छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5927 खबरें
Mahasamund news: शराब मिलावट मामले में आबकारी विभाग की कमज़ोर पैरवी का फायदा, कोर्ट ने तीनों को किया बरी
Mahasamund news: बसना शराब मिलावट और सील से छेड़छाड़ मामले में अदालत ने तीनों आरोपी कर्मचारियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में नाकाम रहा।
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: 100 जिलों में योजना की प्रगति तेज करने पर जोर, शिवराज चौहान ने दिए निर्देश
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत चयनित 100 जिलों में कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और किसानों तक लाभ पहुंचाने पर फोकस किया जा रहा है। अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच जिलों का औसत प्रदर्शन स्कोर 22.54 से बढ़कर 38.85 हुआ। समीक्षा बैठक में सिंचाई, भंडारण, फसल विविधीकरण, कृषि ऋण और जलसंभर परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
Mahasamund Congress Protest: राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने का किया घेराव
Mahasamund Congress Protest: हल्द्वानी की घटना और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में थाना घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने FIR रद्द करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
Chhattisgarh Nikay Chunav: बड़ा फैसला, अब बैलेट पेपर नहीं, EVM से होगा मतदान, नियम संशोधित
Chhattisgarh Nikay Chunav: आगामी नगरीय निकाय चुनाव अब बैलेट पेपर के बजाय EVM से कराए जाएंगे। राज्य सरकार ने राजपत्र में अधिसूचना जारी कर नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 में संशोधन किया है। नए नियमों के तहत मतदान, NOTA, अंडर-वोट और मतदान से इनकार का अलग रिकॉर्ड रखा जाएगा।
Mahasamund News: ओडिशा से पंजाब और मध्य प्रदेश तक फैला गांजा तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
Mahasamund News: पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मामलों में 26 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए बिहार, पंजाब और मध्य प्रदेश तक फैले गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया। कुल 2 स्कूटी और 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
Ullas Pledge: महासमुंद कलेक्टर ने अधिकारियों को दिलाई उल्लास शपथ
Ullas Pledge: उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में 1 से 15 सितंबर तक साक्षरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को साक्षरता शपथ दिलाकर शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दिलाया।
Deadline Meeting: महासमुंद कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, APAAR ID, एग्रीस्टेक पंजीयन में तेजी के दिए निर्देश
Deadline Meeting: महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समय-सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं, लंबित प्रकरणों और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों की APAAR ID शत-प्रतिशत बनाने, 30 सितंबर तक आधार संबंधी कार्य पूरा करने, एग्रीस्टेक पंजीयन में तेजी और डिजिटल क्रॉप सर्वे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
Assistant Professor Recruitment: रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने जारी की सूची, 4 पदों के लिए 169 उम्मीदवार पात्र
Assistant Professor Recruitment: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने हिंदी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 4 पदों पर भर्ती के लिए पात्रता सूची जारी की है। जांच के बाद 169 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से पात्र और 20 आवेदनों को अपात्र घोषित किया गया है। अपात्र उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Bijapur News: राजस्व पट्टे की मांग को लेकर नगरपालिका का घेराव, विधायक के नेतृत्व में प्रदर्शन
Bijapur News: जिला मुख्यालय बीजापुर में घरों के राजस्व पट्टे की मांग को लेकर वार्डवासियों ने नगरपालिका कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस पार्टी और विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में वार्ड क्रमांक 1, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने वर्षों से अपने मकानों में रह रहे परिवारों को राजस्व पट्टा देने की मांग उठाई।
Khairagarh News: 8.25 लाख का बिजली बिल बकाया, नगर पालिका कार्यालय का कनेक्शन कटा
Khairagarh News: खैरागढ़ नगर पालिका कार्यालय का करीब 8 लाख 25 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया होने के कारण मंगलवार को बिजली कनेक्शन काट दिया गया। कनेक्शन कटते ही कार्यालय में बिजली आपूर्ति बंद हो गई और कर्मचारियों को काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
Railway News: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी का काम, अक्टूबर में कई ट्रेनों पर असर
Railway News: बीना स्टेशन यार्ड में तीसरी रेल लाइन को मेन स्टेशन से जोड़ने के लिए रीमॉडलिंग कार्य होगा। इसके चलते अक्टूबर 2026 में कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी।
Raigarh News: वर्षा जल संरक्षण के लिए रायगढ़ में बनेंगे हजारों कंटूर ट्रेंच
Raigarh News: रायगढ़ जिले में वर्षा जल संरक्षण, मिट्टी कटाव रोकने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए 16,873 स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच एवं कंटूर ट्रेंच निर्माण को मंजूरी दी गई है। रायगढ़, खरसिया और तमनार विकासखंड में 28 कार्यों पर 52.55 लाख रुपये खर्च होंगे। इन संरचनाओं से वर्षा जल का बहाव नियंत्रित होने, भूमि में नमी बढ़ने और ग्रामीणों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।