Friday, 04 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh Wood Smuggling: खैर-तेंदू की बेशकीमती लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: महासमुंद से 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से धरमजयगढ़ ले जा रहे थे 27 किलो गांजे की खेप Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट! Raigarh Wood Smuggling: खैर-तेंदू की बेशकीमती लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: महासमुंद से 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से धरमजयगढ़ ले जा रहे थे 27 किलो गांजे की खेप Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट!
W 𝕏 f
होम महासमुंद Guru Balakdas Jayanti: गुरु बालकदास जयंती समारोह …
Guru Balakdas Jayanti (Image source: Keertiman Media)
Guru Balakdas Jayanti (Image source: Keertiman Media)
महासमुंद

Guru Balakdas Jayanti: गुरु बालकदास जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक, महापुरुष के योगदान को किया याद

Guru Balakdas Jayanti: गुड़ेलाभाठा में गुरु बालकदास जयंती समारोह आयोजित हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गुरु बालकदास जी को नमन कर उनके सामाजिक सुधार, शिक्षा, समानता और एकता के योगदान को याद किया। उन्होंने युवाओं से महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
04 Sep 2026, 07:19 PM
महासमुंद
Guru Balakdas Jayanti: ग्राम गुड़ेलाभाठा में आज गुरु बालकदास जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने गुरु बालकदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके व्यक्तित्व, विचारों तथा समाज सुधार के लिए किए गए योगदान को याद किया। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों के साथ बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि गुरु बालकदास जी का जीवन समाज में समानता, भाईचारे, शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश देता है।

गुरु बालकदास के विचार आज भी प्रेरणास्रोत

उनके विचार आज भी समाज को दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विधायक ने कहा कि गुरु बालकदास जी ने किसानों पर हो रहे अत्याचार और भुखमरी के खिलाफ आवाज उठाई और समाज को संगठित करने का प्रयास किया। उन्होंने शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, सामाजिक सद्भाव बढ़ाने और दमनकारी नीतियों का विरोध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके जीवन से समाज को संघर्ष, एकता और आत्मसम्मान की प्रेरणा मिलती है।

शिक्षा और एकता का दिया संदेश

उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य केवल उन्हें याद करना नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना होना चाहिए। गुरु बालकदास जी के बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक एकता और समरसता को आगे बढ़ाया जा सकता है। युवाओं से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान विधायक सिन्हा ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा की अहम भूमिका है। युवाओं को महापुरुषों के संघर्ष, विचारों और योगदान से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से आपसी भेदभाव भुलाकर सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और एकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में ग्राम गुड़ेलाभाठा के अध्यक्ष हीरासिंह कुर्रे, संरक्षक गुरु कुंजन दास मारकंडे, उपाध्यक्ष टीकेश्वर बंजारे, कोषाध्यक्ष बीर सिंग जोगी, सचिव तोमेश कुर्रे, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप घोष, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री निर्भय नायक, कमल कौशिक, दिनेश्वर साहू, मुनगासेर सरपंच रितु निषाद, सोसाइटी अध्यक्ष छबिंद्र पटेल, देवेन्द्र राय, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ताराचंद पटेल, जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ टीकम पटेल सहित राजा अग्रवाल, वीर सिंग निषाद, गोपाल रौतिया, सतीश मारकंडे, टिकेश्वर बंजारे, बसंत जोगी, संतराम जोगी, पुनीत राम कुर्रे, विद्याचरण, हरिचंद, रमेश मारकंडे, मुकेश बंजारे, हीराधर नवरंगे, राहुल कुर्रे समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें