छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5879 खबरें
Seva Sankalp Abhiyan: ग्रामीणों को राहत की उम्मीद, नयापारा में नलकूप खनन तेज
Seva Sankalp Abhiyan: नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम परपा (कुतुल) के नयापारा में सेवा संकल्प अभियान के तहत नलकूप खनन का कार्य शुरू किया गया है। इससे ग्रामीणों को घर के नजदीक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने की उम्मीद है। नलकूप का काम पूरा होने के बाद पानी की गुणवत्ता की जाँच की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल मिल सके।
Durga Pandal Fire: नवीन मार्केट के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप
Durga Pandal Fire: नवीन मार्केट में आतिशबाजी की चिंगारी से दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन पंडाल जलकर खाक हो गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
Artificial Hand: निदान-03 शिविर में तेजराम साहू को मिला कृत्रिम हाथ, लौटा आत्मविश्वास
Artificial Hand: ग्राम गोजी निवासी तेजराम साहू को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘निदान-03’ शिविर में कृत्रिम हाथ प्रदान किया गया। 18 वर्ष की उम्र में ट्रेन हादसे में अपना दायां हाथ गंवाने वाले तेजराम को शिविर में महज डेढ़ से दो घंटे के भीतर कृत्रिम हाथ तैयार कर दिया गया।
Bagbahara Community Health Centre: मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती, एक दिन में 10 प्रसव
Bagbahara Community Health Centre: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में 7 अक्टूबर को एक ही दिन में 7 सी-सेक्शन और 3 सामान्य प्रसव सहित कुल 10 प्रसव सफलतापूर्वक कराए गए। इसी दिन बच्चेदानी का ऑपरेशन भी किया गया। अस्पताल के अनुसार, सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रवेन्द्र साहू के नेतृत्व और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. बढ़ई के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल हुई।
Dussehra Festival: काछन गादी पूजा के साथ 75 दिवसीय महापर्व का शुभारंभ
Dussehra Festival: दशहरा का शुभारंभ पारंपरिक काछन गादी पूजा के साथ हुआ। इस दौरान मां काछनदेवी के स्वरूप में कुंवारी कन्या पीहू ने कांटों के झूले पर विराजित होकर 75 दिवसीय महापर्व के आयोजन की अनुमति दी। इस ऐतिहासिक अनुष्ठान में बस्तर राजपरिवार, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 2.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Blackmailing Case: राजनांदगांव साइबर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और 2 लाख 19 हजार 500 रुपए की ठगी के आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कैंसर से पीड़ित होने का झांसा देकर पैसे लिए और युवती के निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
Forest Department: वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, अंबिकापुर में बनेगा आधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर
Forest Department: वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने के लिए अंबिकापुर के संजय पार्क में आधुनिक वन्यजीव उपचार केंद्र स्थापित करने और 18 ग्रामीण सड़कों के उन्नयन की अनुशंसा की गई है। इसके अलावा, गोमर्डा अभयारण्य में 50 काले हिरणों के स्थानांतरण, राज्य की पहली राजकीय तितली घोषित करने के प्रस्ताव और हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं देने से जुड़े मुद्दों पर भी निर्णय लिए गए।
Vishnu Deo Sai: आवेदन देते ही दिव्यांग को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, अब होंगे आत्मनिर्भर
Vishnu Deo Sai: जशपुर जिले के ग्राम गिनाबहार निवासी दिव्यांग बिंदे राम को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देने के तुरंत बाद बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। इससे उन्हें आवागमन और रोजमर्रा के कामों में सहूलियत मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में की गई इस पहल से बिंदे राम की आत्मनिर्भरता बढ़ाने और उनकी परेशानियां कम करने में मदद मिलेगी।
Vishnu Deo Sai: 10 वर्षीय रिमोन को मिलेगा बेहतर इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली मदद
Vishnu Deo Sai: 10 वर्षीय रिमोन टंडन के इलाज के लिए 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है। दुर्लभ बीमारी से पीड़ित रिमोन को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत यह मदद दी गई है, जिससे उसके उपचार में सहायता मिलेगी।
CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई
CSPDCL: छत्तीसगढ़ के महासमुंद और गरियाबंद जिले में CSPDCL ने बिजली चोरी और बकाया बिल के मामलों को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया। 27 टीमों ने 187 परिसरों की जांच की, जिसमें 96 स्थानों पर गड़बड़ी मिली। विभाग ने बिजली चोरी और अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा।
Navratri 2026: देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों के पास नहीं लगेंगी अंडा-बिरयानी की दुकानें, व्यापारियों ने दी सहमति
Navratri 2026: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में शारदीय नवरात्रि के दौरान प्रमुख देवी मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास अंडा और बिरयानी की दुकानें नहीं लगेंगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी और खाद्य कारोबारियों के बीच हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है। कारोबारियों के लिए वैकल्पिक वेंडिंग जोन तय किए जाएंगे, ताकि उनका व्यवसाय भी प्रभावित न हो और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान बेहतर माहौल मिल सके।
Bastar Dussehra 2026: नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक बस्तर दशहरे की धूम, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, 400 जवान तैनात
Bastar Dussehra 2026: जगदलपुर में 75 दिनों तक चलने वाले विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व को लेकर उत्साह है। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 400 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। CCTV कैमरों से भी शहर की निगरानी की जा रही है।