Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Student Drowning Case: घुनघुट्टा डेम में 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड Student Drowning Case: घुनघुट्टा डेम में 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार Raipur Theft News: कार सवार कारोबारी को बनाया निशाना, बैग लेकर फरार हुए अज्ञात आरोपी Mandla Lokayukta Raid: 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते नगर पालिका CMO गिरफ्तार Ganja Smuggling: 1.5 लाख रुपए की अवैध खेप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार Police Action: रायगढ़ में ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सस्पेंड
W 𝕏 f
होम › रायपुर › बड़ा बदलाव : रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ ग्र…
छत्तीसगढ़ ग्रेन एटीएम सुविधा
छत्तीसगढ़ ग्रेन एटीएम सुविधा
रायपुर

 बड़ा बदलाव : रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ ग्रेन एटीएम, आसानी से मिलेगा राशन  

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को डिजिटल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब राशन कार्ड हितग्राहियों को चावल लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के तीन शहरों में ग्रेन एटीएम सेवा का ऑनलाइन शुभारंभ किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Aug 2026, 05:52 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 10:59 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को डिजिटल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब राशन कार्ड हितग्राहियों को चावल लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के तीन शहरों में ग्रेन एटीएम सेवा का ऑनलाइन शुभारंभ किया।

दूसरे राज्यों के राशन कार्डधारी भी ले सकेंगे लाभ

मंत्री बघेल ने बताया कि यह सुविधा केवल छत्तीसगढ़ के लोगों तक सीमित नहीं रहेगी। उत्तराखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के राशन कार्ड हितग्राही भी इस ग्रेन एटीएम का उपयोग कर सकेंगे। इससे राशन वितरण व्यवस्था को और आसान बनाने में मदद मिलेगी।

24 घंटे उपलब्ध रहेगी ग्रेन एटीएम सेवा

ग्रेन एटीएम को इस तरह तैयार किया गया है कि हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी चावल प्राप्त कर सकेंगे। यह मशीन 24 घंटे संचालित होगी। सुरक्षा के लिए एटीएम केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और निगरानी के लिए गार्ड भी तैनात रहेंगे। 

रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग से हुई शुरुआत

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार ग्रेन एटीएम की शुरुआत की गई है। फिलहाल इसकी सुविधा रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शहर में शुरू की गई है। इस पहल के साथ छत्तीसगढ़ देश का पांचवां राज्य बन गया है, जहां एटीएम के माध्यम से राशन वितरण की व्यवस्था शुरू हुई है।

एक बार में 2500 किलो चावल रखने की क्षमता

ग्रेन एटीएम की क्षमता करीब 2500 किलोग्राम चावल रखने की है। इसमें चावल भरने की प्रक्रिया भी स्वचालित होगी। इस व्यवस्था से राशन दुकानों में भीड़ कम होगी और हितग्राहियों को समय की बचत के साथ आसानी से राशन मिल सकेगा।

राशन वितरण व्यवस्था में आएगा बदलाव

ग्रेन एटीएम शुरू होने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ने की उम्मीद है। हितग्राही अब अपनी सुविधा के समय पर राशन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे पारंपरिक राशन दुकानों पर निर्भरता कम होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें