Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी Satna student harassment case: सुनसान जगह बुलाकर पिटाई कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड GST Raid: दुर्ग में अवैध गुटखा निर्माण पर कार्रवाई, गुटखा फैक्ट्री से 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त CG Crime News: बैंक से पैसे निकालते ही वारदात, सूरजपुर में व्यक्ति से 2 लाख रुपये छीनकर फरार हुए आरोपी Janjgir-Champa News: तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आए 6 लोग, तीन की मौत Job Fraud Case: सरगुजा में नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार Garhwa News: पनघटवा डैम में नहाने गए चार युवक डूबे, एक की तलाश जारी
W 𝕏 f
होम महासमुंद कोमाखान और सरायपाली में 1.67 क्विंटल गांजा के साथ…
गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी
गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी
महासमुंद Featured

कोमाखान और सरायपाली में 1.67 क्विंटल गांजा के साथ 1 करोड़ से ज्यादा का सामान जब्त

महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 167.250 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। कोमाखान थाना क्षेत्र में टाटा हैरियर कार से 114.260 किलो और सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में बलेनो कार के गुप्त चेंबर से 52.990 किलो गांजा बरामद किया गया। दोनों मामलों में गांजा, वाहन, मोबाइल और नकद समेत करीब 1 करोड़ 3 लाख 94 हजार रुपये की मशरूका जब्त की गई है।

प्रकाशित: 06 Aug 2026, 07:51 AM · अपडेट: 16 Sep 2026, 02:53 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ की सीमाओं के जरिए हो रही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। महासमुंद जिले के कोमाखान और सरायपाली के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 167 किलोग्राम (1.67 क्विंटल) से अधिक गांजा जब्त किया है। इन दोनों मामलों में गांजे, लग्जूरियस गाड़ियों, मोबाइल और नकद समेत करीब 1 करोड़ 3 लाख 94 हजार रुपये की मशरूका (संपत्ति) पुलिस के हाथ लगी है। कोमाखान थाना क्षेत्र में 5 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सटीक इनपुट मिला कि ओडिशा की तरफ से एक सफेद रंग की टाटा हैरियर कार (क्रमांक MH 48 BH 8222) में भारी मात्रा में गांजा लेकर तीन लोग छत्तीसगढ़ की सीमा में दाखिल होने वाले हैं। 

जांच नाके पर गाड़ियों की जांच 

खबर मिलते ही सहायक उप निरीक्षक श्यामाचरण ध्रुव की अगुवाई में पुलिस टीम ने ग्राम टेमरी जांच नाका पर गाड़ियों की सघन जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में संदिग्ध हैरियर कार आती दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रोकने का इशारा किया, तो चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार का पीछा किया और एनएच-353 स्थित कोमाखान चौकड़ी के पास उसे घेरकर रोक लिया। 

तलाशी से उड़े पुलिस के होश 

कार में सवार तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों की पहचान धुले (महाराष्ट्र) निवासी नागराज पारधी (26), सतपाल सिंह राजपूत (38) और दिनेश माली (28) के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए जब लग्जरी कार की डिक्की की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। डिक्की में खाकी टेप से अच्छी तरह पैक किए गए 55 पैकेट रखे थे। जांच करने पर इनमें 114.260 किलोग्राम गांजा पाया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 57.13 लाख रुपये है। आरोपियों ने कबूल किया कि वे इस खेप को ओडिशा के बालीगुड़ा से खरीदकर महाराष्ट्र के धुले ले जा रहे थे।

कोमाखान मामले में कुल जब्ती:

  • गांजा: 114.260 किलोग्राम (कीमत ₹57,13,000)

  • वाहन: टाटा हैरियर कार (कीमत ₹15,00000)

  • अन्य: 3 मोबाइल फोन (₹30,000) और ₹2,00,000 नकद

  • कुल जब्ती मूल्य: ₹74,43,000

सिंघोड़ा पुलिस की कार्रवाई 
कार को लावारिस छोड़ आरोपी फरार 

दूसरी सफलता सरायपाली के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में मिली। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बलेनो कार (क्रमांक OD 02 BF 1327) के जरिए ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) स्थित रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। पुलिस की सख्ती देखकर घबराया तस्कर चेकिंग प्वाइंट से महज 100 मीटर पहले ही कार को लावारिस छोड़कर भाग निकला। पुलिस जब लावारिस खड़ी कार के पास पहुंची, तो उसमें कोई नहीं था। जब गाड़ी की बारीकी से जांच की गई, तो पुलिस कर्मी भी तस्करों की चालाकी देखकर हैरान रह गए। 

सीट और छत पर बनाया गुप्त चेंबर

तस्करों ने बलेनो कार की पिछली सीट और छत (रूफ) के अंदर खास गुप्त चेंबर (सीक्रेट बॉक्स) बना रखे थे। इन चेंबरों को खोलकर देखा गया तो अंदर से 52.990 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 26.48 लाख रुपये आंकी गई है।

सिंघोड़ा मामले में कुल जब्ती:

  • गांजा: 52.990 किलोग्राम (कीमत ₹26,48,500)

  • वाहन: बलेनो कार (कीमत ₹3,00,000)

  • अन्य: 2 मोबाइल फोन

  • कुल जब्ती मूल्य: ₹29,51,000

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें