छत्तीसगढ़
2452 खबरें
हादसा : बोल्डर की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत
सूरजपुर के लांची गांव में गिट्टी के लिए बोल्डर निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक भारी चट्टान गिरने से दो मजदूर उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चरित्र संदेह में बेकाबू पति : पत्नी को बुलेट से कुचलने की कोशिश के बाद पहुंचा जेल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चरित्र संदेह को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की और बुलेट बाइक से कई बार कुचलकर उसकी हत्या की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
बारिश बनी आफत : गरियाबंद में 40 साल पुराना कुसुमबोड़ा पुल टूटा,ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में झमाझम बारिश छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के लगभग सभी संभागों के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं, जबकि कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है।
रिश्तों का कत्ल : नशेड़ी पिता ने 8 साल की मासूम बेटी से किया दुष्कर्म, मां की शिकायत पर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी ही 8 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यह घटना बीते शुक्रवार की रात को हुई, जब पेशे से ड्राइवर और नशे के आदी आरोपी ने बच्ची को कमरे में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।
पुलिस की गाड़ी देखते ही भागा युवक : अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत वजह की जांच जारी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबगीचा वार्ड में पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
छीनी दो जिंदगियां : तालाब में डूबे 65 वर्षीय बुजुर्ग, ट्रेलर से टकराकर 27 वर्षीय युवक की मौत
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। छाल थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने गए 65 वर्षीय बुजुर्ग की डूबने से जान चली गई, जबकि चक्रधर नगर क्षेत्र में ट्रेलर के पीछे बाइक टकराने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
गाइए और छा जाइए का आज ग्रैंड फिनाले : सुरों का अंतिम मुकाबला, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुबह 7 बजे से प्रसारण
कीर्तिमान मीडिया का सिंगिंग रियलिटी शो गाइए और छा जाइए अब ग्रैंड फिनाले में पहुंच गया है। 108 प्रतिभागियों के बीच हुए मुकाबले के बाद फाइनल एपिसोड का प्रसारण 5 जुलाई सुबह 7 बजे से कीर्तिमान मीडिया के फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम सहित सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है, जहां इस सीजन के विजेता का फैसला होगा।
गैंगरेप : पति की बेबसी के सामने महिला से दरिंदगी, चारों आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बाजार से लौट रहे दंपती को चार युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने नशे में धुत पति को बंधक बनाकर महिला को खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती : 3687 पदों पर निकली वैकेंसी, बिना लिखित परीक्षा और बिना आवेदन शुल्क मिलेगा मौका
उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों और नए सरकारी डिग्री कॉलेजों में कॉन्ट्रैक्ट आधारित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 3,687 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा : नशे का कारोबार करने पहुंचे थे युवक, पुलिस ने 300 प्रतिबंधित टेबलेट के साथ दबोचा
रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित नाइट्रोसन-10 टेबलेट की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 300 नशीली टेबलेट, दो मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब 1.50 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।
कमर में छिपाकर घूम रहा था धारदार चाकू : इमलीभाठा में लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार
शहर के वार्ड नंबर-2 स्थित इमलीभाठा इलाके में पुलिस ने एक युवक को अवैध रूप से धारदार चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है और लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू की और मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया।
पहाड़ हो रहे गायब : माफिया काटकर बेच रहे मुरम-पत्थर, कार्रवाई का इंतजार
अंबिकापुर के मानिकप्रकाशपुर और क्रांति प्रकाशपुर में वन अधिकार अधिनियम के तहत मिली जमीन की आड़ में पहाड़ियों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि माफिया जेसीबी से पहाड़ काटकर मुरम और पत्थर निकाल रहे हैं, जबकि ग्रामीणों को पहाड़ समतल कर मकान बनाने का झांसा दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।