Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Domestic Violence: शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने की हत्या, लोहे की जंजीर से घोंटा गला Knife Attack: युवक की सनक ने मचाया हड़कंप, दो महिलाओं पर धारदार हथियार से किया वार CG Crime News: विवाद के बाद हिंसक हुआ साला, जीजा के चेहरे और गले पर ब्लेड से किया हमला Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Domestic Violence: शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने की हत्या, लोहे की जंजीर से घोंटा गला Knife Attack: युवक की सनक ने मचाया हड़कंप, दो महिलाओं पर धारदार हथियार से किया वार CG Crime News: विवाद के बाद हिंसक हुआ साला, जीजा के चेहरे और गले पर ब्लेड से किया हमला Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध?
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › रायपुर संभाग › Untimely Rain: खेतों में बिछी धान की फसल पर केकड़ों का कहर …
Crab infestation in paddy fields(Image Source: Keertiman Media)
Crab infestation in paddy fields(Image Source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Untimely Rain: खेतों में बिछी धान की फसल पर केकड़ों का कहर के साथ किसानों की बढ़ी चिंता

Untimely Rain: धान की फसल को नुकसान पहुंचने के बाद अब खेतों में केकड़ों का प्रकोप बढ़ रहा है। जमीन में अधिक नमी के कारण किसान कटाई नहीं कर पा रहे हैं। बड़े हार्वेस्टर खेतों में नहीं उतरने से कटाई में देरी हो रही है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 04:34 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Untimely Rain: किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है, खेतों में पककर कटाई के लिए तैयार धान की फसल बड़े पैमाने पर जमीन पर बिछ गई है। अब गिरी हुई फसल के बीच केकड़ों का प्रकोप भी दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। खेतों में बनी अत्यधिक नमी के चलते केकड़े लगातार सक्रिय हो रहे हैं और मिट्टी खोदकर जगह-जगह बिल बना रहे हैं। केकड़ों का बढ़ता कहर किसानों के लिए नई मुसीबत बन गया है। इससे धान के पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचने के साथ फसल प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ रही है।

खेतों में नमी के कारण हार्वेस्टर से कटाई करना मुश्किल

विदित हो कि कटाई के लिए फसल तैयार होने के बाद बेमौसम बारिश के कारण जमीन में इतनी अधिक नमी बनी हुई है कि बड़े हार्वेस्टर खेतों में नहीं उतर पा रहे हैं। भारी मशीनों के चलने से खेतों में धंसने और फसल को और अधिक नुकसान पहुंचने की आशंका है। इसके चलते बड़े हार्वेस्टर संचालक भी खेतों में मशीन उतारने से बच रहे हैं। मजबूरी में कुछ किसान छोटे चैन वाले हार्वेस्टर से कटाई करा रहे हैं, जबकि कई किसान मजदूरों की मदद से हाथों से धान काटने में जुटे हैं। 

कटाई में देरी से बढ़ रही नुकसान की आशंका

किसानों के लिए दोहरी परेशानी यह है कि धान पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार है, लेकिन खेतों की नमी के कारण कटाई में देरी हो रही है। फसल पहले ही जमीन पर बिछ चुकी है। ऐसे में जितनी देर कटाई होगी, नुकसान की आशंका उतनी ही बढ़ती जाएगी। गिरी हुई फसल को काटने में सामान्य फसल की अपेक्षा अधिक समय और मेहनत लग रही है। वहीं केकड़ों द्वारा लगातार मिट्टी खोदकर बिल बनाने से खेतों में जगह-जगह मिट्टी के ढेर दिखाई देने लगे हैं।  

मौसम की मार और केकड़ों के प्रकोप से किसान परेशान

किसानों का कहना है कि पूरे सीजन फसल की देखभाल और लागत लगाने के बाद अब कटाई के समय मौसम की बेरुखी ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। एक ओर खेतों की नमी के कारण बड़े हार्वेस्टर नहीं चल पा रहे हैं, दूसरी ओर केकड़ों का कहर दिन-ब-दिन बढ़ने से फसल की सुरक्षा चुनौती बनती जा रही है। किसान जल्द से जल्द खेतों की नमी कम होने और कटाई का काम गति पकड़ने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, ताकि पककर तैयार धान की उपज को और नुकसान से बचाकर सुरक्षित घर और खलिहान तक पहुंचाया जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें