छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 6010 खबरें
वन महोत्सव : वेडनर स्कूल के छात्रों ने पौधे लगाकर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प
वेडनर मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में 22 जुलाई को वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाया।
खुलासा : पड़ोसी ने ही उड़ाए 10 लाख के जेवर और नकदी, 300 से ज्यादा CCTV फुटेज और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस
कांकेर के चारामा थाना क्षेत्र में करीब 10 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में पीड़ित का पड़ोसी ही आरोपी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य चोरी का सामान बरामद कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पलसापाली में छापा : अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब जब्त
महासमुंद के बलौदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पलसापाली से 45 लीटर शराब जब्त की है। दो अलग-अलग घरों में दबिश देकर रामकुमार जोल्हे और भेकलाल जोल्हे को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
अदालत का फरमान : बसना में कोलता समाज के पदाधिकारियों पर FIR, 1.11 लाख की वसूली और सामाजिक बहिष्कार का आरोप
महासमुंद के बसना थाना क्षेत्र में अंतर्जातीय विवाह से नाराज समाज पदाधिकारियों पर परिवार को सामाजिक बहिष्कार का डर दिखाकर 1.11 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। पुलिस ने जांच के बाद BNS की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।
प्रशिक्षण शिविर : KPS आरंग के 10 स्काउट-गाइड्स ने तृतीय सोपान प्रशिक्षण किया सफल, अब राज्यपाल पुरस्कार पर नजर
कृष्णा पब्लिक स्कूल, आरंग के 10 स्काउट-गाइड्स ने अभनपुर के राज्य प्रशिक्षण केंद्र, झांकी में आयोजित पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रशिक्षण के बाद अब सभी विद्यार्थी प्रतिष्ठित राज्यपाल पुरस्कार शिविर की तैयारी करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।
सरस्वती साइकिल योजना : खौली स्कूल में 9वीं के विद्यार्थियों को मिलीं निःशुल्क साइकिलें, खुशी से खिले चेहरे
आरंग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खौली में छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं के पात्र छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
धमतरी लूटकांड का खुलासा : अंतरराज्यीय गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल बरामद
धमतरी जिले के कुरूद में 11 जुलाई को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटी गई स्कूटी, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है। पुलिस गिरोह के अन्य मामलों से जुड़े होने की भी जांच कर रही है।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ : छपोराडीह स्कूल में छात्राओं को करियर और आत्मनिर्भरता का मिला मार्गदर्शन
महासमुंद के हायर सेकेंडरी स्कूल छपोराडीह में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को उच्च शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार, वित्तीय साक्षरता, बाल अधिकार और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस का प्रहार : 144 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल भी जब्त
दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्मृतिनगर क्षेत्र से एक युवक को 144 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्कूटी, मोबाइल फोन और अवैध शराब सहित कुल 64,400 रुपये का सामान जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
CHO वेतनमान विवाद : सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से न्याय की गुहार
छत्तीसगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने वेतनमान में कथित गड़बड़ी को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। संघ ने आरोप लगाया कि राज्य स्तर के अधिकारियों द्वारा गलत प्रस्ताव भेजे जाने के कारण 3,700 से अधिक सीएचओ अपने निर्धारित वेतनमान और आर्थिक लाभ से वंचित हैं। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और संशोधित वेतनमान को एरियर सहित लागू करने की मांग की है।
बदमाशों का वार : धमतरी में दिनदहाड़े चावल कारोबारी की हत्या, नारी पुल के पास वारदात से सनसनी
धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में चावल कारोबारी नीरज साहू की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
नदी के तेज बहाव में बहा 8 वर्षीय बालक, 15 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद 7 किमी दूर मिला शव
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में नदी के तेज बहाव में बहे 8 वर्षीय कमलेश तिलगाम का शव 15 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद आगर नदी से बरामद किया गया। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बालक की तलाश की, जिसके बाद घटना स्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर कमड़ा गांव के पास शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।