छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5923 खबरें
Lokrang Parv: पंडवानी से पंथी तक, रायपुर में दिखी छत्तीसगढ़ की लोक विरासत
Lokrang Parv: रायपुर में तीन दिवसीय लोकरंग पर्व का भव्य शुभारंभ हुआ। मुक्ताकाशी मंच पर पंडवानी, भरथरी गाथा, देवार गीत सहित कई लोकविधाओं की प्रस्तुतियां हुईं। आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को सहेजना और कलाकारों को मंच देना है।
India France Relations: पेरिस में भारतीय संस्कृति की नई पहचान, PM मोदी ने स्वामीनारायण मंदिर को बताया सहयोग का प्रतीक
India France Relations: : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में स्वामीनारायण हिंदू मंदिर के उद्घाटन के दौरान भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने वाला बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक, AI, रक्षा, अंतरिक्ष और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।
NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS Round 2 काउंसलिंग शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में NEET UG 2026 के तहत MBBS और BDS प्रवेश के लिए Round 2 काउंसलिंग शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 8 सितंबर रात 11:59 बजे तक रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं, जबकि च्वाइस लॉकिंग की अंतिम समय सीमा 9 सितंबर है। पहले राउंड की च्वाइस दोबारा भरना जरूरी है और सीट छोड़ने पर सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त हो सकती है।
Tatkal Ticket Black Marketing: तत्काल टिकट घोटाले में बड़ा एक्शन, रायपुर से मुख्य दलाल गिरफ्तार, रेलवे कर्मचारी भी जांच के घेरे में
Tatkal Ticket Black Marketing: रायपुर में तत्काल टिकटों की कालाबाजारी के मामले में RPF ने मुख्य दलाल प्रेम दुबे को गिरफ्तार किया है। जांच में रेलवे कर्मचारियों से जुड़े संदिग्ध लेन-देन की भी पड़ताल जारी है।
IGKV Paper Leak: सख्त हुआ कृषि विश्वविद्यालय, आज से दोबारा होंगी परीक्षाएं, अब ई-मेल पर परीक्षा से ठीक पहले आएगा पासवर्ड प्रोटेक्टेड पर्चा
IGKV Paper Leak: पेपर लीक मामले के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब निजी कॉलेजों को प्रश्नपत्र पहले से नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले पासवर्ड के जरिए डिजिटल प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
Mahasamund News: अविरल सितली-निर्मल सितली अभियान में नागरिकों ने किया श्रमदान
Mahasamund News: ‘अविरल सितली-निर्मल सितली’ अभियान के तहत पेंशनर्स एसोसिएशन और शहर के नागरिकों ने सितली नाला क्षेत्र में श्रमदान कर साफ-सफाई की। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने जलस्रोतों के संरक्षण में जनभागीदारी को जरूरी बताते हुए अभियान के तहत सफाई, पौधरोपण और जागरूकता कार्यों की जानकारी दी।
Teachers Felicitation Ceremony: महासमुंद में ब्रह्माकुमारीज ने किया शिक्षकों का सम्मान, आध्यात्मिक शिक्षा पर जोर
Teachers Felicitation Ceremony: महासमुंद में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिक्षाविद प्रभाग ने शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिंहा समेत शिक्षाविदों और विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
Jhiram Ghati Case: झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय, कांग्रेस ने PC में पूछे कई सवाल
Jhiram Valley Case: झीरम घाटी मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने इसे ‘आधा-अधूरा न्याय’ बताते हुए बड़े नक्सली नेताओं के नाम हटाने, जांच प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए हैं।
Powerlifting Competition Winner: विजेता खिलाड़ी आकाश चंद्राकर का सम्मान
Powerlifting Competition Winner: पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश चंद्राकर का मंत्री गुरु खुशवंत साहब के निवास पर सम्मान किया गया। मंत्री ने उनकी खेल उपलब्धियों और राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में सहभागिता पर बधाई दी।
Teacher Training Program: संकुल रीवा का द्वितीय आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग गोढ़ी में संपन्न, 74 आचार्य-दीदियों ने लिया प्रशिक्षण
Teacher Training Program: संकुल रीवा का द्वितीय आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर गोढ़ी में आयोजित हुआ। इसमें आठ विद्यालयों से 69 दीदियों और 5 आचार्यों सहित 74 आचार्य-दीदियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में गणित, संस्कृत और शिशु वाटिका से जुड़े विषयों पर कार्यशाला हुई।
Modern Farming: आधुनिक खेती ने बदली किसान की किस्मत, बरबटी-खीरा से कमाया 2.70 लाख का शुद्ध लाभ
Modern Farming: खरसिया के ग्राम बाम्हनपाली निवासी किसान राज कुमार साहू ने आधुनिक तकनीक और बेहतर फसल प्रबंधन अपनाकर बरबटी व खीरा की खेती से 2.70 लाख रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया।
Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता
Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक आरक्षक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 33 वर्षीय जयप्रकाश गहिर के रूप में हुई है। वह ओडिशा के बलांगीर जिले के ग्राम करबहाली के रहने वाले थे।