छत्तीसगढ़
2452 खबरें
थ्रीडी इनोवेशन हादसा : कांग्रेस जांच समिति 9 जुलाई को करेगी प्लांट का निरीक्षण, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
रायपुर के उरला स्थित थ्रीडी इनोवेशन प्लांट में तीन मजदूरों की मौत के मामले की जांच के लिए कांग्रेस की विशेष समिति सक्रिय हो गई है। पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में 9 जुलाई को प्लांट पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। समिति जांच के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।
IC मार्ट विवाद : चोरी के आरोप के बाद 17 वर्षीय छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, IC मार्ट सील
कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की आत्महत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। परिजनों ने IC मार्ट प्रबंधन पर चोरी का आरोप लगाकर मानसिक दबाव बनाने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मार्ट को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जनसेवा की पहल : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा पहुंचे ग्राम शेर, किसानों और ग्रामीणों से की चर्चा
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम शेर में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव और विकास से जुड़े मुद्दों को सुना तथा समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ किसानों से खरीफ फसल को लेकर चर्चा की और नवविवाहित जोड़ों व नवजात शिशुओं को उपहार भी भेंट किए।
पुलिस का शिकंजा : ओडिशा से गांजा लाकर बेचने की तैयारी थी, एनएच-53 पर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक की सीट के नीचे छिपाकर 2.930 किलोग्राम गांजा ओडिशा से ला रहे थे। पुलिस ने गांजा, मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल समेत करीब 2.01 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।
पार ढही : खेती के सीजन में बढ़ी परेशानी, खट्टी गांव में नहर टूटने से बंद हुआ मार्ग
महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम खट्टी में लगातार बारिश के चलते अपर जोंक केनाल की पार ढह गई है। नहर टूटने से खेतों तक जाने वाला मुख्य रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे किसानों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। खेती के सीजन में खाद, बीज और कृषि उपकरण पहुंचाने में परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है।
विकास की सौगात : समोदा में CM साय करेंगे ₹112 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 9 जुलाई को आरंग विधानसभा के समोदा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे 112 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 96 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर क्षेत्र को बड़ी सौगात देंगे। कार्यक्रम में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
भिलाई के होटल में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
भिलाई के सुपेला स्थित एक होटल के कमरे में 19 वर्षीय युवक शादाब का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
CGPSC Main Exam 2026 : मुख्य सेवा परीक्षा का सिलेबस बदलेगा, उम्मीदवार एक महीने तक भेज सकेंगे सुझाव
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने मुख्य सेवा परीक्षा के सिलेबस में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने अभ्यर्थियों से ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं, जिन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के बाद एक महीने के भीतर भेजा जा सकता है। नया सिलेबस आगामी परीक्षा प्रक्रिया में लागू किया जा सकता है।
महादेव ऐप केस : फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट बना मुसीबत, ओमान में गिरफ्तार हुआ सौरभ चंद्राकर
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज कर दी है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इस बार उसे भारत लाया जा सकेगा।
सूने घर में घुसे चोर : सात कमरों के ताले तोड़कर ले गए 90 हजार के गहने
रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर अलमारी का लॉक तोड़कर करीब 90 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बड़ी कार्रवाई: शराब-कोल लेवी घोटाला, वैभव अग्रवाल से EOW की लंबी पूछताछ, जांच हुई तेज
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और कोल लेवी घोटाले की जांच में EOW ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से लंबी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने आर्थिक लेन-देन, पिछले तीन वर्षों के ठिकानों और नेटवर्क से जुड़े कई अहम सवाल पूछे। फिलहाल एजेंसी ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और जांच जारी है।
ट्रेन हादसा : रेलवे लाइन पार करते वक्त तीन लंगूरों की मौके पर मौत, चौथे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
कलमी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से चार लंगूरों की मौत हो गई। इनमें तीन लंगूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल चौथे लंगूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।