छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5879 खबरें
CG Athletics: जूनियर एथलेटिक्स चयन ट्रायल 11 को, ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य
CG Athletics: महासमुंद में नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक मीट के लिए जिला एथलेटिक्स दल का चयन 11 अक्टूबर को सुबह 9 बजे फॉरेस्ट ग्राउंड, बीटीआई रोड पर होगा। इसमें अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं हिस्सा ले सकेंगे। ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है। खिलाड़ियों को फोटो, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। चयनित खिलाड़ी हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
Bastar Dussehra: CM विष्णु देव साय को मिला विश्व प्रसिद्ध पर्व में शामिल होने का न्योता
Bastar Dussehra: बस्तर सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति, जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उन्हें विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा 2026 में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार जताते हुए पर्व के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। लगभग 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा मां दंतेश्वरी की आराधना, जनजातीय परंपराओं और सामूहिक सहभागिता के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है।
Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा
Dhamtari News: पोटियाडीह में लीनेश साहू की मौत के मामले में अपर सत्र अदालत ने पत्नी समेत पांच आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई।
Horoscope: 9 अक्टूबर को मेष राशि वालों का भविष्य और वृषभ समेत 4 राशियों पर बरसेगी कृपा
Horoscope: 9 अक्टूबर 2026 के राशिफल में मेष राशि के जातकों के लिए भविष्य के संकेत दिए गए हैं। वहीं, मिथुन राशि के शनि राशिफल में काम पूरे करने पर जोर है।
Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Mobile Snatching: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में 7 अक्टूबर की रात पत्नी के साथ टहल रहे एक कारोबारी का मोबाइल स्कूटी सवार दो युवक छीनकर फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक
Sukma Blast: कोंटा क्षेत्र में पुराने विस्फोटकों को नष्ट करने के दौरान हुए धमाके में CRPF और ATT के चार जवान घायल हो गए। दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Ganja Smuggling: महासमुंद जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 562 किलो गांजा जब्त किया है। सिंघोड़ा पुलिस ने ट्रक से 560 किलो और खल्लारी पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से 2 किलो गांजा बरामद किया। दोनों मामलों में महाराष्ट्र और बिहार के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Gambling Raid: नदी किनारे चल रहा था खुड़खुड़िया जुआ, पुलिस की छापामार कार्रवाई में 3 गिरफ्तार
Gambling Raid: महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम अंसुला में खुड़खुड़िया जुए के अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। छह बाइक समेत 1,35,100 रुपये का सामान जब्त किया गया।
Mahasamund Yuva Udaan 2026: शंकराचार्य भवन में युवा उड़ान कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं की ऊर्जा से गढ़ेगा विकसित छत्तीसगढ़
Mahasamund Yuva Udaan 2026: महासमुंद में युवा उड़ान 2026 कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में स्टार्टअप, नवाचार, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने के अवसरों पर चर्चा हुई।
Balod News: बच्चों की शिकायत पर सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका गिरफ्तार, मारपीट के आरोप
Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सरकारी स्कूल की एक प्रधानपाठिका को अपने ही बेटे और बेटी की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बच्चों ने अपनी मां पर लंबे समय से शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए थे।
Arang News: रानी दुर्गावती गाइड कंपनी ने चलाया जनजागरूकता अभियान
Arang News: आरंग के मंदिर हसौद में रानी दुर्गावती गाइड कंपनी की गाइड्स ने विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा थीम पर जनजागरूकता अभियान चलाया। रंगोली, पोस्टर, स्लोगन और नुक्कड़ नाटक के जरिए नशामुक्ति के साथ सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का संदेश दिया गया।
Chhattisgarh farmers: किसानों की 18 मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा भारतीय किसान संघ, सौंपा ज्ञापन
Chhattisgarh farmers: भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने फसलों का लाभकारी मूल्य, सिंचाई व्यवस्था, 24 घंटे बिजली, कृषि आदानों से जीएसटी हटाने, बीज की गुणवत्ता सुधारने समेत कुल 18 मांगें प्रशासन के सामने रखीं।