छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5924 खबरें
Paddy Purchase Centers: किसानों के लिए बड़ी सौगात, 21 नए धान खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी
Paddy Purchase Centers: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में किसानों की सुविधा के लिए 21 नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की मंजूरी दी गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 से शुरू होने वाली व्यवस्था में किसानों को नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिलेगी। नए केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, बिजली, इंटरनेट, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Arang robbery: गनौद-धमनी मार्ग पर नकाबपोश लुटेरों का आतंक, डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर ₹4 हजार लूटे
Arang robbery: गनौद-धमनी मार्ग पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने मेशो डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर ₹4 हजार और मोबाइल लूट लिया। पांच दिन में यह दूसरी वारदात है।
CG Students Bonus Marks: 9वीं से 12वीं के छात्रों को मिलेंगे 10 बोनस अंक, 10 निरक्षरों को साक्षर बनाने पर मिलेगा लाभ
CG Students Bonus Marks: छत्तीसगढ़ में 9वीं से 12वीं के छात्रों को साक्षरता अभियान से जोड़ा गया है। 10 निरक्षरों को पढ़ना-लिखना सिखाने पर विद्यार्थियों को 10 बोनस अंक मिलेंगे। ‘उल्लास गृह कार्य’ के तहत बच्चे परिवार के निरक्षर सदस्यों को भी शिक्षित करेंगे।
Chhattisgarh News: राष्ट्रपति से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, CM साय से साझा किए यादगार अनुभव
Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के सात प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर राष्ट्रपति भवन की यादगार यात्रा के अनुभव साझा किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने सुवा नृत्य की प्रस्तुति देकर प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक भी दिखाई।
Raipur crime news: VR Education Academy में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Raipur crime news: बीरगांव स्थित VR Education Academy में हुई 4.97 लाख रुपये की चोरी का उरला पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। CCTV और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को बैतूल से गिरफ्तार कर पूरी नगदी बरामद की गई।
Fake Appointment Letter: कृषि निगम में फर्जी जॉइनिंग मामला, जीएम के स्कैन दस्तखत से बनाया लेटर, एफआईआर दर्ज
Fake Appointment Letter: छत्तीसगढ़ बीज निगम के GM के स्कैन किए गए हस्ताक्षर से फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने का मामला सामने आया है। तेलीबांधा पुलिस ने केस दर्ज कर डिजिटल जांच शुरू की है।
Agriculture department: किसानों को उर्वरक की शत-प्रतिशत आपूर्ति, अनियमितता पर 35 केंद्रों पर कार्रवाई
Agriculture department: मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में खरीफ 2026 के लिए किसानों को उर्वरक की शत-प्रतिशत आपूर्ति की गई है। कृषि विभाग ने 94 उर्वरक और 21 कीटनाशक केंद्रों का निरीक्षण कर अनियमितता पर नोटिस, बिक्री प्रतिबंध और जब्ती की कार्रवाई की।
Mahasamund Road Accident: अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती की मौत, मां गंभीर
Mahasamund Road Accident: ग्राम शेर के पास तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हैं। आरोपी चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया।
PM Narendra Modi: जल संरक्षण के लिए केंद्र-राज्य मिलकर बनाएंगे रणनीति
PM Narendra Modi: जल शक्ति मंत्रालय के शिखर सम्मेलन में जल अवसंरचना, बारिश के पानी के संग्रहण, पेयजल स्रोतों की स्थिरता और जल जीवन मिशन 2.0 पर चर्चा हुई। सरकार ने केंद्र-राज्य सहयोग और जल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
Mahasamund news: शराब मिलावट मामले में आबकारी विभाग की कमज़ोर पैरवी का फायदा, कोर्ट ने तीनों को किया बरी
Mahasamund news: बसना शराब मिलावट और सील से छेड़छाड़ मामले में अदालत ने तीनों आरोपी कर्मचारियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में नाकाम रहा।
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: 100 जिलों में योजना की प्रगति तेज करने पर जोर, शिवराज चौहान ने दिए निर्देश
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत चयनित 100 जिलों में कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और किसानों तक लाभ पहुंचाने पर फोकस किया जा रहा है। अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच जिलों का औसत प्रदर्शन स्कोर 22.54 से बढ़कर 38.85 हुआ। समीक्षा बैठक में सिंचाई, भंडारण, फसल विविधीकरण, कृषि ऋण और जलसंभर परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
Mahasamund Congress Protest: राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने का किया घेराव
Mahasamund Congress Protest: हल्द्वानी की घटना और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में थाना घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने FIR रद्द करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।