Saturday, 24 Oct 2026 भारत

छत्तीसगढ़

धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती

कुल 5985 खबरें

पीएम जनमन योजना से बदली कुमारी बाई की जिंदगी, मिला सपनों का आशियाना
पीएम जनमन योजना से बदली कुमारी बाई की जिंदगी, मिला सपनों का आशियाना
महासमुंद के रामपुर गांव की कुमारी बाई कमार को पीएम जनमन आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला है। पति के निधन के बाद संघर्ष भरा जीवन जी रही कुमारी बाई अब अपने दो बच्चों के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन बिता रही हैं।
कीर्तिमान डेस्क 06 Aug 2026
अमेरी स्कूल की छात्राओं की अनोखी पहल, सैनिकों को भेजी प्रेम और सम्मान से भरी राखियां
अमेरी स्कूल की छात्राओं की अनोखी पहल, सैनिकों को भेजी प्रेम और सम्मान से भरी राखियां
आरंग के शासकीय हाई स्कूल अमेरी की छात्राओं ने रक्षाबंधन पर सैनिकों के लिए अपने हाथों से राखियां बनाकर शुभकामना संदेश भेजे। इस पहल के जरिए छात्राओं ने जवानों के त्याग और देश सेवा के प्रति सम्मान जताया।
कीर्तिमान डेस्क 06 Aug 2026
कार्रवाई: 500 किलो पनीर जब्ती मामले पर बोले स्वास्थ्य मंत्री, दूध-पनीर से लेकर हर खाद्य पदार्थ पर मिलावट
कार्रवाई: 500 किलो पनीर जब्ती मामले पर बोले स्वास्थ्य मंत्री, दूध-पनीर से लेकर हर खाद्य पदार्थ पर मिलावट
खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि दूध, दही, मक्खन और एनालॉग पनीर समेत सभी खाद्य सामग्री की जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 500 किलो पनीर जब्ती मामले पर उन्होंने खाद्य विभाग के अलर्ट मोड में होने की बात कही। वहीं मेडिकल छात्रों के स्टाइपेंड मुद्दे, कांग्रेस के 2028 चुनावी दावे और रायपुर कमिश्नरेट विस्तार को लेकर भी मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
कीर्तिमान डेस्क 06 Aug 2026
महासमुंद बिहान भर्ती : मेरिट लिस्ट रद्द, नई सूची के बाद होगी परीक्षा
महासमुंद बिहान भर्ती : मेरिट लिस्ट रद्द, नई सूची के बाद होगी परीक्षा
महासमुंद जिला पंचायत ने बिहान मिशन के तहत संविदा पदों की जारी अंतिम पात्र-अ पात्र सूची और मेरिट सूची को अंकीय गणना में लिपिकीय त्रुटि मिलने के बाद निरस्त कर दिया है। संबंधित पदों के लिए प्रस्तावित परीक्षा भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है। विभाग जल्द संशोधित सूची जारी करेगा।
कीर्तिमान डेस्क 06 Aug 2026
नाबालिग छात्रा के बच्चे को जन्म देने का मामला, स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर उठे सवाल
नाबालिग छात्रा के बच्चे को जन्म देने का मामला, स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर उठे सवाल
गुरुकुल’ में 10वीं की नाबालिग छात्रा द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला अब स्कूल प्रबंधन और हॉस्टल व्यवस्था तक पहुंच गया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद आदिवासी विकास परिषद ने छात्रा की सुरक्षा में लापरवाही की जांच के लिए SIT गठित करने की मांग की है। संगठन ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कीर्तिमान डेस्क 06 Aug 2026
सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद में विज्ञान मेले का आयोजन, प्रतिभाओं को मिला मंच
सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद में विज्ञान मेले का आयोजन, प्रतिभाओं को मिला मंच
महासमुंद के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर एक दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें 113 छात्र-छात्राओं ने मॉडल, विज्ञान प्रयोग, प्रश्न मंच, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
कीर्तिमान डेस्क 06 Aug 2026
महासमुंद छात्रावास में बच्चों को मिला सहयोग, बांटी गई दैनिक उपयोग की सामग्री
महासमुंद छात्रावास में बच्चों को मिला सहयोग, बांटी गई दैनिक उपयोग की सामग्री
महासमुंद के प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में विद्यार्थियों को लोअर, टी-शर्ट और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की गई। छात्रावास में बेहतर सुविधाओं, पौष्टिक भोजन और अध्ययन व्यवस्था से बच्चों को शिक्षा के लिए अनुकूल माहौल मिल रहा है।
कीर्तिमान डेस्क 06 Aug 2026
फर्जी दस्तावेजों से जमीन सौदे का आरोप, 7 लाख रुपए हड़पने पर मामला दर्ज
फर्जी दस्तावेजों से जमीन सौदे का आरोप, 7 लाख रुपए हड़पने पर मामला दर्ज
बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दान की गई जमीन को बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि खपरगंज निवासी दो लोगों ने फर्जी दस्तावेज और जरूरी जानकारी छिपाकर एक महिला से सात लाख रुपए ले लिए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 3(5) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जमीन के दस्तावेजों और बैंक रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।
कीर्तिमान डेस्क 06 Aug 2026
बस स्टैंड का रास्ता पूछकर बुजुर्ग महिला को ठगा, दो लाख के जेवर लेकर फरार आरोपी
बस स्टैंड का रास्ता पूछकर बुजुर्ग महिला को ठगा, दो लाख के जेवर लेकर फरार आरोपी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शातिर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर करीब दो लाख रुपये के सोने के जेवर ठग लिए। आरोपियों ने नेहरू चौक के पास बस स्टैंड का रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की और सुरक्षा का डर दिखाकर जेवर सुरक्षित रखने का बहाना बनाया। महिला के जेवर लेने के बाद ठगों ने कपड़े की पोटली में कागज रखकर उसे थमा दिया और फरार हो गए।
कीर्तिमान डेस्क 06 Aug 2026
लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी बीएड छात्रा, बहन ने पार्टनर पर लगाया ये गंभीर आरोप
लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी बीएड छात्रा, बहन ने पार्टनर पर लगाया ये गंभीर आरोप
राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक आदिवासी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के शरीर और गले पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले में उसके साथ रहने वाले छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कीर्तिमान डेस्क 06 Aug 2026
APL रायपुर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरी क्रेन, एक कर्मचारी घायल
APL रायपुर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरी क्रेन, एक कर्मचारी घायल
रायपुर के APL थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार सुबह बॉयलर एरिया में काम के दौरान अचानक क्रेन गिर गई। हादसे में एक कर्मचारी घायल हुआ, जिसे ERT टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद क्षेत्र को सील कर दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
कीर्तिमान डेस्क 06 Aug 2026
सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 7,301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई
सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 7,301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक चरण का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सफल 7,301 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है। अब उम्मीदवारों को Mains में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 24 से 26 अक्टूबर 2026 तय की गई है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 06 Aug 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें