छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5923 खबरें
Jashpur road construction: खरकट्टा-कोडेकेला सड़क का होगा निर्माण, 6.20 किमी मार्ग पर खर्च होंगे ₹6.30 करोड़
Jashpur road construction: खरकट्टा से कोडेकेला तक 6.20 किलोमीटर सड़क के निर्माण को ₹6 करोड़ 30 लाख 81 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। पुल-पुलिया सहित बनने वाले इस मार्ग से ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़क बनने से किसानों, विद्यार्थियों और मरीजों को बाजार, शिक्षण संस्थानों व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सहूलियत होगी।
Chhattisgarh Industrial Development: सेमीकंडक्टर, AI, फार्मा और ग्रीन स्टील से छत्तीसगढ़ की बदलेगी इंडस्ट्री
Chhattisgarh Industrial Development: खनिज आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र बनने की दिशा में बढ़ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, एआई, फार्मा, रक्षा उपकरण और ग्रीन स्टील जैसे क्षेत्रों में निवेश प्रस्ताव राज्य की बदलती औद्योगिक तस्वीर को दर्शा रहे हैं।
Chhattisgarh electricity privatization: टाटा पावर के प्रस्ताव से गरमाई राजनीति, एकजुट हुए इंजीनियर, 12 को बड़ा फैसला
Chhattisgarh electricity privatization: बिजली वितरण व्यवस्था के संभावित निजीकरण और टाटा पावर के प्रस्ताव का विद्युत अभियंता संघ ने विरोध किया है। 12 सितंबर को रायपुर में CEC बैठक में आंदोलन की रणनीति तय होगी।
Child Helpline 1098: जांजगीर-चांपा में बाल विवाह रोकथाम पर जागरूकता अभियान, छात्रों को दी गई कानूनी जानकारी
Child Helpline 1098: जांजगीर-चांपा के सिवनी और कुलीपोटा स्कूलों में बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। छात्रों को कानूनी प्रावधानों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।
PM Modi Water Management: जल क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण पर शहरी निकायों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की सलाह
PM Modi Water Management को मजबूत करने के लिए विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेषज्ञता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के अंतरराज्यीय अध्ययन दौरों के जरिए सफल जल प्रबंधन मॉडल अपनाने की सलाह दी।
Mahasamund News: अविरल सितली-निर्मल सितली अभियान में श्रमदान, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
Mahasamund News: ‘अविरल सितली-निर्मल सितली अभियान’ के तहत होलीफेथ स्कूल के विद्यार्थियों, स्टाफ और शहरवासियों ने श्रमदान कर सितली नाला की सफाई की। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने विद्यार्थियों को जलस्रोत और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। अभियान के तहत नाला किनारे पौधरोपण के साथ जन्माष्टमी पर रेत के टापू में मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना है।
Chhattisgarh Weather: पानी में डूबीं सड़कें और कॉलोनियां, घुनघुट्टा डैम के सभी 8 गेट खोले गए, सूरजपुर में अलर्ट
Chhattisgarh Weather: सरगुजा में 12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। घुटरापारा समेत कई निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया, जबकि घुनघुट्टा डैम के सभी 8 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। रेण नदी का जलस्तर बढ़ने से सूरजपुर में अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव और जाम की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सूरजपुर, कोरिया और MCB में भारी बारिश की संभावना जताई है।
Chhattisgarh ED: DMF फंड में 31 करोड़ के कमीशन और CGPSC घोटाले पर जांच तेज, आरोपी छाबड़ा 5 दिन की रिमांड पर
Chhattisgarh ED: DMF फंड और CGPSC भर्ती परीक्षा से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामलों में ED की कार्रवाई तेज हो गई है। DMF मामले में सतपाल सिंह छाबड़ा की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने करोड़ों रुपये के कथित लेन-देन की जांच शुरू की है। वहीं, CGPSC मामले में अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूले जाने और पेपर लीक के आरोपों की भी पड़ताल जारी है।
Mahasamund Literacy Campaign: साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ, शत-प्रतिशत साक्षरता का लिया संकल्प
महासमुंद डाइट में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 1 से 15 सितंबर तक साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ शपथ ग्रहण के साथ हुआ। इस दौरान विभिन्न जागरूकता और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से 15 वर्ष से अधिक आयु के वयस्कों को साक्षर बनाने का संदेश दिया जाएगा।
Mahasamund Ball Badminton: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीमें रवाना
Mahasamund Ball Badminton: जिले की सब-जूनियर और सीनियर बालक-बालिका बॉल बैडमिंटन टीमें 26वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने भिलाई रवाना हुईं। प्रतियोगिता 2 से 6 सितंबर तक आयोजित होगी।
Chhattisgarh Ganja Seizure: एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में
Chhattisgarh Ganja Seizure: महासमुंद में पुलिस और ANTF ने उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही गांजे की दो खेप पकड़ी। कार्रवाई में 51 किलो से अधिक गांजा और करीब 29 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
Make In India: भारत की बढ़ती जीडीपी से बदली आर्थिक तस्वीर: ललिता वर्मा
Make In India: भारत की बढ़ती जीडीपी और ‘मेड इन इंडिया’ पहल को लेकर ललिता वर्मा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने विनिर्माण, रोजगार, निवेश और ग्रामीण विकास में हो रही प्रगति को आर्थिक बदलाव का संकेत बताया।