छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5923 खबरें
PM Awas Yojana: अमर सिंह के परिवार का वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा, मिला पक्का घर
PM Awas Yojana के तहत नारायणपुर के अमर सिंह उईके का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना पूरा हुआ। 3.05 लाख रुपये की लागत से बने आवास से उनके परिवार को सुरक्षित और बेहतर जीवन का सहारा मिला है।
Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान
Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में इन दिनों हाथियों की लगातार आवाजाही ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। पार्क परिक्षेत्र जनकपुर के थोड़गी गांव में हाथियों के एक दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव में घुसकर तीन मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद तीन परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट
Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी GBME1 की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। हाथी कक्ष 78-79 के जंगल में पहुंच गया है और गरियाबंद के फिंगेश्वर रेंज में जाने की संभावना है। वन विभाग ने आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों में हाई अलर्ट जारी किया है।
Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में
Student Harassment: गैंदाटोला के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक तिलक यदु के खिलाफ पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। मामले में रमीज कुरैशी को सह-आरोपित बनाया गया है, जिसकी तलाश जारी है।
Chhattisgarh Youth Commission : युवाओं की प्रतिभा को मिला सम्मान और अवसर, ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह
Chhattisgarh Youth Commission: युवा उड़ान कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष के युवाओं को जोड़ा जा रहा है। मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों, तकनीकी छात्रों, कंटेंट क्रिएटर्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रतिभा निखारने के अवसर व मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
Chhattisgarh Sahu Sangh: डुमेंद्र साहू बने साहू संघ किसान प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के महामंत्री
Chhattisgarh Sahu Sangh: डुमेंद्र साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ किसान प्रकोष्ठ का रायपुर संभाग महामंत्री मनोनीत किया गया है। इससे पहले वे युवा प्रकोष्ठ में संभाग उपाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
Krishna Janmashtami Special: धमतरी में भक्ति और उत्साह के बीच संपन्न हुआ दही हांडी उत्सव
Krishna Janmashtami Special:धमतरी के धड़ी चौक में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उत्साह के बीच भव्य दही हांडी उत्सव 2026 आयोजित किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। पूरे आयोजन स्थल पर श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। धार्मिक माहौल के बीच लोगों में उत्साह और उमंग देखने को मिली। दही हांडी उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही।
Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
Jhiram Ghati Attack: नक्सली हमले के 13 साल बाद जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोषियों की सजा पर 16 सितंबर को फैसला होगा।
Teachers Day: शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह, 63 उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला राज्यपाल पुरस्कार
Teachers Day: राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि तकनीक जानकारी दे सकती है, लेकिन संस्कार और सही दिशा शिक्षक ही देते हैं। उन्होंने शिक्षकों से AI और नई तकनीकों के साथ अपने ज्ञान-कौशल को लगातार अपडेट करने की अपील की।
Bilaspur Crime: लूट के माल के बंटवारे पर भिड़े बदमाश, झगड़े ने खोल दिया पूरे गैंग का राज
Bilaspur Crime: कोटा क्षेत्र में लूट की दो वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट के सामान के बंटवारे को लेकर आरोपियों में हुए विवाद और मारपीट के बाद एक घायल बदमाश की शिकायत से पूरे गिरोह का राज खुला। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के जेवर, नकदी, हथियार, कार, बाइक और छह मोबाइल बरामद किए हैं।
Teachers Day: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए 48 स्कूली शिक्षक, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
Teachers Day: नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को विकसित भारत की बुनियाद बताया। उन्होंने शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि भारत को ज्ञान और कौशल के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बनाना प्राथमिकता है।
Ambikapur News: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग, दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला
Ambikapur News: सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 11वीं कक्षा के दो छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि रैगिंग के दौरान 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने दोनों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला किया। घटना में दोनों छात्र घायल हो गए और कुछ देर के लिए बेहोश भी हो गए।