Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Kharora Road Accident: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक…
— विज्ञापन —
Two youths killed in collision between tractor and car  (Image Source: Keertiman Media)
Two youths killed in collision between tractor and car (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Kharora Road Accident: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत दो की मौत,  एक गंभीर

Kharora Road Accident: खरोरा के बरौंडा गांव के पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर में पुलिस आरक्षक कमलेश वर्मा और रुपेश निषाद की मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 10 Oct 2026, 08:02 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kharora Road Accident: खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौंडा गांव के पास शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चैती तालाब के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार के बीच हुई भीषण भिड़ंत में कार सवार पुलिस आरक्षक और उनके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में मौजूद तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, तर्रा गांव के रहने वाले आरक्षक कमलेश वर्मा अपने दो गांव वाले दोस्तों—रुपेश निषाद और गोपी साहू के साथ शुक्रवार को रायपुर घूमने आए हुए थे। 

राहगीरों की मदद से फंसे लोगों को निकाला 

रात करीब नौ बजे तीनों कार से वापस खरोरा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बरौंडा के पास सामने से आ रहे भूसे से लदे ट्रैक्टर और उनकी कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में आरक्षक कमलेश वर्मा और रुपेश निषाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि गोपी साहू की सांसें चल रही थीं, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल रवाना किया गया।

छुट्टी पर घर आया था आरक्षक, गांव में पसरा मातम 

मृतक आरक्षक कमलेश वर्मा हाल ही में तिल्दा थाने से ट्रांसफर होकर सिलतरा थाने में पदस्थ हुए थे। वह गुरुवार से छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे और दोस्तों के साथ रायपुर गए थे। हादसे की खबर तर्रा गांव पहुंचते ही वहां सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर खरोरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ और टक्कर के समय गाड़ियों की रफ्तार क्या थी।
— विज्ञापन —
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें