"बनी सहमति" के लिए 23 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Swamitva Yojana: एमपी में पटवारी संघ और सरकार के बीच बनी सहमति, 12 अक्टूबर से दोबारा शुरू होगा काम
Swamitva Yojana: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बैठक के बाद पटवारी संघ ने 12 अक्टूबर से स्वामित्व योजना का काम दोबारा शुरू करने की घोषणा की। बैठक में कानूनी संरक्षण, विभागीय कार्रवाई वापस लेने और वेतन विसंगति पर चर्चा हुई।
महासमुंद
Mahasamund News: विकास को गति देने भाजपा शहर मंडल की बैठक, 10 करोड़ के विकास कार्यों पर बनी सहमति
Mahasamund News: शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भाजपा शहर मंडल की बैठक हुई। बैठक में नए बस स्टैंड और नगर पालिका भवन के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति की जानकारी दी गई। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड मार्ग पर विकसित भारत संकल्प चौक बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
राष्ट्रीय
Bank Strike Cancelled: 3 दिनों की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टली, IBA और यूनियनों में बनी सहमति
Bank Strike Cancelled: देशभर में सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। IBA और UFBU के बीच हुई बैठक में सहमति बनने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई। अब 5 डे वर्किंग की मांग पर विचार के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी।
शिक्षा
GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स
GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जारी हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। OPD सेवाएं ठप रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन, मेडिकल टीचर्स और सीनियर रेजिडेंट्स भी आंदोलन के समर्थन में उतर आए हैं। भोपाल कलेक्टर के साथ हुई बैठक में भी कोई समाधान नहीं निकल सका। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि लिखित आश्वासन मिलने तक उनका विरोध जारी रहेगा।
महासमुंद
बागबाहरा में स्काउट-गाइड ब्लॉक संघ की बैठक संपन्न, वार्षिक कार्यक्रमों और नई कार्ययोजना पर बनी सहमति
बागबाहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ब्लॉक संघ की बैठक में वर्ष 2026-27 के वार्षिक कार्यक्रम, यूनिफॉर्म में नए बैज बदलाव और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा को मंजूरी दी गई। बैठक के अंत में दिवंगत स्काउट-गाइड सदस्यों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
राष्ट्रीय
Safai Karamchari News: कचरे के ढेर के बीच अधिकारियों ने उठाई झाड़ू, अब खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल
Safai Karamchari News: मध्य प्रदेश में तीन दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ बैठक में 10 में से 8 मांगों पर सहमति बनी। वेतन बढ़ोतरी और नियमितीकरण को लेकर भी आश्वासन दिया गया है।
राज्य सरकार
Swamitva Yojana: 54 हजार से अधिक परिवारों को मिले प्रॉपर्टी कार्ड
Swamitva Yojana: धमतरी जिले में स्वामित्व योजना के तहत कुल 78 हजार ग्रामीण परिवारों को अधिकार अभिलेख (प्रॉपर्टी कार्ड) देने का लक्ष्य है, जिसमें से अब तक 54 हजार से अधिक परिवारों को प्रॉपर्टी कार्ड बांटे जा चुके हैं।
राजनांदगांव
Panchami Bhet: डोंगरगढ़ में ऐतिहासिक पंचमी भेंट, आस्था के साथ दिखा सामाजिक सौहार्द
Panchami Bhet: डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में ऐतिहासिक पंचमी भेंट इस वर्ष शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बस्तर से पहुंचे 15 आंगादेव और नई डांग के साथ गोंड समाज ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से पूजा-अर्चना की। खैरागढ़ राजपरिवार, मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन के आपसी तालमेल से पुराना विवाद सुलझा और धार्मिक आयोजन में आस्था, परंपरा व सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।
रायपुर
Agriculture Scheme Chhattisgarh: रायपुर में कृषि विकास को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र ने जारी किए 182 करोड़
Agriculture Scheme Chhattisgarh: केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में कृषि विकास को गति देने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषि उन्नति योजना के तहत 181.99 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की है। नई दिल्ली में आयोजित कृषि मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी। इस राशि से राज्य में कृषि ढांचे को मजबूत करने, आधुनिक तकनीकों के विस्तार और किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।
महासमुंद
16th Finance Commission: बागबाहरा जनपद पंचायत में 1.20 करोड़ के विकास कार्यों की बनी योजना
16th Finance Commission: जनपद पंचायत बागबाहरा के सभा कक्ष में 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना को लेकर विशेष सामान्य सभा आयोजित की गई। अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम पंचायतों की प्राथमिक आवश्यकताओं और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में पंचायतों के विकास के लिए कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपए की कार्ययोजना तैयार की गई। इस दौरान उपाध्यक्ष तरुण व्यव्हार, सीईओ मनहरण लाल मंडावी सहित जनपद पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
केंद्र सरकार
Semicon India 2026: भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को मिली नई रफ्तार, 52 देशों की भागीदारी के साथ संपन्न हुआ सम्मेलन
नई दिल्ली में आयोजित Semicon India 2026 का पांचवां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में 52 देशों के प्रतिनिधियों, 600 से अधिक प्रदर्शकों और करीब 40 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर निर्माण, चिप डिजाइन, एडवांस पैकेजिंग और एआई तकनीक से जुड़े 56 समझौतों व रणनीतिक पहलों की घोषणा की गई।
रायपुर
CG Junior Doctor Strike: आश्वासन के बाद भी आदेश नहीं हुआ जारी, 21 सितंबर से OPD बहिष्कार का ऐलान
CG Junior Doctor Strike: सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। डॉक्टरों ने 21 सितंबर से OPD सेवाओं के बहिष्कार और मांगें पूरी नहीं होने पर 23 सितंबर से इमरजेंसी सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है। स्टाइपेंड बढ़ाने, वेतन-मानदेय संशोधन और लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर यह फैसला लिया गया है।