छत्तीसगढ़
2707 खबरें
नौकरी का झांसा : कांकेर की बेटियों के बंधक बनाए जाने का आरोप, परिजनों ने प्रशासन से लगाई गुहार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की कई युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर झारखंड ले जाकर कथित रूप से बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से बेटियों की सुरक्षित वापसी की मांग की है। मामला तब उजागर हुआ जब एक युवती ने गुप्त मोबाइल संदेश भेजकर मदद मांगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और संदेशों के बाद मानव तस्करी की आशंका गहरा गई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का दावा है कि केवल कांकेर ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की भी कई युवतियां झारखंड में फंसी हो सकती हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12-13 मई को रायपुर में होगी। इसमें संगठनात्मक समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
सख्त फैसला : हॉस्टल प्रशासन का छात्रों को 48 घंटे की डेडलाइन, बढ़ी चिंता
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के वीर सावरकर बालक छात्रावास प्रशासन ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सत्र 2025-26 की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद छात्रों को 48 घंटे के भीतर हॉस्टल खाली करना होगा। यह निर्देश चीफ वार्डन और असिस्टेंट वार्डन की सहमति से जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, छात्रों को छात्रावास छोड़ते समय अपनी सभी निजी सामग्री साथ ले जानी होगी। साथ ही, कमरा खाली करने से पहले केयरटेकर से कमरे का सामान सत्यापित कराना और मेस वेंडर से “नो ड्यूज” प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य होगा। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही छात्रों को हॉस्टल छोड़ने की अनुमति दी जाएगी।
जनसेवा की मिसाल : ITBP जवानों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तैयार किया टिकाऊ पुल
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बस्तर स्थित दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में आईटीबीपी की 38वीं बटालियन ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 60 मीटर लंबा मजबूत लकड़ी और बांस का पुल बनाया है। यह पुल ओरछा थाना क्षेत्र के पास कुड़मेल गांव में तैयार किया गया है, जिससे क्षेत्र में आवागमन की बड़ी समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। इस निर्माण कार्य में आईटीबीपी जवानों ने स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर काम किया, जिससे सुरक्षा बल और समुदाय के बीच सहयोग और विश्वास और मजबूत हुआ। पुल को इतना टिकाऊ बनाया गया है कि इससे पैदल यातायात के साथ-साथ मोटरसाइकिल भी सुरक्षित रूप से गुजर सकती है।
सुशासन तिहार : 436 आवेदन पहुंचे, 157 समस्याओं का मौके पर समाधान
सुशासन तिहार 2026 के तहत दुर्ग के ग्राम ढौर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 436 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 157 का मौके पर समाधान किया गया। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने नवोदय विद्यालय में चयनित 5 बच्चों को सम्मानित किया, जबकि विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा ने हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबियां, जॉब कार्ड और स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित किए।
योजनाओं का लाभ : सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण का आयोजन
सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। शिविर में 2310 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 272 का तत्काल निराकरण किया गया। किसानों को ट्रैक्टर अनुदान, बोर खनन सहायता, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड तथा अन्य विभागीय लाभ वितरित किए गए।
सुनहरा मौका : फायरमैन भर्ती की बड़ी पहल छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए बड़ा अवसर
छत्तीसगढ़ में नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ के तहत फायरमैन पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा संचालित की जा रही है।उम्मीदवार 5 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन में सुधार के लिए 6 से 8 जून तक का समय दिया गया है। भर्ती के लिए 10+2 पास और छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी पात्र हैं। चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे।
देवभोग नगर पंचायत मारपीट मामला : CCTV वायरल के बाद बागबाहरा थाने के सामने प्रदर्शन, उप अभियंता पर FIR की मांग तेज
देवभोग नगर पंचायत कार्यालय में सहायक ग्रेड-03 कर्मचारी संदीप चन्द्राकर के साथ कथित मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। 7 मई 2026 को हुई इस घटना में उप अभियंता आर. श्याम सुंदर पटनायक समेत चार लोगों पर FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि कार्यालय के भीतर गाली-गलौज के बाद मारपीट की गई, जिसमें कर्मचारी घायल हुआ।
चुनाव का बिगुल : छत्तीसगढ़ में निकायों और पंचायतों की चुनावी घोषणा, 11 मई से नामांकन शुरू
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होकर 4 जून 2026 तक चलेगी। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सभी चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। 4 नगर पंचायतों में चुनाव और एक नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव होगा। नामांकन 11 से 18 मई तक भरे जाएंगे, जबकि 19 मई को जांच और 21 मई तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। निकाय चुनाव EVM से और पंचायत चुनाव मतपेटी के जरिए होंगे। निकाय चुनाव में 82 और पंचायतों में 1228 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।
रेत की तस्करी : महानदी पर रेत माफिया का कब्जा प्रशासन की चुप्पी से बढ़ा संकट
बलरामपुर जिले के धंधापुर क्षेत्र में महानदी से बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन किया जा रहा है। रेत माफिया रोजाना सैकड़ों वाहनों के जरिए रेत की तस्करी कर करोड़ों रुपये का कारोबार कर रहे हैं। प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस की निष्क्रियता के कारण यह अवैध काम लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारी योजनाओं के नाम पर रेत निकालकर खुले बाजार में बेची जा रही है। अवैध खनन से महान नदी पर बना करोड़ों रुपये का पुल भी खतरे में आ गया है और उसके पीलर कमजोर पड़ने लगे हैं। मामले में राजपुर एसडीएम ने कार्रवाई और संयुक्त टीम बनाकर रेत तस्करी रोकने का आश्वासन दिया है।
सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, क्षत-विक्षत मिले शव
बालोद जिला के डौंडीलोहारा क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों—तरुण यादव, राहुल सेवता और नरेंद्र भुआर्या—की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। दो युवकों की मौके पर ही मौत हुई, जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
सावधान : नकली चांदी देकर असली जेवर उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी
दुर्ग में सिटी कोतवाली पुलिस ने नकली जेवर देकर असली चांदी ठगने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने आशीष जैन की दुकान से नकली चांदी के जेवरों के बदले असली पायल ले ली थी। बाद में जांच में ठगी का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपी राजेश साहू और प्रदीप श्रीवास्तव अशोकनगर के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से असली चांदी की पायल और रसीद बरामद कर BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया है।