छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5985 खबरें
महासमुंद टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बिखेरी प्रतिभा, विजेताओं का हुआ चयन
महासमुंद में जिला स्तरीय शालेय टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 61 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ी 11 अगस्त को होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग-धमधा रोड पर कांग्रेस नेता और सरपंच पति प्रकाश सिंह कश्यप की हत्या मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। लूटपाट के दौरान हुई इस वारदात में पुलिस ने एक युवक समेत तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, हथियार और लूटी गई नगदी बरामद की गई है।
कोमाखान और सरायपाली में 1.67 क्विंटल गांजा के साथ 1 करोड़ से ज्यादा का सामान जब्त
महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 167.250 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। कोमाखान थाना क्षेत्र में टाटा हैरियर कार से 114.260 किलो और सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में बलेनो कार के गुप्त चेंबर से 52.990 किलो गांजा बरामद किया गया। दोनों मामलों में गांजा, वाहन, मोबाइल और नकद समेत करीब 1 करोड़ 3 लाख 94 हजार रुपये की मशरूका जब्त की गई है।
महासमुंद में नए आधार सेवा केंद्र की शुरुआत, अब एक ही जगह मिलेंगी नामांकन और अपडेट की सुविधाएं
महासमुंद जिला मुख्यालय में नए आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस केंद्र में नागरिकों को आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट, नाम-पता सुधार और अन्य सेवाएं एक ही जगह मिल सकेंगी। केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होगा।
रायपुर में अनूठी पहल : सैनिकों के लिए तैयार की गईं 1.11 लाख राखियां, मातृशक्ति ने भेजा स्नेह संदेश
रायपुर जिले में ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सैनिकों के लिए 1.11 लाख हस्तनिर्मित राखियां तैयार की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में भाग लेकर जवानों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।
संविदा भर्ती : महासमुंद बिहान भर्ती की अंतिम सूची जारी, जानें पूरी चयन प्रक्रिया
महासमुंद जिला पंचायत ने बिहान मिशन के संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत अंतिम पात्र-अयोग्य सूची, मेरिट सूची और दावा-आपत्ति निराकरण सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और साक्षात्कार से जुड़ी जानकारी जिला पंचायत की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
रायगढ़ में दिखा इंसान और जानवर का अनोखा रिश्ता, कुत्ते की मौत पर छलके आंसू
रायगढ़ के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मालिक ने अपने कुत्ते के शव से लिपटकर रोते हुए अपना दर्द बयां किया। इस भावुक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग इंसान और जानवर के बीच के गहरे रिश्ते को महसूस कर रहे हैं।
बेवफाई के शक में प्रेमिका की हत्या, WRS तालाब में शव फेंकने वाला प्रेमी गिरफ्तार
WRS कॉलोनी तालाब में मिली युवती नंदनी जैन की लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि प्रेम संबंधों में विवाद और बेवफाई के शक के चलते उसके प्रेमी करण तांडी ने कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोबाइल फोन और पूछताछ के आधार पर मृतका की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच आगे बढ़ाई।
छत्तीसगढ़ के किसान ने अपनाई नई तकनीक, नैनो डीएपी से घटाई लागत बढ़ाया उत्पादन
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसान राममिलन सिंह ने इफको नैनो डीएपी का उपयोग कर आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की मिसाल पेश की है। नैनो तकनीक से उर्वरकों की लागत कम हुई और फसल की गुणवत्ता व वृद्धि में सुधार देखने को मिला। कृषि विभाग और सहकारी समिति के मार्गदर्शन में यह पहल अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है।
जेल उद्योग को मिलेंगी नई मशीनें, मिलेगा कौशल विकास का बड़ा लाभ
हिमांशु गुप्ता ने केंद्रीय जेल बिलासपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर जेल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जेल उद्योग, शिक्षा, पेयजल और भोजन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई सुविधाओं को मंजूरी दी। इसमें कलर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन, एलईडी निर्माण मशीन सेटअप, स्मार्ट बोर्ड, लाइब्रेरी के लिए अंग्रेजी समाचार पत्र, 20 आरओ वाटर प्यूरीफायर, ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन और 2000 थाली सेट शामिल हैं।
महासमुंद में एटीआर मॉड्यूल का प्रशिक्षण, पंचायतों की निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत
महासमुंद जिला पंचायत में एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) मॉड्यूल का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। राज्य संपरीक्षा कार्यालय की टीम ने पंचायत अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रणाली, डेटा प्रबंधन और समयबद्ध रिपोर्टिंग की जानकारी दी। एटीआर मॉड्यूल के उपयोग से पंचायतों के कार्यों की निगरानी अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
जल संरक्षण से आत्मनिर्भर बना कालामांजल, 250 से अधिक लोगों को मिला रोजगार
सूरजपुर जिले के कालामांजल गांव में जल संरक्षण कार्यों से बड़ा बदलाव आया है। कंटूर ट्रेंच और गेबियन चेक डैम के निर्माण से बारिश का पानी सहेजा गया, जल स्रोत सालभर उपलब्ध हुए और खेती, मत्स्य पालन व ग्रामीण रोजगार के नए अवसर बढ़े।