छत्तीसगढ़
2452 खबरें
एक हाल में 75 बच्चों की पढ़ाई : अधूरा शौचालय और शिक्षकों की कमी, कुरुद स्कूल में संसाधनों का संकट
आरंग विकासखंड के ग्राम कुरुद (कुटेला) स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में भवन की कमी, जर्जर कक्ष, महिला शिक्षिका का अभाव और अधूरे शौचालय निर्माण जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। एक ही हाल में 75 से अधिक बच्चों की पढ़ाई हो रही है, जबकि माध्यमिक विद्यालय में 60 प्रतिशत छात्राएं होने के बावजूद एक भी महिला शिक्षिका नहीं है।
गांव में पसरा मातम : उजड़ गई परिवार की खुशियां, जहरीले सांप ने ली दो बच्चों की जान
बलरामपुर जिले के पिपरसोत तुर्रापारा गांव में जहरीले सांप के डसने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चों को पहले जिला अस्पताल और फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों ने सांप को पकड़कर वन विभाग को भी सूचना दे दी है।
अर्थिंग तार में दौड़ा करंट : खेलते-खेलते 8 साल के मासूम की मौत, हादसे के बाद बिजली विभाग पर उठे सवाल
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम नागाटोला (ग्राम पंचायत मातपुर) में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। गांव में अपने दोस्तों के साथ खेल रहे 8 वर्षीय मासूम श्रवण बैगा की बिजली के खंभे से जुड़े अर्थिंग तार की चपेट में आने से मौत हो गई।
पुरानी रंजिश बनी जान की दुश्मन : पहली पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, 3 गिरफ्तार
दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में पुराने वैवाहिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पूर्व पति, उसकी दूसरी पत्नी और दो अन्य लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की तथा ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने दूसरी पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पति फरार है और उसकी तलाश जारी है।
हादसा : रोजगार की तलाश में आया था बसना, ट्रक ने ली 55 वर्षीय व्यक्ति की जान
बसना नगर के गौरव पथ स्थित बस स्टैंड के सामने बुधवार रात ट्रक की चपेट में आने से ओडिशा निवासी 55 वर्षीय गणेश पुटेल की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रोजगार की तलाश में बसना आया था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
सुनहरा अवसर : धमतरी में शुरू हुई फ्री प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग, युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के सपनों को अब संसाधनों की कमी नहीं रोक पाएगी। जिला प्रशासन ने एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल करते हुए बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (बीसीएस कॉलेज) में कार्यक्रम की शुरुआत की है।
पीआईसी बैठक : 24 विकास कार्यो को मिली मंजूरी, सड़क नाली और पेयजल सहित कई विकास कार्य स्वीकृत
बागबाहरा नगर पालिका परिषद की पीआईसी बैठक में 24 से अधिक विकास कार्यों की निविदा दरों को मंजूरी दी गई। बैठक में सड़क, नाली, पेवर ब्लॉक, पेयजल, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और विभिन्न वार्डों के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी। साथ ही दो कर्मचारियों की पदोन्नति और टाउन हॉल को ठेके पर देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली।
स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार : प्रसूताओं को डरा-धमकाकर वसूली का आरोप, बोडराबांधा की स्टाफ नर्स जांच के घेरे में
महासमुंद जिले के बोडराबांधा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्स पर प्रसूताओं से 5 से 17 हजार रुपए तक की कथित अवैध वसूली और निजी अस्पतालों में रेफर करने के गंभीर आरोप लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में शिकायतों की पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। वहीं, संबंधित नर्स ने आरोपों से इनकार किया है, जबकि ग्रामीण तत्काल कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं।
कुडो शिविर का समापन : कुडो प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा, फिटनेस और अनुशासन का मिला प्रशिक्षण
महासमुंद में जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा कुडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हुआ। 19 जिलों के 368 खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा, फिटनेस, योग और खेल गतिविधियों में भाग लिया। समापन समारोह में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित कर अनुशासन, साइबर सुरक्षा और समय के सदुपयोग का संदेश दिया।
अल्टीमेटम : पिथौरा में अवैध शराब के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ों ग्रामीण, प्रशासन को दी चेतावनी
पिथौरा क्षेत्र में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार के विरोध में 21 गांवों के सैकड़ों ग्रामीण, सरपंच और पंच भारी बारिश के बीच सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी, एसडीएम, तहसीलदार और आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
उग्र प्रदर्शन : गरीबों पर बुलडोजर के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, CM का पुतला दहन
रायपुर के नकटी गांव में 85 से अधिक गरीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में महासमुंद में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में नेहरू चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
गांजा जब्त : कोमाखान पुलिस की घेराबंदी में दबोचे गए अंतरराज्यीय तस्कर
छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोमाखान पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही 62.160 किलोग्राम गांजे की खेप जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोयनाबाहरा के पास नाकेबंदी कर स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया, जिसमें से करीब 31.08 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद हुआ।