Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Bailadila Deposit 13: दंतेवाड़ा में फिर सुलगने लगी नंदराज पर्वत की आग, बैलाडीला डिपॉजिट-13 के खनन विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद, बड़े आंदोलन की तैयारी Jabalpur building collapse: 100 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, दीवार तोड़कर बचाई गई 10 से ज्यादा लोगों की जान POCSO Act: रायगढ़ के होटल और सूने मकान में दरिंदगी, नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Social Welfare Scam: CBI जांच पूरी, 40 करोड़ की धांधली में अधिकारियों पर जल्द दाखिल होगी चार्जशीट Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Bailadila Deposit 13: दंतेवाड़ा में फिर सुलगने लगी नंदराज पर्वत की आग, बैलाडीला डिपॉजिट-13 के खनन विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद, बड़े आंदोलन की तैयारी Jabalpur building collapse: 100 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, दीवार तोड़कर बचाई गई 10 से ज्यादा लोगों की जान POCSO Act: रायगढ़ के होटल और सूने मकान में दरिंदगी, नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Social Welfare Scam: CBI जांच पूरी, 40 करोड़ की धांधली में अधिकारियों पर जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
W 𝕏 f
होम › राजनांदगांव › औंधी में बाघ की दस्तक से बढ़ी हलचल, नए रास्ते की …
औंधी में मिला युवा नर बाघ
औंधी में मिला युवा नर बाघ
राजनांदगांव

औंधी में बाघ की दस्तक से बढ़ी हलचल, नए रास्ते की खोज में वन विभाग

औंधी क्षेत्र में दिखे करीब तीन वर्षीय नर बाघ की पहचान वन विभाग ने कर ली है। जांच में पता चला कि यह बाघ महाराष्ट्र के ताड़ोबा टाइगर रिजर्व से नहीं आया, बल्कि किसी दूसरे क्षेत्र से पलायन कर यहां पहुंचा है। वन विभाग अब बाघ के आने-जाने के रास्ते और संभावित वन्यजीव कॉरिडोर की जांच कर रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Aug 2026, 03:05 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 01:03 AM
राजनांदगांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

औंधी क्षेत्र में बीते दिनों नजर आए बाघ की पहचान वन विभाग ने कर ली है। यह करीब तीन वर्ष का नर बाघ है। जांच में सामने आया है कि यह बाघ महाराष्ट्र के ताड़ोबा टाइगर रिजर्व से नहीं आया है। वन विभाग के अनुसार यह युवा बाघ अपने परिवार से अलग होकर किसी दूसरे इलाके से पलायन करते हुए औंधी क्षेत्र तक पहुंचा है। 5 अगस्त को औंधी-नवागांव उपवन क्षेत्र की ग्राम पंचायत पेंदोड़ी के कोहकाटोला गांव में बाघ देखा गया था। इसके बाद वन विभाग ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ाई। बाघ की तस्वीर ट्रैप कैमरे में कैद होने के बाद उसकी पहचान की गई। बाघ की मौजूदगी ने क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही के नए रास्ते की संभावना बढ़ा दी है।

नए वन्यजीव कॉरिडोर की संभावना

वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि बाघ किस दिशा से आया और उसने कौन सा मार्ग तय किया। इसके आधार पर संभावित वन्यजीव कॉरिडोर की जानकारी जुटाई जा रही है। मानपुर क्षेत्र की सीमा महाराष्ट्र के ताड़ोबा टाइगर रिजर्व से लगती है, इसलिए पहले बाघों की आवाजाही को ताड़ोबा से जोड़कर देखा जाता था। हालांकि इस बाघ के मामले में वन विभाग ने साफ किया है कि इसका संबंध ताड़ोबा से नहीं है।

जताई जाती रही संभावना

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व क्षेत्र से भी बाघों के मानपुर-औंधी इलाके में पहुंचने की संभावना रही है। हालांकि वन विभाग ने अभी तक किसी भी संभावित मार्ग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मानपुर-औंधी क्षेत्र में बाघों की मौजूदगी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले छुरिया क्षेत्र में बाघिन और मोहला इलाके में बाघ के पदचिह्न मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं से यह क्षेत्र वन्यजीवों की आवाजाही के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बाघ की लगातार निगरानी जारी

वनमंडलाधिकारी दिनेश पटेल ने बताया कि नवागांव उपवनक्षेत्र में मिला बाघ लगभग तीन वर्ष का युवा नर है। उसकी लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है और आगे की कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश के अनुसार की जा रही है। दूसरी ओर इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र से भी वन्यजीवों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यहां दो शावकों के साथ बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। लंबे समय बाद इस क्षेत्र में बाघों की नई पीढ़ी दिखाई देने से वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में उम्मीद बढ़ी है।

108 एंबुलेंस के सामने आई बाघिन

शनिवार रात करीब 9:30 बजे दशपाल घाट के पास सड़क पर एक बाघिन अचानक 108 एंबुलेंस के सामने आ गई। एंबुलेंस प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को लेकर लौट रही थी। वाहन चालक ने सावधानी बरती और बाघिन कुछ देर बाद जंगल की ओर चली गई। इस दौरान उसकी तस्वीर भी कैमरे में कैद हो गई।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें