छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5864 खबरें
Navratri Jhanki: आज सजेगी पांच देवियों की अलौकिक झांकी, नवरात्र में उमड़ेगी श्रद्धा
Navratri Jhanki: आरंग के गुड़ियारी पारा स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र में 14 से 18 अक्टूबर तक पांच चैतन्य देवियों की झांकी आयोजित होगी। श्रद्धालु प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, उमा और काली के दर्शन कर सकेंगे।
Atal Vihar Yojana: जशपुर को मिली आवासीय विकास की सौगात, 225 नए घरों का होगा निर्माण
Atal Vihar Yojana: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित गिनाबहार और जशपुर नगर के बालाछापर में अटल विहार योजना के तहत 51.48 करोड़ रुपये की लागत से दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां विकसित की जाएंगी। इन दोनों परियोजनाओं में कुल 225 आवास बनाए जाएंगे। गिनाबहार में 97 और बालाछापर में 128 आवास प्रस्तावित हैं।
Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ
Elephant News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में 26 हाथियों का दल पिछले करीब तीन महीने से विचरण कर रहा है। हाथियों के डर से एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण शाम होते ही सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं। हाथियों ने धान की फसलों और कुछ कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर ग्रामीणों को सतर्क कर रही हैं।
Vishnu Deo Sai: कार्टून कला को मिलेगा बढ़ावा, CM साय ने युवा कलाकारों को किया प्रोत्साहित
Vishnu Deo Sai: रायपुर में आयोजित कार्टून फेस्टिवल-2026 में कार्टून कला को लोकतंत्र और समाज का सशक्त दर्पण बताया। कार्यक्रम में जयपुर के कार्टूनिस्ट अभिषेक तिवारी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
Vishnu Deo Sai: जशपुरनगर में बनेगा हाईटेक बस स्टैंड, 40 बसों के ठहराव की सुविधा
Vishnu Deo Sai: जशपुरनगर में 11 करोड़ 83 लाख 62 हजार रुपए की लागत से हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। करीब तीन एकड़ में बनने वाले इस बस टर्मिनल में 35 से 40 बसों के ठहराव, आधुनिक प्रतीक्षालय, लिफ्ट, डिजिटल सूचना स्क्रीन और 40 दुकानों की सुविधा प्रस्तावित है। परियोजना के लिए स्वीकृति मिल चुकी है और टेंडर प्रक्रिया जारी है।
Chhattisgarh Supervisor Protest: 30 साल से नहीं सुलझा वेतन का मुद्दा, पर्यवेक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
Chhattisgarh Supervisor Protest: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक संघ ने 30 साल से लंबित वेतन विसंगति, ग्रेड-पे सुधार और पदोन्नति जैसी मांगों को लेकर एक माह का अल्टीमेटम दिया है।
Arang News: गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के मान साहू व लक्ष्य चेलक संभाग स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट टीम में चयनित
Arang News: गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, आरंग के मान साहू और लक्ष्य चेलक का संभाग स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। मंदिरहसौद में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के बाद दोनों खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की।
Farmers Welfare: गन्ने का मूल्य 425 रुपए प्रति क्विंटल, कबीरधाम के किसानों ने जताया आभार
Farmers Welfare: कबीरधाम जिले में गन्ने का मूल्य 425 रुपए प्रति क्विंटल होने पर गन्ना उत्पादक किसानों ने खुशी जताई। बोड़ला सर्किट हाउस में किसानों और भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को गन्ना भेंटकर उनका स्वागत किया और किसानों के हित में लिए गए निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।
Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस
Durg University News: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में AI, कृषि विज्ञान, रक्षा अध्ययन और भाषा केंद्र शुरू करने की तैयारी है। सत्र 2027-28 से नए पाठ्यक्रमों के साथ निःशुल्क प्रतियोगी कोचिंग और एमएससी प्रयोगशालाओं के लिए 4 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई।
CG Sports Mission: गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचेगी छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं, CM साय ने तैयार की योजना
CG Sports Mission: खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन की समीक्षा की। मिशन के तहत गांवों, जनजातीय क्षेत्रों और दूरस्थ अंचलों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
IMF projection: 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था, CM साय ने जताया भरोसा
IMF projection: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि IMF के अनुमान के अनुसार वर्ष 2026 और 2027 में भारत की आर्थिक विकास दर 7% रह सकती है। उन्होंने आर्थिक सुधारों, डिजिटल अर्थव्यवस्था, उद्योग और बुनियादी ढांचे में निवेश को विकास का प्रमुख आधार बताया।
CG Infrastructure Mission: छत्तीसगढ़ में सड़कों और भवनों का होगा विकास, CM साय ने दिए निर्देश
CG Infrastructure Mission: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन की समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ में सड़क नेटवर्क, सरकारी भवनों और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने, गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित रखरखाव और आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया।