छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5985 खबरें
भूमिहीन कृषि मजदूर संघ की जिला इकाई गठित, मजदूर हितों के लिए करेगा काम
महासमुंद में छत्तीसगढ़ भूमिहीन कृषि मजदूर संघ की जिला इकाई का गठन किया गया है। संगठन भूमिहीन कृषि मजदूरों और पात्र हितग्राहियों के हितों की रक्षा, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगा। संघ ने अधिक से अधिक मजदूरों से संगठन से जुड़ने की अपील की है।
औंधी में बाघ की दस्तक से बढ़ी हलचल, नए रास्ते की खोज में वन विभाग
औंधी क्षेत्र में दिखे करीब तीन वर्षीय नर बाघ की पहचान वन विभाग ने कर ली है। जांच में पता चला कि यह बाघ महाराष्ट्र के ताड़ोबा टाइगर रिजर्व से नहीं आया, बल्कि किसी दूसरे क्षेत्र से पलायन कर यहां पहुंचा है। वन विभाग अब बाघ के आने-जाने के रास्ते और संभावित वन्यजीव कॉरिडोर की जांच कर रहा है।
बच्चों की पहल से बदला गांव का माहौल, स्वच्छता और बचाव का दिया संदेश
जोरातरैई भीमखोज में स्काउट गाइड के बच्चों ने मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों ने नलकूप के पास जमा पानी की सफाई कर ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर सहित अन्य बीमारियों से बचने के उपाय बताए।
जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। रविवार देर रात आबादी वाले इलाके में पहुंचे एक हाथी ने करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
गुरु-शिष्य रिश्ते की अनोखी मिसाल : रिटायरमेंट के बाद भी बच्चों को पढ़ा रहे नोहर सिंह ठाकुर
सेवानिवृत्ति के बाद भी बोइरगांव के शिक्षक नोहर सिंह ठाकुर विद्यालय पहुंचकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उनका यह प्रयास गुरु-शिष्य रिश्ते और शिक्षा के प्रति समर्पण की मिसाल बन गया है।
सांप के काटने के बाद गले में डालकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक सांप के काटने के बाद उसी सांप को गले में डालकर बाइक चलाते हुए अस्पताल पहुंचा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला कोयलीबेड़ा ब्लॉक के पखांजूर क्षेत्र का बताया जा रहा है।
रामदर्शन पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद चुनाव संपन्न, अभिभावकों के हाथों हुआ बाल प्रतिनिधियों का सम्मान
जंघोरा स्थित रामदर्शन पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद चुनाव 2026 की प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई। नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह उनके माता-पिता के हाथों कराया गया, जहां विद्यार्थियों ने नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार
बलौदा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरिबनपुर-पाईकपारा मार्ग से 110 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से स्कूटी और मोबाइल समेत करीब 97 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है। पुलिस अब शराब सप्लायर की तलाश कर रही है।
बिजली गिरने से घायल 3 मरीज पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर नदारद इलाज के लिए भटके परिजन
सरगुजा जिले के लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। आकाशीय बिजली गिरने से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि उस समय ड्यूटी डॉक्टर मौजूद नहीं थे और एक ही स्टाफ नर्स के भरोसे मरीजों की देखभाल चल रही थी।
युवा मोर्चा को मजबूत बनाने पर जोर, ज्वाइन BJYM और तिरंगा यात्रा की बनी रणनीति
भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, ज्वाइन BJYM अभियान, तिरंगा यात्रा और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
आफत बनी बारिश : आज भी झमाझम बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने 9 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। अगले 24 से 48 घंटे उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लिए संवेदनशील बताए गए हैं।
लाखों की मरम्मत के बाद भी नहीं सुधरे हालात, एसईसीएल खदान के ऊपर फिर फटी जमीन
एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र की पाण्डवपारा और झिलमिली भूमिगत खदान के ऊपर जंगल क्षेत्र में जमीन दोबारा फटने लगी है। करीब एक माह पहले लाखों रुपये खर्च कर दरारों की भराई और ढलाई कराई गई थी, लेकिन अब कोपरझरिया नाला क्षेत्र में फिर से गहरी और चौड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों ने खदान से हवा निकलने और पानी रिसने का दावा करते हुए सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। प्रभावित जंगल क्षेत्र में ग्रामीण, मवेशी और वन्यजीवों की आवाजाही रहती है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।