Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: विकास को गति देने भाजपा शहर मंडल…
Meeting discusses city development and approval of ₹10 crore
Meeting discusses city development and approval of ₹10 crore
महासमुंद

Mahasamund News: विकास को गति देने भाजपा शहर मंडल की बैठक, 10 करोड़ के विकास कार्यों पर बनी सहमति

Mahasamund News: शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भाजपा शहर मंडल की बैठक हुई। बैठक में नए बस स्टैंड और नगर पालिका भवन के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति की जानकारी दी गई। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड मार्ग पर विकसित भारत संकल्प चौक बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 09 Oct 2026, 12:00 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: शहर को नई पहचान देने और आम जनता से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के मकसद से भाजपा शहर मंडल महासमुंद की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मौजूद भाजपा पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने वार्डवार समस्याओं पर मंथन करते हुए शहर के भावी विकास का खाका तैयार किया। बैठक के दौरान सड़कों की स्थिति, नालियों की सफाई, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट्स और यातायात व्यवस्था जैसे सीधे जनता से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। पार्षदों से उनके वार्डों की प्राथमिकताएं जानी गईं और यह तय हुआ कि चिन्हित समस्याओं का क्रमबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।

'हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे' का दिया संदेश 

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका ने बैठक को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि शहर का संपूर्ण विकास संगठन की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ हर नागरिक तक पहुंचना चाहिए। सिका ने पार्षदों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में लगातार जनसंवाद बनाए रखें और लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए तत्पर रहें।

नया बस स्टैंड और पालिका भवन के लिए 10 करोड़ की राशि मंजूर 

सिका ने जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी कि शहर की बहुप्रतीक्षित मांगों—नया बस स्टैंड और नया नगर पालिका भवन—के निर्माण के लिए प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। यह राशि सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिलाध्यक्ष येतराम साहू और वरिष्ठ नेताओं के विशेष प्रयासों से मंजूर हुई है। उन्होंने पार्षदों का आह्वान किया कि वे इस योजना को नगर पालिका परिषद की बैठक में ध्वनिमत से पारित कराएं, ताकि विकास कार्यों की शुरुआत जल्द से जल्द हो सके। संगठन के ध्येय वाक्य "हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे" और "सबका साथ, सबका विकास" को दोहराते हुए उन्होंने अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने की बात कही।

हाउसिंग बोर्ड मार्ग पर बनेगा विकसित भारत संकल्प चौक

बैठक में एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखते हुए महेंद्र सिका ने हाउसिंग बोर्ड मार्ग पर 'विकसित भारत संकल्प चौक' बनाने का सुझाव दिया और पार्षदों से इसे परिषद में पारित कराने का आग्रह किया।

बैठक में ये दिग्गज रहे मौजूद 

कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा ने किया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद पवन पटेल, हरबंस सिंह (नानू भाई), पीयूष साहू, शुभ्रा शर्मा, प्रीति मक्कड़, कल्पना सूर्यवंशी, भारती चंद्राकर, माखन पटेल, धनेश्वरी सोनवानी, एल्डरमैन हनीश बग्गा, लालविजय सिंह, मधु यादव, विधायक प्रतिनिधि हाफिज कुरैशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें