Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Hotel Death Case: शादी से इनकार और प्रताड़ना का आरोप, युवती की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Hotel Death Case: शादी से इनकार और प्रताड़ना का आरोप, युवती की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Arang Development News: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब …
Baradera Dham Bhoomipujan (Image Source: Keertiman Media)
Baradera Dham Bhoomipujan (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Arang Development News: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से बाराडेरा धाम में 50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Arang Development News: बाराडेरा धाम में ₹50 लाख से अधिक की लागत से अमृत सरोवर तालाब में पचरी और सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर इन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 10 Oct 2026, 05:55 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Arang Development News: सतनामी समाज की आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक परंपरा के प्रमुख केंद्रों में से एक बाराडेरा धाम स्थित अमृत सरोवर तालाब में ₹50 लाख से अधिक की लागत से पचरी एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। मंत्री एवं सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर होने वाले इन विकास कार्यों से धाम में आने वाले श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी एवं परम पूज्य गुरु अमरदास बाबा जी का स्मरण कर किए गए इस भूमिपूजन से धार्मिक स्थल पर जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

बाराडेरा धाम में बढ़ेंगी सुविधाएं, पचरी और सीसी रोड का होगा निर्माण

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि बाराडेरा धाम सतनामी समाज की आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थलों का संरक्षण, संवर्धन और विकास हमारी प्राथमिकता है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए अमृत सरोवर तालाब में पचरी एवं सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा तालाब के आसपास की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी परंपराओं, सामाजिक विरासत और आस्था को सहेजने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। बाराडेरा धाम जैसे पवित्र स्थलों पर जनसुविधाओं का विस्तार होने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और धाम की गरिमा भी और सुदृढ़ होगी।

आरंग विधानसभा के विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर

गुरु खुशवंत साहेब ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आरंग विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हमारा उद्देश्य विकास कार्यों के माध्यम से आम नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक बनाना और समाज की आस्था से जुड़े स्थलों को बेहतर स्वरूप प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जनसेवा, सामाजिक समरसता, आस्था के सम्मान और सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ आरंग विधानसभा क्षेत्र को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। बाराडेरा धाम में पचरी एवं सीसी रोड निर्माण कार्य इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर धरसीवां विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, जनप्रतिनिधिगण सहित सतनामी समाज एवं सतनाम सेना के अधिकारी कर्मचारी, गुरु अमरदास सतसंघ समिति के पदाधिकारी,सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें