छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5879 खबरें
Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश
Durg Crime News: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पदुमनगर में सफेद एक्टिवा सवार दो युवकों ने पता पूछने के बहाने 75 वर्षीय बुजुर्ग दंपती को रोका और महिला के गले से करीब 50 हजार रुपए का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। घटना 8 अक्टूबर की दोपहर की है।
Arang Development News: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से बाराडेरा धाम में 50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन
Arang Development News: बाराडेरा धाम में ₹50 लाख से अधिक की लागत से अमृत सरोवर तालाब में पचरी और सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर इन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
INSPIRE Award: छत्तीसगढ़ के 40 विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर
INSPIRE Award: लगभग 40 विद्यार्थियों को इंस्पायर-मानक योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जापान से लौटे पांच प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। योजना का उद्देश्य कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उनके नए विचारों को प्रोत्साहित करना है।
Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश
Raipur News: केंद्री गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।
Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव
Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने पहुंचे 15 वर्षीय नरेश साहू की डूबने से मौत। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तलाश की। शनिवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नरेश का शव पानी से बाहर निकाला गया।
Commercial Property: 15 साल बाद भी हाउसिंग बोर्ड पर कायम है व्यापारी का भरोसा
Commercial Property: टाटीबंध निवासी व्यवसायी अतुल लालवानी ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के प्रति 15 वर्षों से कायम भरोसे के चलते नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भी कारोबार बढ़ाने का निर्णय लिया है। एम्स रायपुर के नजदीक स्थित इस परिसर की बेहतर लोकेशन, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और किफायती कीमत को उन्होंने प्रमुख विशेषता बताया।
Land Registry: छत्तीसगढ़ में जमीन नामांतरण की प्रक्रिया हुई आसान, रजिस्ट्री के साथ मिल रही सुविधा
Land Registry: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मंगल सिंह सांडिया को जमीन की रजिस्ट्री के तुरंत बाद नामांतरण की सुविधा मिली। पंजीयन विभाग की ऑटोम्यूटेशन व्यवस्था से अब नागरिकों को नामांतरण के लिए महीनों इंतजार करने और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। यह पहल जमीन से जुड़े कामकाज को सरल, तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Patwari Suspension: डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद के 5 पटवारी सस्पेंड
Patwari Suspension: महासमुंद जिले में डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में लापरवाही के चलते पांच पटवारियों को निलंबित किया गया है। कारण बताओ नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार
Raipur Drug News: खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने सैलून पर छापेमारी कर 14.73 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त की है। मामले में दो महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 1.47 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
Medical Assistance: 13 लाख रुपए के इंजेक्शन से बच सकती है 10 साल के रिमोन की उम्मीद, 6 महीने से सरकारी मदद का इंतजार
Medical Assistance: सक्ती जिले के 10 वर्षीय रिमोन टंडन को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए करीब 13 लाख रुपए के इंजेक्शन की जरूरत है। परिवार छह महीने से अधिक समय से सरकारी आर्थिक सहायता का इंतजार कर रहा है।
CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात मोचीपारा के रविदास नगर में हुई इस घटना में कुछ युवक और महिलाएं शामिल बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
Khasra Verification: मुख्य सचिव के निर्देश, डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवंबर तक पूरा करें
Khasra Verification: डिजिटल क्रॉप सर्वे का 93.84 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों और कलेक्टरों को शेष सर्वे 10 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फसलों का भौतिक सत्यापन, खसरों की जियो-रेफरेंसिंग और डेटा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 1 नवंबर से आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में किसानों की समस्याओं और फसल संबंधी रिकॉर्ड में त्रुटियों का निराकरण किया जाएगा।