Wednesday, 22 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में गिद्धों की सामूहिक मौत, खेत में मिले 8 शवों से वन विभाग में हड़कंप बदमाशों का वार : धमतरी में दिनदहाड़े चावल कारोबारी की हत्या, नारी पुल के पास वारदात से सनसनी नदी के तेज बहाव में बहा 8 वर्षीय बालक, 15 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद 7 किमी दूर मिला शव एक्शन : जगदलपुर में दहशत फैलाने वाले युवक पर शिकंजा, धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया हादसा : स्कूल बस की चपेट में आई 2 साल की मासूम, मौके पर मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वारदात : ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, अलमारी से 1.17 लाख के गहने लेकर फरार मध्य प्रदेश में गिद्धों की सामूहिक मौत, खेत में मिले 8 शवों से वन विभाग में हड़कंप बदमाशों का वार : धमतरी में दिनदहाड़े चावल कारोबारी की हत्या, नारी पुल के पास वारदात से सनसनी नदी के तेज बहाव में बहा 8 वर्षीय बालक, 15 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद 7 किमी दूर मिला शव एक्शन : जगदलपुर में दहशत फैलाने वाले युवक पर शिकंजा, धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया हादसा : स्कूल बस की चपेट में आई 2 साल की मासूम, मौके पर मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वारदात : ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, अलमारी से 1.17 लाख के गहने लेकर फरार
W 𝕏 f
होम धमतरी धमतरी लूटकांड का खुलासा : अंतरराज्यीय गिरोह के 8 …
धमतरी लूट मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद स्कूटी व कार
धमतरी लूट मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद स्कूटी व कार
धमतरी

धमतरी लूटकांड का खुलासा : अंतरराज्यीय गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल बरामद

धमतरी जिले के कुरूद में 11 जुलाई को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटी गई स्कूटी, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है। पुलिस गिरोह के अन्य मामलों से जुड़े होने की भी जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Jul 2026, 05:50 PM
कुरूद
कुरूद थाना क्षेत्र में 11 जुलाई की रात हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक्टिवा स्कूटी, वीवो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की है।

आराम करने के दौरान बनाया निशाना 

पुलिस के मुताबिक, छाती गांव निवासी विमल देशलहरे 11 जुलाई की रात अपनी एक्टिवा स्कूटी से मगरलोड की ओर जा रहे थे। रास्ते में मंदरौद मोड़ के पास वह कुछ देर के लिए रुके थे। इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में पहुंचे बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए उनके पास मौजूद करीब 9 हजार रुपये नकद, वीवो मोबाइल फोन और एक्टिवा स्कूटी लूट ली और मौके से फरार हो गए। 

तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना मिलने के बाद कुरूद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज की। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पड़ोसी राज्य ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के डरलीमुड़ा गांव में दबिश दी गई।

लूटा गया सामान और कार जब्त 

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटी गई एक्टिवा स्कूटी, वीवो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली गई है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। 

अन्य मामलों से भी हो सकती है कड़ी 

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंध अन्य लूट या आपराधिक घटनाओं से तो नहीं है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस गिरोह के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें