छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5985 खबरें
बड़ा बदलाव : रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ ग्रेन एटीएम, आसानी से मिलेगा राशन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को डिजिटल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब राशन कार्ड हितग्राहियों को चावल लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के तीन शहरों में ग्रेन एटीएम सेवा का ऑनलाइन शुभारंभ किया।
3 साल बाद झीरम घाटी हमले की सुनवाई अंतिम दौर में, 10 अगस्त को होगी बहस
झीरम घाटी नक्सली हमले के 13 साल पुराने मामले की सुनवाई अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 10 अगस्त को अदालत में अंतिम बहस होगी। इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है, जबकि 101 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। महेंद्र कर्मा, नंदकुमार पटेल और विद्याचरण शुक्ल समेत कई नेताओं व जवानों की मौत वाले इस हमले में अब फैसले का इंतजार है।
बस्तर में तिरंगे की नई शुरुआत, 92 गांवों में पहली बार फहरेगा राष्ट्रीय ध्वज
छत्तीसगढ़ में भाजपा 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाएगी। अभियान के तहत बस्तर के माओवादी प्रभाव से मुक्त हुए दूरस्थ गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर के 92 गांवों को विशेष रूप से जोड़ा गया है।
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में AI निगरानी शुरू, अब कैमरे करेंगे जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए एआई आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। AI कैमरे, ड्रोन और वायरलेस तकनीक की मदद से जंगलों में 24 घंटे निगरानी होगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत अलर्ट मिलेगा।
छत्तीसगढ़ में 700 शिक्षकों का तबादला, लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने लंबे इंतजार के बाद 700 शिक्षकों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक सूची में शामिल 1600 नामों की जांच और समीक्षा के बाद करीब 400 नाम हटाए गए। छात्र हित और स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अंतिम सूची तैयार की गई है।
धमतरी में बिना लाइसेंस चल रही थीं स्कूल बसें, परिवहन विभाग ने लगाया 10 हजार जुर्माना
धमतरी में कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल बसों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दो बसें बिना वैध परमिट के संचालित मिलीं, जिन पर परिवहन विभाग ने 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। प्रशासन ने स्कूल बस संचालकों को सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
शादी के नाम पर ठगी 3 दिन बाद दुल्हन गायब, एजेंट पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा पुलिस से शादी के नाम पर ठगी की शिकायत की है। परिवार का आरोप है कि विवाह एजेंट दंपती ने शादी कराने के बदले एक लाख रुपये नकद लिए और एक लाख रुपये के जेवर भी दिलवाए। शादी के तीन दिन बाद कथित दुल्हन घर से गायब हो गई। परिवार का दावा है कि उसे वापस भेजने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है।
स्वच्छता दीदियों की हड़ताल खत्म, विधायक के हस्तक्षेप के बाद ट्रांसफर का आदेश, सुरक्षा उपकरण और रिक्शा मरम्मत का मिलेगा बजट
महासमुंद में 1 अगस्त से चल रही स्वच्छता दीदियों की हड़ताल विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के हस्तक्षेप और नगर पालिका प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हो गई है। प्रभारी के स्थानांतरण और सुरक्षा सामग्री व रिक्शों की मरम्मत का खर्च नगर पालिका द्वारा उठाने के फैसले के बाद सफाई व्यवस्था फिर शुरू होगी।
अमेंरी हाई स्कूल : रचनात्मक गतिविधि में बच्चों का हुनर आया सामने, रंग-बिरंगे फूलों से सजाया विद्यालय
शासकीय हाई स्कूल अमेंरी में माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने रचनात्मक गतिविधि के तहत रंग-बिरंगे कागजों से सुंदर फूल तैयार किए। इस दौरान बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मक हुनर का प्रदर्शन किया, जिसे शिक्षकों और प्राचार्य ने सराहा।
गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में हरेली उत्सव की धूम, ग्रीन डे पर बच्चों ने जाना प्रकृति का महत्व
रीवा (लखौली) स्थित गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में हरेली पर्व के अवसर पर ग्रीन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और प्रकृति के महत्व को लेकर विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। स्कूल परिसर में पौधारोपण कर बच्चों को एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने और पेड़ों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
धमतरी में शव दफनाने को लेकर विवाद, ग्रामीणों के विरोध के बाद हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार
धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में महिला के शव दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, जिसके बाद परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई।
बीमा प्रीमियम जमा करने के नाम पर स्कूल स्टाफ से ठगी, खाते से उड़ाए 89 हजार रुपए
भिलाई नगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने बीमा पॉलिसी का दूसरा प्रीमियम जमा कराने के नाम पर स्कूल स्टाफ को झांसे में लिया और फर्जी पेमेंट लिंक भेजकर 89 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जांच शुरू कर दी है।