छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5862 खबरें
CG Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फिर शुरू, 15 अक्टूबर से करें अप्लाई
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों की आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। ऑनलाइन आवेदन 15 से 30 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। सहायक शिक्षक परीक्षा 6 दिसंबर और शिक्षक भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी।
Student Motivation: सहसपुर लोहारा कॉलेज को मिलेगी नई सौगात, 55 लाख रुपए के विकास कार्यों की पहल
Student Motivation: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा के शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय में 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया। उन्होंने बाउंड्रीवॉल के लिए 15 लाख और बालिका शौचालय निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
Labour Department Schemes: श्रमिक कार्ड से छात्रवृत्ति तक, महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी
Labour Department Schemes: वार्ड नंबर 14 में अशोक सुन्दरी मानस मंडली की महिलाओं को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक प्रतिनिधि रेखा बेहरा ने श्रमिक कार्ड, नवीनीकरण, दीदी ई-रिक्शा, नोनी सशक्तिकरण और छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में बताया।
Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Crime: जशपुर में 9 से 10 माह के बच्चे की 1.80 लाख रुपए में खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से बच्चे को सकुशल बरामद कर मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Cow Head Case: राजनांदगांव के गौरी नगर तालाब के पास गोवंश का कटा सिर मिलने से आक्रोश फैल गया। विहिप और बजरंग दल ने मानव मंदिर चौक पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Minimata Mahtari Jatan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की योजना से पूजा पटेल को मिली 20 हजार रुपए की सहायता
Minimata Mahtari Jatan Yojana: सारबहरा निवासी पूजा पटेल को छत्तीसगढ़ शासन की मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली है। श्रम विभाग की इस सहायता से उन्हें अपने बच्चे के पौष्टिक आहार और बेहतर देखभाल में मदद मिल रही है।
Sukma Connect 2.0: सुकमा की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान, ₹1.17 करोड़ मंजूर
Sukma Connect 2.0: सुकमा कनेक्ट 2.0 योजना के विस्तार के लिए केंद्र सरकार ने ₹1.17 करोड़ की मंजूरी दी है। इसके तहत दूरस्थ गांवों में मोबाइल सेवा वैन, 24 घंटे बहुभाषी कॉल सेंटर और डिजिटल निगरानी की सुविधा विकसित की जाएगी।
CG Bihan Yojana: 59,524 महिलाएं जुड़ीं, जिले में बने 5,576 स्व-सहायता समूह
CG Bihan Yojana: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बिहान योजना के तहत 5,576 स्व-सहायता समूहों से 59,524 महिलाएं जुड़ी हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 676 नए समूहों का गठन कर 12,029 महिलाओं को जोड़ा गया है।
Financial Assistance: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल, जशपुर के 16 प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता
Financial Assistance: विभिन्न दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले 16 लोगों के निकटतम वारिसों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने कुल 64 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात
Crime News: बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक महीने के भीतर आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। बीते तीन दिनों में दो किराना दुकानों को निशाना बनाया गया। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में चिंता है, जबकि कई मामलों में पुलिस की जांच जारी है।
Navratri Jhanki: आज सजेगी पांच देवियों की अलौकिक झांकी, नवरात्र में उमड़ेगी श्रद्धा
Navratri Jhanki: आरंग के गुड़ियारी पारा स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र में 14 से 18 अक्टूबर तक पांच चैतन्य देवियों की झांकी आयोजित होगी। श्रद्धालु प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, उमा और काली के दर्शन कर सकेंगे।
Atal Vihar Yojana: जशपुर को मिली आवासीय विकास की सौगात, 225 नए घरों का होगा निर्माण
Atal Vihar Yojana: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित गिनाबहार और जशपुर नगर के बालाछापर में अटल विहार योजना के तहत 51.48 करोड़ रुपये की लागत से दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां विकसित की जाएंगी। इन दोनों परियोजनाओं में कुल 225 आवास बनाए जाएंगे। गिनाबहार में 97 और बालाछापर में 128 आवास प्रस्तावित हैं।