छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5879 खबरें
Drug Disposa: 61 मामलों में जब्त 3 क्विंटल गांजा, हजारों नशीली दवाएं कराईं नष्ट
Drug Disposa: बिलासपुर पुलिस ने 61 NDPS मामलों में जब्त गांजा, नशीली गोलियां, इंजेक्शन और कफ सिरप समेत मादक पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया।
Chhattisgarh Medical College: 1440 करोड़ से सजेगा सिम्स का नया integrated कैंपस, डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ने किया दौरा
Chhattisgarh Medical College: बिलासपुर के कोनी में करीब 1,440 करोड़ रुपए की लागत से सिम्स का नया एकीकृत परिसर विकसित करने की तैयारी है। परियोजना में मेडिकल कॉलेज, हॉस्टल, नर्सिंग और फिजियोथैरेपी कॉलेज सहित स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की योजना है।
Kharora Road Accident: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत दो की मौत, एक गंभीर
Kharora Road Accident: खरोरा के बरौंडा गांव के पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर में पुलिस आरक्षक कमलेश वर्मा और रुपेश निषाद की मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।
Road Accident: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने युवक को कुचला, इलाज के दौरान रायपुर में मौत
Road Accident: महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र में एनएच-53 पर झलप हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय कार्तिक खड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रायपुर के डी.के.एस. सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज के दौरान 3 अगस्त 2026 को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार और आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर सरकार का जोर
CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के दूसरे बैच के 36 युवा प्रतिभागियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को जनसेवा, सुशासन और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने अपने छात्र जीवन और संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि लगभग 10 वर्ष की उम्र में पिता के निधन के बाद उन्हें परिवार और खेती की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी थी।
Arang Murder Case: बिरबिरा में बुजुर्ग साहू दंपत्ति की हत्या, साहू समाज में आक्रोश, अध्यक्ष हिरामन साहू ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की
Arang Murder Case: आरंग स्थित बिरबिरा गांव में वृद्ध साहू दंपत्ति की हत्या से इलाके में शोक और साहू समाज में आक्रोश है। जिला ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष हिरामन साहू ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले का खुलासा करने की मांग की है।
Pradhan Mantri: मातृत्व वंदना योजना से लता को मिली 5 हजार रुपए की सहायता
Pradhan Mantri: मातृत्व वंदना योजना के तहत कोरिया जिले के ग्राम खरवत की लता को प्रसव के बाद 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता मिली। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने पोषण आहार और स्वास्थ्य की देखभाल में किया। योजना से मिली मदद ने उन्हें मातृत्व के दौरान आर्थिक सहारा दिया।
CG Voter List: मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू, जानें ऑनलाइन आवेदन का तरीका
CG Voter List: पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मतदाताओं के नामों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान करने वाले युवाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
CM Vishnu Deo Sai: बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए ऋतिक को मिली आर्थिक सहायता की मंजूरी
CM Vishnu Deo Sai: जशपुर जिले के 10 वर्षीय ऋतिक यादव के बोन मैरो ट्रांसप्लांट और अन्य जरूरी उपचार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 18 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
Korea News: प्रधानमंत्री आवास बना यादव परिवार के लिए दादाजी का अनमोल उपहार
Korea News: कोरिया जिले के ग्राम नवगईं में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत यादव परिवार को पक्का मकान मिला है। दूसरे के खेतों में मजदूरी कर आजीविका चलाने वाले शैलेन्द्र यादव और उनके परिवार के लिए यह आवास उनके दादाजी रघुनाथ यादव की ओर से मिले उपहार जैसा है।
Dhamtari News: खाट पर सो रहे बुजुर्ग की आग में झुलसने से मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां रात में अपनी खाट पर सो रहे एक बुजुर्ग अचानक आग की चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।
Sukanya Samriddhi Yojana: सुषमा राजवाड़े महतारी वंदन से संवार रहीं बेटी का भविष्य
Sukanya Samriddhi Yojana: महतारी वंदन योजना कोरिया जिले की सुषमा राजवाड़े के लिए अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित करने का जरिया बन गई है। ओड़गी गांव की निवासी सुषमा हर महीने मिलने वाली 1,000 रुपए की सहायता राशि को बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रही हैं। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच यह आर्थिक मदद परिवार की जरूरतें पूरी करने और बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत करने में सहायक साबित हो रही है।