छत्तीसगढ़
2568 खबरें
धर्मांतरण का मामला : प्रार्थना सभा में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, तीन पर एफआईआर
बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा में आयोजित एक प्रार्थना सभा को लेकर धर्मांतरण का विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर मालिक सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गरमाई राजनीति : आदिवासी समाज को मोहरा न बनाएं-मनराखन ठाकुर
डोंगरीपाली प्रकरण को लेकर सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष मनराखन ठाकुर ने कुछ लोगों पर आदिवासी हितों की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला संयोजक खिरोद पटेल के परिवार पर एक आदिवासी महिला की जमीन कब्जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। ठाकुर ने कहा कि आदिवासी समाज किसी राजनीतिक सहारे का मोहताज नहीं है और समाज हर पीड़ित आदिवासी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
प्रकृति संरक्षण का संदेश : बलौदाबाजार वनमण्डल में जैव विविधता दिवस पर जनभागीदारी से सजे आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बलौदाबाजार वनमण्डल में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पौधरोपण, सीड बॉल निर्माण, चित्रकला प्रतियोगिता और शपथ ग्रहण के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बलौदाबाजार वनमण्डल के वन क्षेत्रों और अभयारण्य में जैव विविधता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
पुलिस की कार्रवाई : 66 वर्षीय बुजुर्ग गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से ला रहा था 6 किलो से ज्यादा गांजा
बसंतपुर थाना क्षेत्र के देवार मोहल्ला में एक युवक ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अन्ना सिंह मरकाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
गांजा तस्करी : देवभोग पुलिस ने 66 वर्षीय बुजुर्ग को लाल ट्रॉली बैग के साथ दबोचा, 3 लाख का माल जब्त
गरियाबंद जिले की देवभोग पुलिस ने ओडिशा सीमा से छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी कर रहे 66 वर्षीय बुजुर्ग सुरेन्द्र कुमार राय को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6 किलो 30 ग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है। पुलिस अब इस मामले में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क की जांच कर रही है।
स्वच्छता अभियान : कबीरनगर के भुईया तालाब में सफाई महाअभियान, लोगों को दिया जागरूकता संदेश
रायपुर के कबीरनगर स्थित भुईया तालाब में ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर तालाब परिसर की सफाई की। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, तालाबों की स्वच्छता और नागरिकों में जागरूकता फैलाना रहा। ग्रीन आर्मी ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और कचरा न फैलाने की अपील भी की।
हाथी का हमला : गांव में घुसा दंतैल हाथी, हमले में 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत
बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र के ग्राम दोंद में दंतैल हाथी के हमले से 55 वर्षीय जहरु राम नेताम की मौत हो गई। हाथी पिछले कई दिनों से मुरुमडीह क्षेत्र के आसपास घूम रहा था और रविवार रात गांव में पहुंच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और हाथी मित्र दल ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। विभाग ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी है।
बड़ी कार्रवाई : जुआ फड़ पर छापेमारी, 5 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, बीएनएसएस के तहत भी कसा शिकंजा
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ग्राम चौथना में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर ताश के पत्ते और नकदी जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नौतपा का प्रचंड प्रहार : राजनांदगांव 46°C के साथ सबसे गर्म, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का रेड अलर्ट
छत्तीसगढ़ में नौतपा की शुरुआत के साथ भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। राजनांदगांव में तापमान 46°C पहुंच गया, जबकि दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में पारा 44 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी करते हुए दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
खुलासा : लॉक तोड़कर नकदी पार करने वाले दो युवक गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद
डोंगरगढ़ में सूने मकान का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी जांच और पूछताछ के बाद दोनों युवकों ने अपराध कबूल किया, जिसके बाद पूरी चोरी की रकम बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
काल बनी रफ्तार : दो भीषण सड़क हादसों में 6 की मौत, 100 मीटर घसीटकर भागा ट्रैक्टर चालक
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बलरामपुर जिले के सनावल क्षेत्र में ईंट से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार चार पंडो युवकों को कुचल दिया। आरोप है कि चालक घायलों को घसीटते हुए फरार हो गया और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।
महाअभियान : सड़कों पर पुलिस का रौब झाड़ने वालों की खैर नहीं! गाड़ियां होंगी जब्त
छत्तीसगढ़ के Durg जिले में यातायात विभाग ने निजी वाहनों पर अवैध रूप से ‘पुलिस’ लिखवाकर रौब झाड़ने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। नए आदेश के तहत ऐसे वाहनों को मौके पर ही जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टाइगर मोबाइल, हाईवे पेट्रोलिंग और चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस टीमें विशेष चेकिंग कर रही हैं।