच्चे को सूंड से जगाती रही हथिनी, झुंड के 39 हाथियों के क्रंदन से कांपा आसमान
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन प्रभाग में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 39 हाथियों के झुंड में शामिल एक नवजात शावक गहरे तालाब में डूबकर मर गया। इसके बाद उसकी मां हथिनी पूरी रात और सुबह तक अपने मृत बच्चे के पास बैठी रही और उसे जगाने की कोशिश करती रही।
कीर्तिमान न्यूज 27 May 2026
संगीत का महाकुंभ : सरस्वती शिशु मंदिर की कार्यशाला में 387 प्रशिक्षार्थी सीख रहे संस्कृति के सुर
बागबाहरा के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लोक कलाकार संरक्षण समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय आवासीय लोक संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला (18–25 मई 2026) अपने चरम पर है। इसमें छत्तीसगढ़ के 387 प्रशिक्षार्थी आर्गन, तबला, ढोलक, लोक-शास्त्रीय गायन, लोक नृत्य और मानस व्याख्यान जैसी विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
कीर्तिमान डेस्क 26 May 2026
रीवा हादसा : दो जैन साध्वियों की मौत मामले में SIT गठित, 10 सदस्यीय टीम करेगी गहन जांच
रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 20 मई को कलेक्ट्रेट के सामने तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो जैन साध्वियों, आर्यिका श्रुतमति माताजी और उपशममति माताजी, की मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता और जांच में उठे सवालों के बाद पुलिस ने एडिशनल एसपी ग्रामीण संदीप मिश्रा के नेतृत्व में 10 सदस्यीय SIT का गठन किया है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया था, जबकि वीडियो फुटेज सामने आने के बाद इसे संभावित साजिश के एंगल से भी देखा जा रहा है।
कीर्तिमान डेस्क 26 May 2026
मानसून : बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन हेतु कलेक्टर ने नियंत्रण कक्ष स्थापना एवं ड्यूटी रोस्टर जारी किया
मानसून सत्र 2026 के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए 01 जून 2026 से जिला कार्यालय कक्ष क्रमांक 30 में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, जो वर्षा काल समाप्ति तक 24×7 संचालित रहेगा।
कीर्तिमान डेस्क 26 May 2026
कलेक्ट्रेट जनदर्शन : कलेक्टर लंगेह ने समस्याओं का लिया संज्ञान, त्वरित निराकरण के आदेश
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिलेवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि बटांकन सुधार, पट्टा, पीएम आवास, विद्युत पोल हटाने, अतिक्रमण और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे शामिल थे। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण करने और पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कीर्तिमान डेस्क 26 May 2026
संघर्ष : मैनपाट में आदिवासी परिवार दूषित जल पीने को मजबूर, बीमारियों का खतरा बढ़ा
सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित कुनिया ग्राम पंचायत के जंगल पारा में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीणों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते वे मजबूरी में नाले के किनारे बने अस्थायी जल स्रोत का दूषित पानी पी रहे हैं। महिलाएं 20 फीट गहरी खाई उतरकर पानी लाने को मजबूर हैं और कई बार अंधेरे में भी पानी भरने जाती हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है।
कीर्तिमान डेस्क 26 May 2026
कलेक्ट्रेट घेराव : बिजली, पानी, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर प्रदर्शन
बिजली, पानी, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहर में लगातार बिजली कटौती, पेयजल संकट, अस्पताल की खराब सुविधाएं और 5-6 महीनों से बंद सामाजिक सुरक्षा पेंशन से आम जनता परेशान है।
कीर्तिमान डेस्क 26 May 2026
बैठक सम्पन्न : कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
महासमुंद में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।
कीर्तिमान डेस्क 26 May 2026
सियासत : रामभद्राचार्य और चरणदास महंत आमने-सामने, बयानबाजी से बढ़ा राजनीतिक तनाव
छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत द्वारा जगद्गुरु रामभद्राचार्य को लेकर दिए गए बयान के बाद बड़ा राजनीतिक और धार्मिक विवाद खड़ा हो गया है। महंत ने उन्हें “जगद्गुरु” मानने से इनकार करते हुए चिरमिरी में चल रही उनकी कथा में शामिल न होने की बात कही थी। इसके जवाब में रामभद्राचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके जगद्गुरु होने का “पूर्ण परीक्षण” किया जाए।
कीर्तिमान डेस्क 26 May 2026
गुप्त अड्डे का भंडाफोड़ : दंतेवाड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर जयदेव अग्रवाल को दबोचा, ₹35 हजार से ज्यादा कैश बरामद
दंतेवाड़ा पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत बचेली में एक गुप्त ठिकाने पर चल रहे बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में जयदेव अग्रवाल नामक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से ₹35,175 नकद और सट्टा-पर्चियां बरामद हुईं। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर थाना बचेली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की।
कीर्तिमान न्यूज 26 May 2026
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें