छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5879 खबरें
Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त
Janjgir Champa News: पंतोरा क्षेत्र स्थित कटरा जंगल में पुलिस ने जुए के फड़ पर दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 47,500 रूपए नकद, 11 बाइक, एक ब्रेजा कार और 8 मोबाइल फोन जब्त किए गए।
Mahasamund News: सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय गणित मेला का उद्घाटन संपन्न हुआ, पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर गणित सीखेंगे विद्यार्थी
Mahasamund News: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रांतीय गणित मेले का उद्घाटन हुआ। मेले में विद्यार्थी वैदिक गणित, प्रश्न मंच, गणितीय प्रयोग और मॉडल निर्माण के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में गणितीय कौशल, तार्किक चिंतन और व्यावहारिक शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।
Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात
Elephant Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 52 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। पेंड्रा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर हाथियों के सड़क पार करने के दौरान यातायात रोकना पड़ा। जंगल से लगे खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचने से किसान परेशान हैं।
Arang Crime News: मां की मौत का बदला लेने के अंधविश्वास में पड़ोसी ने किया कत्ल, 48 घंटे में पर्दाफाश, टंगिया-हंसिया समेत लूटे गए गहने बरामद
Arang Crime News: आरंग क्षेत्र के बिरबिरा गांव में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी मां की मौत के बाद दंपती पर जादू-टोना करने का संदेह करता था।
VB-G RAM G Scheme: मेरी बेटी-मेरा स्वाभिमान’ अभियान को गति, दो पंचायतों में बने बालिका शौचालय
VB-G RAM G Scheme: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में ‘मेरी बेटी-मेरा स्वाभिमान’ अभियान के तहत बालिका शौचालयों का निर्माण पूरा हो गया है। वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में 286.85 करोड़ रुपये की लागत से 6,671 बालिका शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव
CG Crime News: सूरजपुर जिले में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 18 वर्षीय सजल बरेठ का शव सड़क किनारे मिला, जबकि उसकी शिक्षिका मां रजनी बरेठ का शव घर के बंद कमरे में बरामद हुआ।
Mahasamund News: जलापूर्ति व्यवस्था पर चोरी की मार, नगर पालिका सख्त
Mahasamund News: नगर पालिका क्षेत्र में 9 अलग-अलग स्थानों पर जलापूर्ति से संबंधित सामग्री चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा ने थाना प्रभारी को पत्र लिखकर प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू और जल प्रभारी दुर्गेश कुंजेकार ने सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और नागरिकों की सतर्कता पर जोर दिया है।
Ganja Smuggling: 47 किलो गांजा तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, ओडिशा के खिरोज नायक गिरफ्तार
Ganja Smuggling: महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में 47.300 किलोग्राम गांजा जब्ती के मामले में पुलिस ने ओडिशा के एम. रामपुर से 23 वर्षीय खिरोज नायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन की तकनीकी जांच और नेटवर्क की पड़ताल के आधार पर गांजा परिवहन करने वालों, खेप मंगाने वाले और कथित मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई गई। मामले में कुल 59.51 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
Seva Sankalp Abhiyan: किसान समृद्धि योजना से बदली खेती, अब धान के साथ सब्जियों से भी बढ़ी आमदनी
Seva Sankalp Abhiyan: किसान समृद्धि योजना के तहत 43 हजार रुपये की अनुदान सहायता मिलने से किसान मनोज कुमार छेदैया के खेत में नलकूप और पंप की सुविधा विकसित हुई। इससे वर्षा पर निर्भरता कम हुई और समय पर सिंचाई संभव हो सकी। अब वे खरीफ सीजन के बाद भी अन्य फसलों की खेती कर अपनी कृषि भूमि का बेहतर उपयोग कर सकते हैं।
Mahasamund Handball Players: राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए 13 हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन
Mahasamund Handball Players: कबीरधाम में 13 से 16 अक्टूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए महासमुंद के हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को खेल संघ और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
Jamul Police: भिलाई में पांचवीं के छात्र की मौत, जामुल पुलिस जांच में जुटी
Jamul Police: भिलाई के कुरूद इलाके में पांचवीं कक्षा के छात्र मनीष देवांगन की मौत का मामला सामने आया है। जामुल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Road Development: निर्माण परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे PWD सचिव
Road Development: बरसात के बाद गरियाबंद जिले में सड़क, पुल-पुलियों और शासकीय भवनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।