छत्तीसगढ़
2452 खबरें
महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट : 30 जून के बाद ई-केवाईसी नहीं तो रुकेगी किस्त
महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी की 30 जून की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। रायपुर समेत पांच संभागों में ई-केवाईसी नहीं कराने वाली महिलाओं की जुलाई की किस्त रोकी जाएगी, जबकि बस्तर संभाग के सात जिलों में सत्यापन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ाने की तैयारी है।
कोटवार नियुक्ति पर विवाद : ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
गरियाबंद जिले के खुटगांव ग्राम पंचायत में नए कोटवार की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा के प्रस्ताव को नजरअंदाज कर नियमों के विपरीत नियुक्ति की गई। तहसीलदार ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए प्रक्रिया को पूरी तरह नियमसम्मत बताया है।
लूट का राज : चाकू की नोक पर बुजुर्ग दंपती से लूट, 24 घंटे में पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग में बुजुर्ग दंपती से चाकू की नोक पर लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी दंपती का पूर्व केयरटेकर था, जिसने नौकरी से हटाए जाने की रंजिश में महिला का सोने का नेकलेस लूट लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक, हथियार और वारदात में इस्तेमाल किए गए कपड़े भी बरामद कर लिए।
हथियार प्रदर्शन : सार्वजनिक स्थान पर तलवार लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा
महासमुंद के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 24 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से धारदार तलवार जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
घर का इकलौता सहारा छिन गया : पिता के बाद बेटे को भी खो बैठा परिवार, SECL कर्मचारी की मौत
सुभांशु की असमय मौत ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह परिवार के लिए दूसरा बड़ा आघात है, क्योंकि चार साल पहले ही उसके पिता का निधन हो गया था। पिता के जाने के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी सुभांशु के कंधों पर आ गई थी। उसने कठिन परिस्थितियों में नौकरी कर परिवार को संभालने का प्रयास किया, लेकिन अब उसकी मौत से परिजनों की दुनिया ही उजड़ गई है।
सौंदर्यीकरण : प्राकृतिक स्वरूप में लौट रहा जीवनदायिनी सितली नाला, विकास कार्यों को मिली रफ्तार
महासमुंद की जीवनदायिनी मानी जाने वाली सितली नाला मानसून की पहली बारिश के बाद फिर से अपने प्राकृतिक स्वरूप में लौटती नजर आ रही है। नाला के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के तहत पुल निर्माण शुरू हो गया है। आगामी समय में यहां भव्य मंदिर, आधुनिक गार्डन, लाइटिंग, वृक्षारोपण और हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
परिजनों पर हमला : बेटे की जानकारी मांगना पड़ा भारी, दंपती से मारपीट के आरोप में केस दर्ज
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छोटेडाभा में लापता बेटे की जानकारी लेने पहुंचे दंपती के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बस बनी डिलीवरी रूम : चलती बस में गूंजी किलकारी, यात्रियों की मदद से महिला ने दिया बच्चे को जन्म
कोरबा से पटना जा रही बस में सफर के दौरान गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। महिला यात्रियों की मदद से बस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। बाद में मां और नवजात को बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं।
7 दुकानों में चोरी : बसना में सिलसिलेवार चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
महासमुंद जिले के बसना नगर में एक ही रात सात दुकानों में चोरी की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने थाना पहुंचकर रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है
सफलता की कहानी : समय पर खाद, बीज और कृषि ऋण से बदली किसान की तस्वीर, बढ़ा आत्मविश्वास
सुकमा जिले के किसान हड़मा राम मरकाम को जिला प्रशासन की पहल से समय पर खाद, उन्नत बीज और 3.50 लाख रुपये का कृषि ऋण मिला। इससे उन्होंने बिना किसी परेशानी के खरीफ फसल की तैयारी पूरी की। प्रशासन की निगरानी से किसानों को उचित मूल्य पर कृषि सामग्री मिल रही है, जिससे खेती आसान हुई है और बेहतर उत्पादन की उम्मीद बढ़ी है।
हाईकोर्ट : करंट लगने से हो रही मौतो पर सरकार ने मांगी पूरी जानकारी
भाड़म गांव में करंट लगने से तीन लोगों की मौत के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने CSPDCL के एमडी और ऊर्जा विभाग के सचिव को शपथपत्र दाखिल कर सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत ढांचे के रखरखाव और इलेक्ट्रिक फेंसिंग पर नीति संबंधी जानकारी देने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।
हादसा : मकान की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के बाद बिजली से जुड़े हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के मौसम में गीले वातावरण और खुले बिजली तारों के कारण जरा-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करंट लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।